व्यक्तित्व

सोनाली मनकोटी बनीं कुमाऊं की पहली कोस्टगार्ड महिला अधिकारी

अपने दादा, पिता और चाचा की परम्परा को आगे बढ़ाते हुए बागेश्वर के आसोन मल्लाकोट निवासी सोनाली मनकोटी भारतीय तटरक्षक सेवा में असिस्टेंट कमांडेंट नियुक्त हुई हैं. सोनाली मनकोटी उत्तराखण्ड के कुमाऊं मण्डल की पहली कोस्टगार्ड महिला अधिकारी बनी हैं. (Sonali Mankoti first woman Coast Guard officer of Kumaon)

भारतीय नौसेना में शामिल होने के अपने बचपन के सपने को साकार करने के लिए सोनाली ने बहुराष्ट्रीय कंपनी की अपनी लाखों के पैकेज वाली नौकरी को भी तिलांजलि दे दी. नौसेना में शामिल होने से पहले सोनाली मनकोटी टाटा कंसल्टेंसी सर्विस, गुडगाँव में सॉफ्टवेयर डेवलपर के रूप में काम कर रही थीं.

सोनाली की पारिवारिक पृष्ठभूमि भी सेना की ही रही है. उनके दादा सूबेदार मेजर (रि.) रहे तो पिता कुंदन सिंह मनकोटी सूबेदार मेजर (रि.) भी सैन्य सेवा में रहे हैं.

सोनाली को उनके चाचा की नौसनिक की वर्दी ने सेना में जाने के लिए आकर्षित किया. इसी से प्रेरित होकर उन्होंने बचपन से ही नौसेना में जाकर धवल वर्दी को पहनने का सपना देखना शुरू कर दिया.

पहला मौका पाकर ही सोनाली ने अपने बचपन के ख्वाब को तवज्जो दी और वे नौसेना में शामिल हो गयीं.

30 नवम्बर को उन्हें भारतीय कोस्ट गार्ड सेवा में बतौर असिस्टेंट कमांडेंट कमीशन मिला. इस तरह उनका बचपन का सपना पूरा हुआ.

सोनाली ने आईएनए में तटरक्षक के तौर पर शुरूआती प्रशिक्षण लिया. इस दौरान सामने आयी चुनौतियों को उन्होंने अपने जोश और जुनून से पीछे छोड़ दिया. इस दौरान उन्होंने कई ड्रिल प्रतियोगिताएँ जीतीं. आईएनए के इस कड़े प्रशिक्षण को पूरा करने के बाद वे कोस्टगार्ड अधिकारी बनीं.

एवरेस्ट मेरा भगवान है – लवराज सिंह धर्मसक्तू

कोस्टगार्ड अधिकारी के रूप में नियुक्त होने के बाद सोनाली मनकोटी जल्द ही एक महीने के अवकाश में उत्तराखण्ड में अपने घर लौटेंगी. इसके बाद वे एडवांस ट्रेनिंग के लिए जामनगर में आईएनएस वलसुरा पर रिपोर्ट करेंगी.

इस तरह सोनाली अपने परिवार की तीसरी पीढ़ी के रूप में देश सेवा करेंगी. कुमाऊं की पहली महिला कोस्ट गार्ड अफसर सोनाली को सेल्यूट.  (Sonali Mankoti first woman Coast Guard officer of Kumaon)

इनपुट: हिंदी दैनिक अमर उजाला

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें : Kafal Tree Online

काफल ट्री वाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिये यहाँ क्लिक करें: वाट्सएप काफल ट्री

काफल ट्री की आर्थिक सहायता के लिये यहाँ क्लिक करें

Sudhir Kumar

View Comments

  • पिथौरागढ़ जिले की शुश्री स्नेहा कठायत जो कोस्ट गार्ड से डिप्टी कमांडेंट के पद से रिटायर हो चुकी हैं पहली कोस्ट गार्ड अधिकारी हैं कुमाऊं से....

Recent Posts

बजट में युवाओं के लिए योजना का ढोल है पर उसकी गमक गुम है

उत्तराखंड के आय व्यय लेखे 2026-27 को समझते हुए यह आशंका उभरती है की क्या…

3 weeks ago

जापान में आज भी इस्तेमाल होती है यह प्राचीन भारतीय लिपि

भाषाओं का इतिहास हमेशा रोचक रहा है. दुनिया की कई भाषाओं में ऐसे शब्द मिलते…

3 weeks ago

आज है उत्तराखंड का लोकपर्व ‘फूलदेई’

उत्तराखंड को केवल 'देवभूमि' ही नहीं, बल्कि उत्सवों की भूमि कहना भी बिल्कुल सटीक होगा. यहाँ साल भर…

3 weeks ago

द्वी दिना का ड्यार शेरुवा यौ दुनीं में : अलविदा, दीवान दा

‘यौ डाना कौ पारा, देख्यूंछ न्यारा-न्यारा’ दीवान सिंह कनवाल की आवाज़ में ये गीत पहली कुमाऊनी फ़िल्म…

4 weeks ago

हिमालय को समझे बिना उसे शासित नहीं किया जा सकता

कुमाऊं-गढ़वाल हिमालयी क्षेत्र के लिए भिन्न प्रशासन, विशेष नीति या मैदानी भागों से भिन्न व्यवस्था…

4 weeks ago

पहाड़ों का एक सच्चा मित्र चला गया

बीते दिन सुबह लगभग चार बजे एक ऐसी खबर आई जिसने कौसानी और लक्ष्मी आश्रम…

4 weeks ago