बद्रीनाथ और केदारनाथ समेत उत्तराखंड की ऊँची पहाड़ियों बर्फबारी हुई है. मंगलवार के बाद आज बुधवार को फिर इन इलाकों में बर्फबारी हुई. जहां जोशीमठ क्षेत्र में मंगलवार को बारिश दर्ज की गयी वहीं बद्रीनाथ और रुद्रनाथ समेत चमोली की ऊँचीं चोटियों में बर्फबारी दर्ज की गयी.
(Snowfall in Uttarakhand 2021)
बर्फ़बारी की वजह से हेमकुंड का मार्ग भी बंद रहा. इस मार्ग को खोलने के लिये इंजीनियर लगाये गये हैं. ज्ञात हो की मौसम विभाग द्वारा बुधवार को ऑरेंज अलर्ट घोषित किया गया था. पहाड़ी क्षेत्रों में जहां आज बारिश भी हुई वहीं ऊंचाई वाले स्थानों में बर्फबारी हुई मौसम विभाग ने आज उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ में बारिश की संभावना व्यक्त की है.
(Snowfall in Uttarakhand 2021)
पहाड़ों में बर्फ गिरने से मैदानी इलाकों का तापमान भी कम हुआ है. मसूरी और नैनीताल में बारिश होने से उससे लगे मैदानी इलाकों का तापमान आज कम ही रहा. बारिश होने के कारण जंगलों में आग की समस्या पर भी नियंत्रण पाया गया. पिछले कुछ दिनों से हुई बारिश से राज्य में जंगल में लगने वाली आग कम हुई है.
21 अप्रैल को हुई बर्फबारी के बाद केदारनाथ और भी खुबसुरत दिखने लगा. देखिये 21 अप्रैल की बर्फबारी के बाद केदारनाथ की तस्वीरें. सभी तस्वीरें श्री केदारनाथ ज्योतिर्लिंग फेसबुक पेज से साभार ली गयी हैं:
काफल ट्री वाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिये यहाँ क्लिक करें: वाट्सएप काफल ट्री
काफल ट्री की आर्थिक सहायता के लिये यहाँ क्लिक करें
एक ऐतिहासिक यात्रा : कृषि, विज्ञान और किसानों के सपनों की कहानी (Pantnagar University Green…
मनुष्य होने का मतलब क्या है? एआई से पूछें? लगता तो ऐसा ही है कि…
विनोद कापड़ी द्वारा निर्मित चर्चित फ़िल्म पायर "चिता" पूरे देश में रिलीज गई है. 26…
पिछली कड़ी : धन सिंह राणा ‘संघर्षनामा’ डॉ. रघुनन्दन सिंह टोलिया की पुस्तक, "द कुमाऊं…
पहाड़ के एक छोटे-से गाँव में एक पिता रहता था. उम्र अब ढलने लगी थी,…
सांस्कृतिक परम्परा की दृष्टि से उत्तराखण्ड एक समृद्ध राज्य है. समय-समय पर यहां के कई…