पर्यावरण

सरयू नदी कुमाऊँ की गंगा है

सौंग से लगभग 40 किमी दूर नंदाकोट पर्वत पूर्वी हिस्से के दक्षिण की तरफ से प्रवाहित होती है. सरयू के स्रोत को सरमूल (सहस्त्रधारा) कहा जाता है. नंदाकोट पर्वत का ही एक हिस्सा सरयू और पिंडर घाटी को अलग-अलग करता है.
(Saryu River Kumaon)

रामगंगा में मिलने से पहले कपकोट पहुँचने पर लहुरीगाड़ इसमें आकर मिलती है. बालीघाट पहुँचने से पहले पुंगर (पुंगराऊ) गाड़ इससे आकार मिलती है.

तल्ला दानपुर क्षेत्र से निकलने के बाद झुंडी, सूपी, खाती के प्रसिद्द घाट इसके बहाव में आते हैं. इसके बाद यह पश्चिम कीई ओर मुड़ जाती है और  मल्ला दानपुर में कनालगाड़, पुनारगाड़, लाठुर, पुठाल, गासों गधेरा, देवती गंगा की जलधाराएँ सरयू में समाहित हो जाती हैं.

आगे चलकर सरयू का संगम मल्ला कत्यूर की ओर से आने वाली लहोर के साथ होता है. आगे चलकर बागेश्वर में यह गोमती के साथ मिलकर उत्तराखण्ड के अध्यात्मिक महत्त्व के घाट का निर्माण करती है.

बागेश्वर में संगम से निकली नदी को सरयू ही कहा जाता है और यह गंगोली परगने में भद्रापतिगाड़, चौगर्खा की घटगाड़, जलौरगाड़, भौरागाड़, अलकनन्दी, सनियौनगाड़ आदि पहाड़ी गाड़-गधेरों के पानी को समाहित करती चलती है.
(Saryu River Kumaon)

रामेश्वर पहुँचने से पहले पनार नदी के साथ इसका संगम हो जाता है. रामेश्वर पहुंचकर यह रामगंगा नदी में विलीन हो जाती है. इसके आगे यह रामगंगा कहलाने के साथ ही अपनी सरयू नदी की पहचान भी बनाये रखती है.

यहाँ से 18 किमी दूर पंचेश्वर में महाकाली में समाहित होने तक यह पिथौरागढ़ के सोर तथा काली कुमाऊं जनपदों की सीमा के रेखांकन का काम भी करती है. काली में समाहित होकर अपना नाम इसमें विलीन कर देने तक सरयू का सफ़र 132 किमी का है.

सरयू के तट पर तीन संगम हैं— बागेश्वर, रामेश्वर, पंचेश्वर. तीनों को ही तीर्थस्थलों का दर्जा हासिल है. यह कहना गलत न होगा कि इस समूचे क्षेत्र में सरयू नदी का वही दर्जा है जो कि गढ़वाल मंडल में भगीरथी और गंगा का.    
(Saryu River Kumaon)

काफल ट्री डेस्क

Support Kafal Tree

.

काफल ट्री वाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिये यहाँ क्लिक करें: वाट्सएप काफल ट्री

काफल ट्री की आर्थिक सहायता के लिये यहाँ क्लिक करें

Sudhir Kumar

Recent Posts

बजट में युवाओं के लिए योजना का ढोल है पर उसकी गमक गुम है

उत्तराखंड के आय व्यय लेखे 2026-27 को समझते हुए यह आशंका उभरती है की क्या…

2 weeks ago

जापान में आज भी इस्तेमाल होती है यह प्राचीन भारतीय लिपि

भाषाओं का इतिहास हमेशा रोचक रहा है. दुनिया की कई भाषाओं में ऐसे शब्द मिलते…

2 weeks ago

आज है उत्तराखंड का लोकपर्व ‘फूलदेई’

उत्तराखंड को केवल 'देवभूमि' ही नहीं, बल्कि उत्सवों की भूमि कहना भी बिल्कुल सटीक होगा. यहाँ साल भर…

2 weeks ago

द्वी दिना का ड्यार शेरुवा यौ दुनीं में : अलविदा, दीवान दा

‘यौ डाना कौ पारा, देख्यूंछ न्यारा-न्यारा’ दीवान सिंह कनवाल की आवाज़ में ये गीत पहली कुमाऊनी फ़िल्म…

3 weeks ago

हिमालय को समझे बिना उसे शासित नहीं किया जा सकता

कुमाऊं-गढ़वाल हिमालयी क्षेत्र के लिए भिन्न प्रशासन, विशेष नीति या मैदानी भागों से भिन्न व्यवस्था…

3 weeks ago

पहाड़ों का एक सच्चा मित्र चला गया

बीते दिन सुबह लगभग चार बजे एक ऐसी खबर आई जिसने कौसानी और लक्ष्मी आश्रम…

3 weeks ago