Featured

अमित साह का नैनीताल

15 जनवरी 1982 को नैनीताल में जन्मे युवा फोटोग्राफर अमित साह (Photo Essay on Nainital ) ने बीते कुछ वर्षों में अपने लिए एक अलग जगह बनाई है. नैनीताल के ही सीआरएसटी इंटर कॉलेज और उसके बाद डीएसबी कैंपस से अपनी पढ़ाई पूरी करते हुए अमित ने बी. कॉम. और एम.ए. की डिग्रियां हासिल कीं. फोटोग्राफी करते हुए उन्हें अभी कोई पांच साल ही बीते हैं. इस शौक की शुरुआत के बारे में अमित बताते हैं – “2013 की बात है. एक सुबह मैं नैनीताल (Photo Essay on Nainital) में अपने जिम की तरफ जा रहा था जब मैंने अपने मोबाइल फोन से एक फोटो खींचा. इत्तफाक से उसी दिन अमर उजाला में सूचना छपी कि अगले कुछ दिनों में अखबार अपने पाठकों द्वारा मोबाइल से खींचे गए फोटो छापेगा.

अमित ने यूं ही वह फोटो भेज दिया और उक्त सीरीज में छपने वाला पहला फोटो बना. अमर उजाला के तत्कालीन स्थानीय सम्पादक सुनील साह ने विशेष रूप से भी इस फोटो की तारीफ़ की. यह घटना अमित के करियर को नया मोड़ दे गई. तब उन्होंने अपना पहला कैमरा खरीदा और तब से आज तक लगातार अपनी रचनात्मकता और बेहतरीन दृष्टि के चलते उत्तरोत्तर अपनी कला निखारते आ रहे हैं.

आज से आपको दिखाते हैं अमित साह के खींचे नैनीताल के कुछ ज़बरदस्त फोटोग्राफ:

काफल ट्री वाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिये यहाँ क्लिक करें: वाट्सएप काफल ट्री

काफल ट्री की आर्थिक सहायता के लिये यहाँ क्लिक करें

Kafal Tree

View Comments

Recent Posts

बजट में युवाओं के लिए योजना का ढोल है पर उसकी गमक गुम है

उत्तराखंड के आय व्यय लेखे 2026-27 को समझते हुए यह आशंका उभरती है की क्या…

2 weeks ago

जापान में आज भी इस्तेमाल होती है यह प्राचीन भारतीय लिपि

भाषाओं का इतिहास हमेशा रोचक रहा है. दुनिया की कई भाषाओं में ऐसे शब्द मिलते…

2 weeks ago

आज है उत्तराखंड का लोकपर्व ‘फूलदेई’

उत्तराखंड को केवल 'देवभूमि' ही नहीं, बल्कि उत्सवों की भूमि कहना भी बिल्कुल सटीक होगा. यहाँ साल भर…

2 weeks ago

द्वी दिना का ड्यार शेरुवा यौ दुनीं में : अलविदा, दीवान दा

‘यौ डाना कौ पारा, देख्यूंछ न्यारा-न्यारा’ दीवान सिंह कनवाल की आवाज़ में ये गीत पहली कुमाऊनी फ़िल्म…

3 weeks ago

हिमालय को समझे बिना उसे शासित नहीं किया जा सकता

कुमाऊं-गढ़वाल हिमालयी क्षेत्र के लिए भिन्न प्रशासन, विशेष नीति या मैदानी भागों से भिन्न व्यवस्था…

3 weeks ago

पहाड़ों का एक सच्चा मित्र चला गया

बीते दिन सुबह लगभग चार बजे एक ऐसी खबर आई जिसने कौसानी और लक्ष्मी आश्रम…

3 weeks ago