समाज

पैयाँ की टहनियों बिना पहाड़ियों की शादी का मंडप अधूरा रहता है

मध्य हिमालय में जब कड़ाके की सर्दी बढ़ती है तो पेड़ अपने पत्तों को भी ख़ुद से अलग कर देते है. ख़ुद को बचाने वाले इस मौसम में मध्य हिमालय में उगने वाला पैयाँ का पेड़ है जिसपर इस जटिल मौसम में भी फूल खिलते हैं. नवम्बर से दिसम्बर तक मध्य हिमालय में पैयाँ का गुलाबी सफ़ेद फूल खूब खिलता है.
(Paiya Padam Tree Religious Importance)

उत्तराखंड में पैयाँ का पेड़ बहुत पवित्र माना जाता है. पैयाँ के पेड़ की पवित्रता की लोकमान्यता भी ख़ूब है. इसका पता इससे भी चलता है कि विवाह जैसे पवित्र अवसर पर बनाये जाने वाले मंडप के लिये पवित्र माने जाने वाली लकड़ी एकमात्र पैयाँ की टहनियां ही हैं. विवाह के समय मंडप पैयाँ की टहनियों और कागज के पताकों से बनाया जाता है. इसके बिना मंडप अधूरा माना जाता है. इसके अतिरिक्त गृह पूजा, यज्ञोपवीत इत्यादि में घरों में लगने वाली माला भी पैयाँ के पत्तों की ही बनाई जाती है.

आचार्य मनु ने अपने संस्कृति संबंधी लेखों में कहा है कि पद्म अर्थात् पैयाँ देववृक्ष है. प्रतिकूल मौसम अवस्था में भी पैयाँ का वृक्ष ख़ुशहाल रहता है. जब शीतकाल की जटिल ऋतु में सभी पेड़ अपनी पत्तियाँ तक गिरा देते हैं तब देववृक्ष पैयाँ में पुष्प उगते हैं. विवाह के मंडप में इसकी लकड़ी का उपयोग वर-वधु के नवजीवन में मजबूती और ख़ुशहाली का प्रतीक है.
(Paiya Padam Tree Religious Importance)

फोटो: काफल ट्री टीम

\

यज्ञोपवीत व जागर तथा बैसी के आयोजन में भी इसका डंठल किसी न किसी रूप में प्रयोग में लाया जाता है. धार्मिक कार्यक्रमों में बजाये जाने वाद्यों की लुकुड़ी में सबसे पवित्र पैयाँ के पेड़ की लकड़ी की बनी लुकुड़ी ही मानी जाती हैं. उत्तराखंड क्षेत्र में पैयाँ के पेड़ को कभी नहीं काटा जाता है. पैयाँ के पेड़ की टहनियों को ही धार्मिक कार्यों में उपयोग में लाया जाता है. यही कारण है की आज भी पहाड़ में हमें पैयाँ के बहुत पुराने-पुराने पेड़ देखने को मिलते हैं.

पैयाँ का वैज्ञानिक नाम प्रुन्नस सीरासोइडिस (Prunus Cerasoides) है. हिंदी में इसका नाम पद्म है. अंग्रेजी में इसे हिमालयन चैरी कहा जाता है.

काफल ट्री डेस्क

इसे भी पढ़ें: कसारदेवी में चार चाँद लगाते पैयाँ के फूल
(Paiya Padam Tree Religious Importance)

Support Kafal Tree

.

काफल ट्री वाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिये यहाँ क्लिक करें: वाट्सएप काफल ट्री

काफल ट्री की आर्थिक सहायता के लिये यहाँ क्लिक करें

Kafal Tree

View Comments

Recent Posts

बजट में युवाओं के लिए योजना का ढोल है पर उसकी गमक गुम है

उत्तराखंड के आय व्यय लेखे 2026-27 को समझते हुए यह आशंका उभरती है की क्या…

3 weeks ago

जापान में आज भी इस्तेमाल होती है यह प्राचीन भारतीय लिपि

भाषाओं का इतिहास हमेशा रोचक रहा है. दुनिया की कई भाषाओं में ऐसे शब्द मिलते…

3 weeks ago

आज है उत्तराखंड का लोकपर्व ‘फूलदेई’

उत्तराखंड को केवल 'देवभूमि' ही नहीं, बल्कि उत्सवों की भूमि कहना भी बिल्कुल सटीक होगा. यहाँ साल भर…

3 weeks ago

द्वी दिना का ड्यार शेरुवा यौ दुनीं में : अलविदा, दीवान दा

‘यौ डाना कौ पारा, देख्यूंछ न्यारा-न्यारा’ दीवान सिंह कनवाल की आवाज़ में ये गीत पहली कुमाऊनी फ़िल्म…

3 weeks ago

हिमालय को समझे बिना उसे शासित नहीं किया जा सकता

कुमाऊं-गढ़वाल हिमालयी क्षेत्र के लिए भिन्न प्रशासन, विशेष नीति या मैदानी भागों से भिन्न व्यवस्था…

4 weeks ago

पहाड़ों का एक सच्चा मित्र चला गया

बीते दिन सुबह लगभग चार बजे एक ऐसी खबर आई जिसने कौसानी और लक्ष्मी आश्रम…

4 weeks ago