हैडलाइन्स

पर्वतारोहियों की मृत्यु की सूचना सम्मानपूर्वक दे सकने तक का समय नहीं है पिथौरागढ़ जिला प्रशासन के पास

District Administration Pithoragarh फेसबुक पेज का स्क्रीन शॉट

28 जून के दिन का यह पोस्ट पिथौरागढ़ जिला प्रशासन के फेसबुक पेज का है. यह पोस्ट हाल ही में नंदा देवी में आठ पर्वतारोहियों की मृत्यु से संबंधित है. नंदा देवी में हुई इस दुखद घटना के बाद जिला प्रशासन पर लापरवाही के आरोप लगे थे. जिला प्रशासन ने इससे अपना पल्ला झाड़ते हुये पर्वतारोहियों को ही दोषी बता दिया था. महीना भर बीत जाने के बाद भी अब तक जांच जैसी कोई भी बात सामने नहीं आई है.

बहरहाल हम इस प्रेस विज्ञप्ति पर आते हैं. इस प्रेस विज्ञप्ति के शुरुआत में [28/06, 6:28 PM] joshi girja1: लिखा है. यह लिखा हुआ तब आता है जब कोई मैसेज वाट्सएप्प से कॉपी किया जाता है. इस प्रेस विज्ञप्ति के साथ भी ऐसा ही कुछ हुआ है. यह वाट्सएप्प मैसेज सीधा पोस्ट में कॉपी-पेस्ट कर दिया गया है. फेसबुक पोस्ट यहाँ देखें :

क्या पिथौरागढ़ जिला प्रशासन इतना असंवेदनशील हो गया है कि आठ लोगों की मृत्यु संबंधी प्रेस विज्ञप्ति भी सम्मानपूर्वक पोस्ट न कर सके. यह प्रेस विज्ञप्ति जिला सूचना अधिकारी द्वारा जारी की गयी है इसलिये इसमें वर्तनी की अशुद्धियों पर भी ध्यान दिया जाना जरुरी है.

जब पिथौरागढ़ प्रशासन एक अन्तराष्ट्रीय मामले के प्रति इतना असंवेदनशील हो सकता है तो अपने जिले के लोगों के प्रति वह कितना संवेदनशील होगा यह सोचना मुश्किल नहीं है.

इतने गंभीर मामले में जब जिला प्रशासन ऐसी खानापूर्ति कर रहा है तब सोचिये अन्य मामलों को कैसे हवा में रफा-दफा करता होगा. पिथौरागढ़ जिला प्रशासन के पास इतना समय भी नहीं है कि वह आठ लोगों की मृत्यु की सूचना सम्मानपूर्वक दे सके.

बीते 25 मई को नंदादेवी चोटी पर आठ पर्वतारोहियों के लापता होने की ख़बर आयी थी. इस पर्वतारोही दल का नेतृत्व विश्व विख्यात पर्वतारोही मार्टिन मोरान कर रहे थे. दल में मार्टिन के अतिरिक्त छः अन्य विदेशी और एक भारतीय शामिल थे. कई हफ़्तों पर पिथौरागढ़ प्रशासन पर पर्वतारोहियों को बचाने के लिये किये गए प्रयासों पर सवाल उठे थे. पिथौरागढ़ प्रशासन और इंडियन माउंटेनियरिंग फाउंडेशन (आईएमएफ) ने एक-दूसरे पर आरोप लगाये थे . इस पूरी घटना पर पढ़िए केशव भट्ट की रपट :

क्या पिथौरागढ़ प्रशासन की लापरवाही से गयी नंदा देवी में आठ पर्वतारोहियों की जान?

काफल ट्री डेस्क

वाट्सएप में पोस्ट पाने के लिये यहाँ क्लिक करें: वाट्सएप काफल ट्री

काफल ट्री के फेसबुक पेज को लाइक करें : Kafal Tree Online

काफल ट्री वाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिये यहाँ क्लिक करें: वाट्सएप काफल ट्री

काफल ट्री की आर्थिक सहायता के लिये यहाँ क्लिक करें

Girish Lohani

Recent Posts

बजट में युवाओं के लिए योजना का ढोल है पर उसकी गमक गुम है

उत्तराखंड के आय व्यय लेखे 2026-27 को समझते हुए यह आशंका उभरती है की क्या…

2 weeks ago

जापान में आज भी इस्तेमाल होती है यह प्राचीन भारतीय लिपि

भाषाओं का इतिहास हमेशा रोचक रहा है. दुनिया की कई भाषाओं में ऐसे शब्द मिलते…

2 weeks ago

आज है उत्तराखंड का लोकपर्व ‘फूलदेई’

उत्तराखंड को केवल 'देवभूमि' ही नहीं, बल्कि उत्सवों की भूमि कहना भी बिल्कुल सटीक होगा. यहाँ साल भर…

2 weeks ago

द्वी दिना का ड्यार शेरुवा यौ दुनीं में : अलविदा, दीवान दा

‘यौ डाना कौ पारा, देख्यूंछ न्यारा-न्यारा’ दीवान सिंह कनवाल की आवाज़ में ये गीत पहली कुमाऊनी फ़िल्म…

3 weeks ago

हिमालय को समझे बिना उसे शासित नहीं किया जा सकता

कुमाऊं-गढ़वाल हिमालयी क्षेत्र के लिए भिन्न प्रशासन, विशेष नीति या मैदानी भागों से भिन्न व्यवस्था…

3 weeks ago

पहाड़ों का एक सच्चा मित्र चला गया

बीते दिन सुबह लगभग चार बजे एक ऐसी खबर आई जिसने कौसानी और लक्ष्मी आश्रम…

3 weeks ago