काठगोदाम से नैनी दून जनशताब्दी एक्सप्रेस शुरू

काठगोदाम से देहरादून के बीच चलने वाली नई ट्रेन नैनी दून जनशताब्दी एक्सप्रेस का शनिवार को काठगोदाम रेलवे स्टेशन से शुभारंभ हो गया. रेलवे मंत्री पीयूष गोयल ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से ट्रेन को करीब 12 बजे देहरादून के लिए रवाना कर दिया. उन्होंने इस ट्रेन को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को समर्पित किया. काठगोदाम स्टेशन से इस ट्रेन को सांसद भगत सिंह कोश्यारी, राज्य सभा सांसद अनिल बलूनी ने हरी झंडी दिखाई.

रेल मंत्री पीयूष गोयल ने वीडियो कांफ्रेंसिंग पर संबोधित करते हुए कहा कि यह ट्रेन एक बड़ी उपलब्धि है. चार धाम रेल लाइन से जोड़ने के लिए सर्वे हो रहा है. यह एक ऐतिहासिक कार्य होगा. इसके अलावा उत्तराखंड की सभी ट्रेनों को इलेक्ट्रिक लाइन से जोड़ने के लिए काम किया जा रहा है. रेलवे आगे भी इसी तरह नई ट्रेनें चलाते रहेगा. उन्होंने कहा कि अभी उत्तराखंड में केवल 7 स्टेशनों में वाई-फाई की सुविधा है. आने वाले समय में सभी स्टेशनों को वाईफाई से जोड़ दिया जाएगा. उत्तराखंड में रेलवे जनता की सुविधाओं के लिए प्रतिवर्ष 577 करोड़ रुपये खर्च कर रहा है. यात्रियों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए टिकट चार्जेज काफी कम किये गए है. ट्रेन में 555 रुपये में एसी में दून पहुंच जाएंगे. यानी बस के मुकाबले आधा ही किराया लगेगा. ट्रेन का देहरादून तक का एसी चेयर कार का किराया 555 रुपये, नॉन एसी चेयर कार का 165 रुपये है.

नैनी-दून एक्सप्रेस रविवार और बृहस्पतिवार को छोड़कर सप्ताह में पांच दिन चलेगी. ट्रेन काठगोदाम से सुबह 6.05 पर देहरादून के लिए रवाना होगी और 12.35 पर देहरादून पहुंचेगी. उसी दिन शाम देहरादून से 4.10 बजे काठगोदाम के लिए चलेगी और रात 11 बजे वहां पहुंचेगी.  इस ट्रेन  के शुरू होने से नई ट्रेन के शुरू होने से नैनीताल हाईकोर्ट के कार्य से जाने वाले यात्रियों को फायदा होगा तो कुमाऊं से राजधानी में शासकीय कार्यों के लिए यात्रियों को आवागमन में आसानी होगी.

इस मौके पर काठगोदाम में विधायक बंशीधर भगत, नवीन दुम्का, दीवान सिंह, पूर्व सांसद बलराज पासी, पूर्व सांसद बची सिंह रावत, विधायक संजीव आर्य, पुष्कर धामी, निवर्तमान मेयर डॉ.जोगेंद्र पाल सिंह रौतेला, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट, मुख्यमंत्री के सूचना सलाहकार विजय बिष्ट आदि मौजूद रहे.

काफल ट्री वाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिये यहाँ क्लिक करें: वाट्सएप काफल ट्री

काफल ट्री की आर्थिक सहायता के लिये यहाँ क्लिक करें

Kafal Tree

Recent Posts

दुर्गम पहाड़ों तक कैसे पहुंचे महाराष्ट्र-गुजरात के पर्व

बचपन में हमें होली-दिवाली और राखी के अलावा मकर संक्रांति, घी त्यार और फूलदेई जैसे उत्सवों…

8 hours ago

पिथौरागढ़ में स्विट्ज़रलैंड बनने की है पूरी क्षमता

इस बार करीब 9 साल बाद पिथौरागढ़ जाकर एक बात साफ दिखी कि यहां कुछ…

5 days ago

अलमोड़े में नंदादेवी मेले की ताज़ा तस्वीरें

आस्था और विश्वास की प्रतीक श्री नंदा देवी की भक्ति में इन दिनों पूरा उत्तराखंड…

1 week ago

अहा! कैसा होता था नंदादेवी कौतिक

उत्तराखण्ड के पहाड़ों में मेले केवल मनोरंजन के अवसर नहीं रहे हैं. वे लोकजीवन की…

1 week ago

सागर से शिखर तक : स्वामी मन्मथन

पिछली कड़ी : बद्रीदत्त पांडे और इंद्र सिंह नयाल ने रखा था ‘उत्तराखंड राज्य की…

2 weeks ago

उत्तराखण्ड की महिलाएं : स्थितियों, संघर्षों और चुनौतियों का दस्तावेज

1970 के दशक का उत्तराखण्ड का ‘चिपको आंदोलन’ विश्वविख्यात है. यह तथ्य भी कमोबेश ज्ञात है कि…

2 weeks ago