शिक्षा और विज्ञान

मो. कैफ को मिला तीसरा प्रोफ़ेसर आई. डी. सक्सेना मेमोरियल अवार्ड

विज्ञान, मेडिकल अध्ययन और फिजियोलॉजी के क्षेत्र में दिया जाने वाला प्रोफ़ेसर आई. डी. सक्सेना मेमोरियल अवार्ड इस वर्ष राजकीय मेडिकल कॉलेज के एमबीबीएस द्वितीय वर्ष के छात्र मोहम्मद कैफ को दिया गया, कैफ अफजलगढ़ के रहने वाले हैं. हल्द्वानी मेडिकल कॉलेज में हुए एक समारोह में उन्हें आज इस पुरुस्कार से सम्मानित किया गया. Mohd. Kaif conferred with the third ID Sharma Memorial Award

प्रोफ़ेसर आई. डी. सक्सेना को चिकित्सा के क्षेत्र के जाने-माने विद्वानों में शुमार किया जाता है. प्रो. सक्सेना ने 1962 से 2002 तक बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय को अपनी सेवाएँ दीं. इस दौरान उन्होंने मेडिकल के स्नातक और स्नातकोत्तर के असंख्य छात्र-छात्राओं को शिक्षित किया. अनेक छात्रों ने उनके मार्गदर्शन में चिकित्सा के क्षेत्र में प्रतिष्ठित शोध भी किये. बनारस हिन्दू विश्विद्यालय में फिजियोलॉजी विभाग के विभागाध्यक्ष रहे प्रो. सक्सेना के शोधपत्र नियमित रूप से राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय ख्याति की पत्रिकाओं में प्रकाशित होते रहे. उन्हें भारतीय साइंस कांग्रेस का सदस्य चुना गया और वर्ष 1971-72 में वे प्रतिष्ठित कॉमनवेल्थ मेडिकल फेलोशिप से सम्मानित हुए.

भारतीय शास्त्रीय संगीत, सिनेमा और साहित्य की बारीकियों पर गहरी पकड़ रखने वाले प्रो. सक्सेना का 2017 में देहावसान हुआ.

उनकी स्मृति में वर्ष-2017 से प्रोफ़ेसर आई. डी. सक्सेना मेमोरियल अवार्ड स्थापित किया गया. यह पुरस्कार राजकीय मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस में अध्ययनरत सभी वर्षों के छात्र-छात्राओं में फिजियोलॉजी में सर्वाधिक अंक पाने वाले को दिए जाने का निर्णय लिया गया.

प्रोफ़ेसर आई. डी. सक्सेना

इस वर्ष का अवार्ड पाने वाले मोहम्मद कैफ का ताल्लुक अफजलगढ़ के एक मुस्लिम परिवार से है. उनके पिता जुल्काफिकार अली फर्नीचर के व्यापारी हैं. जबकि माता फहमीदा गृहिणी हैं. स्कूली दिनों से ही बेहतरीन अकादमिक रिकार्ड रखने वाले कैफ अपने माता-पिता को दोनों को ही अपनी प्रेरणा मानते हैं. 27 अक्टूबर 2000 को जन्मे कैफ परफेक्शन हासिल करने को अपनी चालक शक्ति मानते हैं.

मोहम्मद कैफ को काफल ट्री की ओर से बधाई और ढेरों शुभकामनाएं.

काफल ट्री वाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिये यहाँ क्लिक करें: वाट्सएप काफल ट्री

काफल ट्री की आर्थिक सहायता के लिये यहाँ क्लिक करें

Sudhir Kumar

Recent Posts

बजट में युवाओं के लिए योजना का ढोल है पर उसकी गमक गुम है

उत्तराखंड के आय व्यय लेखे 2026-27 को समझते हुए यह आशंका उभरती है की क्या…

3 weeks ago

जापान में आज भी इस्तेमाल होती है यह प्राचीन भारतीय लिपि

भाषाओं का इतिहास हमेशा रोचक रहा है. दुनिया की कई भाषाओं में ऐसे शब्द मिलते…

3 weeks ago

आज है उत्तराखंड का लोकपर्व ‘फूलदेई’

उत्तराखंड को केवल 'देवभूमि' ही नहीं, बल्कि उत्सवों की भूमि कहना भी बिल्कुल सटीक होगा. यहाँ साल भर…

3 weeks ago

द्वी दिना का ड्यार शेरुवा यौ दुनीं में : अलविदा, दीवान दा

‘यौ डाना कौ पारा, देख्यूंछ न्यारा-न्यारा’ दीवान सिंह कनवाल की आवाज़ में ये गीत पहली कुमाऊनी फ़िल्म…

3 weeks ago

हिमालय को समझे बिना उसे शासित नहीं किया जा सकता

कुमाऊं-गढ़वाल हिमालयी क्षेत्र के लिए भिन्न प्रशासन, विशेष नीति या मैदानी भागों से भिन्न व्यवस्था…

3 weeks ago

पहाड़ों का एक सच्चा मित्र चला गया

बीते दिन सुबह लगभग चार बजे एक ऐसी खबर आई जिसने कौसानी और लक्ष्मी आश्रम…

3 weeks ago