Featured

जलकर ख़ाक हुई नैनीताल की एक और हेरिटेज बिल्डिंग मोहन पार्क

कल रात नैनीताल की सबसे खूबसूरत इमारतों में से एक – मोहन पार्क – आग में जल कर तहस नहस हो गया. Mohan Park Nainital Gutted

इस ऐतिहासिक इमारत में 99 वर्षीय सेवानिवृत्त स्क्वाड्रन लीडर दलीप सिंह मजीठिया अपनी 98 वर्षीया पत्नी जोन और नर्स के साथ रहते थे.

दलीप सिंह मजीठिया देश से नेपाल जाने वाली पहली पाइलट उड़ा कर ले गए थे जिसके लिए उन्हें अनेक बार सम्मानित किया जा चुका है. नगर की तमाम गतिविधियों में इस आयु में भी व्यस्त रहने वाले इस दंपत्ति को नैनीताल की सेलेब्रिटीज में गिना जाता रहा है.Mohan Park Nainital Gutted

बताया जाता है कि मजीठिया परिवार की नर्स ने सबसे पहले आग को देखा. इसके उपरांत फायर ब्रिगेड बुलाई गयी जिसकी मदद से वृद्ध दंपत्ति को नजदीक स्थित शेरवानी हिलटॉप होटल में सुरक्षित पहुंचाया गया. ताजा समाचारों के अनुसार दोनों आज सुबह ओने परिजनों के पास रुद्रपुर रवाना हो गए हैं.

प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि फायर ब्रिगेड के पास बिल्डिंग के आकार के लिहाज से बहुत कम पानी था. एक टैंकर से ऐसी आग को जल्दी नहीं बुझाया जा सकता था. ऐसे में एक और होटल आरिफ कैसल से पानी की व्यवस्था हुई.

यहाँ एक बात बताया जाना आवश्यक लगता है. नैनीताल में अंग्रेजों के समय से ही ऐसी आपातकालीन परिस्थितियों से निबटने के लिए अनेक जगह हाईड्रेन्ट लगाए गए हैं. इस इमारत के नजदीक वाला हाईड्रेन्ट कल रात सूखा पड़ा था. उसमें पानी की सप्लाई होती तो आग बुझाने का काम आसान हो सकता था. प्रशासन द्वारा एक-एक कर ऐसे तमाम हाईड्रेन्ट बंद किये जा रहे हैं. Mohan Park Nainital Gutted

माना जा रहा है कि आग शार्ट सर्किट के कारण लगी.

इस भयानक अग्निकांड ने नैनीताल की एक और ऐतिहासिक इमारत को बरबाद कर दिया है. देखिये ताजा तस्वीरें.

(सभी फोटो: नैनीताल से सर्वप्रिय कंसल)

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें: Kafal Tree Online

यह भी पढ़ें: पहाड़ के जंगलों से आग के निशान नहीं मिटा सकेगी बारिश

काफल ट्री वाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिये यहाँ क्लिक करें: वाट्सएप काफल ट्री

काफल ट्री की आर्थिक सहायता के लिये यहाँ क्लिक करें

Kafal Tree

Recent Posts

बजट में युवाओं के लिए योजना का ढोल है पर उसकी गमक गुम है

उत्तराखंड के आय व्यय लेखे 2026-27 को समझते हुए यह आशंका उभरती है की क्या…

4 days ago

जापान में आज भी इस्तेमाल होती है यह प्राचीन भारतीय लिपि

भाषाओं का इतिहास हमेशा रोचक रहा है. दुनिया की कई भाषाओं में ऐसे शब्द मिलते…

4 days ago

आज है उत्तराखंड का लोकपर्व ‘फूलदेई’

उत्तराखंड को केवल 'देवभूमि' ही नहीं, बल्कि उत्सवों की भूमि कहना भी बिल्कुल सटीक होगा. यहाँ साल भर…

4 days ago

द्वी दिना का ड्यार शेरुवा यौ दुनीं में : अलविदा, दीवान दा

‘यौ डाना कौ पारा, देख्यूंछ न्यारा-न्यारा’ दीवान सिंह कनवाल की आवाज़ में ये गीत पहली कुमाऊनी फ़िल्म…

1 week ago

हिमालय को समझे बिना उसे शासित नहीं किया जा सकता

कुमाऊं-गढ़वाल हिमालयी क्षेत्र के लिए भिन्न प्रशासन, विशेष नीति या मैदानी भागों से भिन्न व्यवस्था…

1 week ago

पहाड़ों का एक सच्चा मित्र चला गया

बीते दिन सुबह लगभग चार बजे एक ऐसी खबर आई जिसने कौसानी और लक्ष्मी आश्रम…

1 week ago