हैडलाइन्स

विश्व महिला मुक्केबाजी चैम्पियनशिप में छठवीं बार मैरीकॉम ने जीता स्वर्ण पदक

विश्व महिला मुक्केबाजी चैम्पियनशिप में 48 किलोग्राम भारवर्ग में मैरीकॉम ने छठवीं बार विश्वचैंपियनशिप जीत हासिल कर ली है. मैरीकॉम ने यूक्रेन की हना ओखोटा को हराकर यह खिताब अपने नाम किया है. मैरीकॉम ने यूक्रेन की हना ओखोटा को फाइनल में तीन राउंड में हराया. तीसरा और आखिरी राउंड मैरीकॉम ने 5 – 0 से जीता.

मैरीकॉम ने 2001 में हुई पहली महिला बॉक्सिंग चैंपियनशिप में रजत जीता था. इसके बाद 2002, 2005, 2006, 2008, 2010 में स्वर्ण जीते. मैरीकॉम ने आयरलैंड की दिग्गज कैटी को (पांच स्वर्ण) पछाड़ा. विश्व महिला मुक्केबाजी चैम्पियनशिप में छः स्वर्ण पदक जीतने वाली वह विश्व की पहली महिला खिलाड़ी हैं.

मैरीकॉम ने 2012 में ओलंपिक ब्रॉन्ज मेडल जीता था. यह कारनामा करने वाली वह इकलौती भारतीय महिला बॉक्सर हैं. इसके अलावा मैरीकॉम ने 2014 एशियन गेम्स में भारत के लिए गोल्ड जीता था और यह कारनामा करने वाली वह पहली भारतीय महिला बॉक्सर बनीं. इसके बाद 2018 कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्ड जीतने के साथ ही उन्होंने इस टूर्नामेंट में गोल्ड जीतने वाली पहली भारतीय महिला बॉक्सर बनने का कीर्तिमान अपने नाम किया.
मैरीकॉम को 2017 में राष्ट्रपति द्वारा राज्यसभा के सदस्य के रूप में मनोनीत किया गया.

काफल ट्री वाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिये यहाँ क्लिक करें: वाट्सएप काफल ट्री

काफल ट्री की आर्थिक सहायता के लिये यहाँ क्लिक करें

Girish Lohani

Recent Posts

गौरा को किसी से शिकायत नहीं थी

गाँव में सब उसे जानते थे. कोई उस के पास सब्जी लेने आता तो वह…

2 hours ago

देवदार या देव दारु

देवदार या देव दारुः देवों के वृक्ष मुख्य रूप से हिमालय मे लगभग डेढ़ हज़ार…

4 days ago

कसारदेवी : जहां स्वर्ग के सबसे करीब होने का अहसास होता है

“कसारदेवी या अल्मोड़ा जैसी छोटी सी जगह में ऐसा क्या है जो दुनियाभर से लोगों…

4 days ago

दुर्गम पहाड़ों तक कैसे पहुंचे महाराष्ट्र-गुजरात के पर्व

बचपन में हमें होली-दिवाली और राखी के अलावा मकर संक्रांति, घी त्यार और फूलदेई जैसे उत्सवों…

2 weeks ago

पिथौरागढ़ में स्विट्ज़रलैंड बनने की है पूरी क्षमता

इस बार करीब 9 साल बाद पिथौरागढ़ जाकर एक बात साफ दिखी कि यहां कुछ…

2 weeks ago

अलमोड़े में नंदादेवी मेले की ताज़ा तस्वीरें

आस्था और विश्वास की प्रतीक श्री नंदा देवी की भक्ति में इन दिनों पूरा उत्तराखंड…

3 weeks ago