Featured

कोरोना संकट के बीच पिथौरागढ़ के दो गावों ने साबित किया सोरयाली सबसे ख़ास हैं

कल एक फेसबुक पोस्ट में लिखा था कि पिथौरागढ़ वाले खास हैं. इस आपदा की स्थिति में सब एक दूसरे का साथ दे रहे हैं. तो हाँ, सोरयाली इस बात में कुछ तो खास हैं. इस एक बात से एक बात और जोड़ दूं, वो यह कि यहां के गांव वाले और भी ज्यादा खास हैं. Lockdown Stories

मैं, ऐसा क्यों बता रहा हूं? तो हुआ यह कि दो दिन पहले हमें पता चला कि पिथौरागढ़ शहर से लगे भौडी गांव में कुछ परिवारों की स्थिति ठीक नहीं है और उन लोगों को तुरंत सहायता की जरुरत है. लोगों की स्थिति सुनिश्चित हो इस बात को लेकर कुछ वक्त लगा. इस दौरान हमारे स्टॉक से अधिकांश भोजन शहर से लगे स्थानों मे बँट गया. इस कारण इन परिवारों हेतु उचित मात्रा में भोजन के स्टॉक में कमी आ गयी.

हम कुछ और प्रबंध कर पाते ठीक इसी समय झोलखेत स्थित चंद जी के परिवार से संपर्क हुआ और अगले ही पल उनके एक आव्हान पर पूरे गांव ने आकर सहयोग किया. इसके बाद टीम हरेला ने दोनों गांव को जोड़ते हुये पूरी एहतियात से भोज्य पदार्थों को सेनीटाइज़ कर भौडी गाँव स्थित पीड़ित परिवारों तक पहुंचा दिया. साथ ही साथ टीम ने करोना संक्रमण को लेकर दोनों गांव के लोगों को जागरुक भी किया. Lockdown Stories

झोलखेत के लोग और चन्द जी का परिवार

लॉक डाउन के चलते आप सभी घरों में कैद हैं. इस दौरान मैं और मेरी टीम के कुछ लोग फील्ड में हैं. आपदा की इस स्थिति में लोग कैसे एक दूसरे की मदद कर रहे हैं? कैसे इस लॉक-डाउन ने लोगों की जिंदगी बदल कर रख दी है? इससे जुड़े सीधे अनुभव आप लोगों के साथ समय-समय पर साझा करता रहूंगा. आप लोगों में से जो कोई भी अपने घरों में ही रहते हुए सहायता करना चाहते हैं कृपया दिये गए नंबरों पर संपर्क करें :

मनु : 9897470369 , प्रशांत : 9457579238

टीम हरेला / सिटी पिथौरागढ़

काफल ट्री वाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिये यहाँ क्लिक करें: वाट्सएप काफल ट्री

काफल ट्री की आर्थिक सहायता के लिये यहाँ क्लिक करें

Girish Lohani

Recent Posts

बजट में युवाओं के लिए योजना का ढोल है पर उसकी गमक गुम है

उत्तराखंड के आय व्यय लेखे 2026-27 को समझते हुए यह आशंका उभरती है की क्या…

3 weeks ago

जापान में आज भी इस्तेमाल होती है यह प्राचीन भारतीय लिपि

भाषाओं का इतिहास हमेशा रोचक रहा है. दुनिया की कई भाषाओं में ऐसे शब्द मिलते…

3 weeks ago

आज है उत्तराखंड का लोकपर्व ‘फूलदेई’

उत्तराखंड को केवल 'देवभूमि' ही नहीं, बल्कि उत्सवों की भूमि कहना भी बिल्कुल सटीक होगा. यहाँ साल भर…

3 weeks ago

द्वी दिना का ड्यार शेरुवा यौ दुनीं में : अलविदा, दीवान दा

‘यौ डाना कौ पारा, देख्यूंछ न्यारा-न्यारा’ दीवान सिंह कनवाल की आवाज़ में ये गीत पहली कुमाऊनी फ़िल्म…

3 weeks ago

हिमालय को समझे बिना उसे शासित नहीं किया जा सकता

कुमाऊं-गढ़वाल हिमालयी क्षेत्र के लिए भिन्न प्रशासन, विशेष नीति या मैदानी भागों से भिन्न व्यवस्था…

4 weeks ago

पहाड़ों का एक सच्चा मित्र चला गया

बीते दिन सुबह लगभग चार बजे एक ऐसी खबर आई जिसने कौसानी और लक्ष्मी आश्रम…

4 weeks ago