हैडलाइन्स

यूथ ओलंपिक गेम्स: अर्जेंटीना में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे उत्तराखंड के लक्ष्य सेन

बीते दिनों एशियाई जूनियर बैडमिंटन चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीत कर इतिहास रचने के बाद  उत्तराखंड के लक्ष्य सेन अर्जेंटीना में होने वाले तीसरे यूथ ओलंपिक गेम्स में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे. लक्ष्य 68 सदस्यीय भारतीय दल में शामिल हैं, जिसमें 46 खिलाड़ी, 22 कोच और अधिकारी शामिल हैं. 46 खिलाड़ियों के दल में लक्ष्य सेन उत्तराखंड के एकमात्र खिलाड़ी हैं.

हाल ही में शूटिंग में सबसे कम उम्र में विश्व चैंपियन बनने का रिकॉर्ड बनाने वाली और एशियन चैंपियनशिप में पदक विजेता मनु भाकर ध्वज वाहक रहेंगी. वहीं, एशियन गेम्स के 10 मीटर एयर पिस्टल इवेंट में स्वर्ण पदक विजेता सौरभ चौधरी और एशियन जूनियर बैडमिंटन चैंपियनशिप के स्वर्ण पदक विजेता लक्ष्य सेन इस प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले प्रमुख खिलाड़ी हैं.

लक्ष्य सेन ने हाल ही में 53 वर्ष बाद एशियन जूनियर बैडमिंटन चैंपियनशिप में भारत को स्वर्ण पदक दिलाया था. उन्होंने विश्व के नंबर एक खिलाड़ी को पराजित किया था. अर्जेंटीना रवाना होने से पहले दिल्ली में केंद्रीय खेल मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौर ने खिलाड़ियों से मुलाकात की और अधिक से अधिक पदक लाने का आह्वान किया.

भारत के युवा बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन ने इंडोनेशिया के जकार्ता में एशियाई जूनियर बैडमिंटन चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीत कर इतिहास रचा. लक्ष्य की जीत इस मायने में खास है कि उन्होंने 53 साल बाद भारत को इस प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक दिलाया. बता दें कि इससे पहले 1965 में भारत के गौतम ठक्कर ने स्वर्ण पदक जीतने में कामयाबी हासिल की थी.

काफल ट्री वाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिये यहाँ क्लिक करें: वाट्सएप काफल ट्री

काफल ट्री की आर्थिक सहायता के लिये यहाँ क्लिक करें

Kafal Tree

Recent Posts

बजट में युवाओं के लिए योजना का ढोल है पर उसकी गमक गुम है

उत्तराखंड के आय व्यय लेखे 2026-27 को समझते हुए यह आशंका उभरती है की क्या…

4 weeks ago

जापान में आज भी इस्तेमाल होती है यह प्राचीन भारतीय लिपि

भाषाओं का इतिहास हमेशा रोचक रहा है. दुनिया की कई भाषाओं में ऐसे शब्द मिलते…

4 weeks ago

आज है उत्तराखंड का लोकपर्व ‘फूलदेई’

उत्तराखंड को केवल 'देवभूमि' ही नहीं, बल्कि उत्सवों की भूमि कहना भी बिल्कुल सटीक होगा. यहाँ साल भर…

4 weeks ago

द्वी दिना का ड्यार शेरुवा यौ दुनीं में : अलविदा, दीवान दा

‘यौ डाना कौ पारा, देख्यूंछ न्यारा-न्यारा’ दीवान सिंह कनवाल की आवाज़ में ये गीत पहली कुमाऊनी फ़िल्म…

1 month ago

हिमालय को समझे बिना उसे शासित नहीं किया जा सकता

कुमाऊं-गढ़वाल हिमालयी क्षेत्र के लिए भिन्न प्रशासन, विशेष नीति या मैदानी भागों से भिन्न व्यवस्था…

1 month ago

पहाड़ों का एक सच्चा मित्र चला गया

बीते दिन सुबह लगभग चार बजे एक ऐसी खबर आई जिसने कौसानी और लक्ष्मी आश्रम…

1 month ago