Featured

कैप्टन जैक स्पैरो नहीं अब तक छप्पन जॉनी डेप कहिये जनाब!

हॉलीवुड के पीछे बॉलीवुड

हमारे देश का मेनस्ट्रीम सिनेमा हॉलीवुड की नक़ल करने के लिए लम्बे समय से कुख्यात रहा है. हाल ही में आई फिल्म ‘ठग्स ऑफ़ हिन्दुस्तान’ इसका बड़ा उदाहरण कहा जा सकता है. इस फिल्म में अमिताभ बच्चन ने खुदाबख्श का किरदार निभाया है. (Johny Depp Birthday Today)

फिल्मों की थोड़ी बहुत भी समझ रखने वाले जानते हैं यह किरदार ‘पाइरेट्स ऑफ़ द करिबियन’ सीरीज की फिल्मों के मुख्य पात्र कैप्टन जैक स्पैरो की नक़ल है. आइये आप को असल जैक स्पैरो के बारे में बताते हैं. (Johny Depp Birthday Today)

कहाँ से आया जैक स्पैरो

कैप्टन जैक स्पैरो एक काल्पनिक पात्र है जिसकी रचना टेड इलियट और टेरी रोसियो की स्क्रीनराइटर जोड़ी ने की थी. ‘रोलिंग स्टोन’ नामक मशहूर पॉप म्यूजिक ग्रुप के गिटारिस्ट कीथ रिचर्ड्स और ‘लूनी ट्यून्स’ नामक सीरीज के एक कार्टून कैरेक्टर पेपे ले प्यू की खूबियों को मिलाकर इस चरित्र को गढ़ा गया था.

2003 में आई ‘पाइरेट्स ऑफ़ द करिबियन’ सीरीज की पहली फिल्म के लिए निर्माता-निर्देशकों की पहली पसंद थे रॉबर्ट डी नीरो लेकिन उन्होंने यह कह कर फिल्म में काम करने से मना कर दिया कि बॉक्स ऑफिस पर उसके चल सकने के मौके बिलकुल भी नहीं हैं. हमेशा लीक से हट कर अपने किरदारों का चयन करने के लिए विख्यात जॉनी डेप ने इस चुनौती को स्वीकार किया और हॉलिवुड के सबसे अविस्मरणीय किरदारों में से एक निकल कर दर्शकों के सामने आया.

तब से अब तक इस सीरीज में कुल चार फ़िल्में बन चुकी हैं और इन सब में जॉनी डेप ने मुख्य भूमिका की है. पिछले साल दिसम्बर में आई एक खबर को मानें तो अगली पाइरेट्स फिल्म में जॉनी डेप काम नहीं करेंगे.

दुनिया के सबसे महंगे अभिनेता

गिनीज़ बुक द्वारा दुनिया के सबसे महंगे फिल्म अभिनेता घोषित किये जा चुके जॉनी डेप फिल्म निर्माता भी हैं और संगीतकार भी. उन्हें दस दफा गोल्डन ग्लोब अवार्ड के लिए नामांकित किया जा चुका है और स्वीनी टॉड: द डीमन बार्बर ऑफ़ फ्लीट स्ट्रीट’ (2008) के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का इनाम हासिल हुआ है. तीन बार उन्हें ऑस्कर के लिए भी नामांकित किया जा चुका है.

‘पाइरेट्स ऑफ़ द करिबियन’ के अलावा उनकी सबसे मशहूर फिल्मों में ‘फैंटास्टिक बीस्टस’, ‘एलिस इन वंडरलैंड’, ‘चार्ली एंड द चॉकलेट फैक्ट्री’ और ‘द टूरिस्ट’, ‘प्लाटून’, ‘एडवर्ड सिज़रहैंड्स’ और ‘स्लीपी हौलो’ शामिल हैं.
इसमें कोई शक नहीं कि जॉनी डेप हमेशा हमारे समय के सबसे प्रतिभाशाली अभिनेताओं में गिने जाएंगे.

आज उनका जन्मदिन है और वे छप्पन साल के हो रहे हैं.

काफल ट्री वाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिये यहाँ क्लिक करें: वाट्सएप काफल ट्री

काफल ट्री की आर्थिक सहायता के लिये यहाँ क्लिक करें

Kafal Tree

Recent Posts

बजट में युवाओं के लिए योजना का ढोल है पर उसकी गमक गुम है

उत्तराखंड के आय व्यय लेखे 2026-27 को समझते हुए यह आशंका उभरती है की क्या…

3 weeks ago

जापान में आज भी इस्तेमाल होती है यह प्राचीन भारतीय लिपि

भाषाओं का इतिहास हमेशा रोचक रहा है. दुनिया की कई भाषाओं में ऐसे शब्द मिलते…

3 weeks ago

आज है उत्तराखंड का लोकपर्व ‘फूलदेई’

उत्तराखंड को केवल 'देवभूमि' ही नहीं, बल्कि उत्सवों की भूमि कहना भी बिल्कुल सटीक होगा. यहाँ साल भर…

3 weeks ago

द्वी दिना का ड्यार शेरुवा यौ दुनीं में : अलविदा, दीवान दा

‘यौ डाना कौ पारा, देख्यूंछ न्यारा-न्यारा’ दीवान सिंह कनवाल की आवाज़ में ये गीत पहली कुमाऊनी फ़िल्म…

3 weeks ago

हिमालय को समझे बिना उसे शासित नहीं किया जा सकता

कुमाऊं-गढ़वाल हिमालयी क्षेत्र के लिए भिन्न प्रशासन, विशेष नीति या मैदानी भागों से भिन्न व्यवस्था…

3 weeks ago

पहाड़ों का एक सच्चा मित्र चला गया

बीते दिन सुबह लगभग चार बजे एक ऐसी खबर आई जिसने कौसानी और लक्ष्मी आश्रम…

3 weeks ago