फ़ोटो http://www.dnaindia.com से साभार
बीमारी से जूझ रहे अभिनेता इरफ़ान खान ने फेसबुक पर सूचित किया है कि उन्होंने अमेज़न प्राइम ओरिजिनल सीरीज ‘गोरमिंट’ से हटने का निर्णय लिया है. पहले यह सीरीज ‘मिनिस्ट्री’ के नाम से बनाई जाने वाली थी.
उन्होंने अपनी बीमारी को इस निर्णय के पीछे का कारण बताया है.
“मैं इस बात से बहुत निराश महसूस कर रहा हूँ क्योंकि मैं पूरे शो और अपने कैरेक्टर को लेकर बहुत रोमांचित था. इस यात्रा को यहें पर समाप्त करने से पहले मैं इस चरित्र के साथ कई महीनों तक रह तक चुका था. लेकिन अपने सलाहकारों और मेरे साथ काम कर रही टीम के साथ लम्बी बातचीत के बाद मैं इस नतीजे पर पहुंचा हूँ कि स्थितियां ऐसी नहीं हैं कि मैं यहाँ से आगे जा सकूं. सो मुझे फिलहाल पूरी तरह से मंच से बाहर निकल जाना चाहिए.”
इस साल की शुरुआत में सोशल मीडिया पर ही लोगों तक इरफान के हवाले से यह सूचना पहुँची थी कि उनके जीवन में एक वायरल किस्म के रोग के कारण बाधा पहुँच रही है और यह के वे विकल्पों की लड़ाई लड़ रहे हैं. बाद में बताया गया था कि उन्हें न्यूरोएंडोक्राइन कैंसर हुआ है. फिलहाल वे फ़िल्मी जीवन से दूर लन्दन के एक अस्पताल में स्वास्थ्यलाभ कर रहे हैं.
इरफ़ान (Irrfan Khan) के इस फैसले को अमेज़न प्राइम ने न टाला जा सकने वाला और अफसोसजनक बताया है.
काफल ट्री वाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिये यहाँ क्लिक करें: वाट्सएप काफल ट्री
काफल ट्री की आर्थिक सहायता के लिये यहाँ क्लिक करें
इस बार करीब 9 साल बाद पिथौरागढ़ जाकर एक बात साफ दिखी कि यहां कुछ…
आस्था और विश्वास की प्रतीक श्री नंदा देवी की भक्ति में इन दिनों पूरा उत्तराखंड…
उत्तराखण्ड के पहाड़ों में मेले केवल मनोरंजन के अवसर नहीं रहे हैं. वे लोकजीवन की…
पिछली कड़ी : बद्रीदत्त पांडे और इंद्र सिंह नयाल ने रखा था ‘उत्तराखंड राज्य की…
1970 के दशक का उत्तराखण्ड का ‘चिपको आंदोलन’ विश्वविख्यात है. यह तथ्य भी कमोबेश ज्ञात है कि…
पानी बरस रहा है. जब भी पानी बरसता है, देखता हूं पेड़-पौधे बहुत खुश हो जाते…