Uncategorized

बागेश्वर में न्याय की लड़ाई लड़ने वाली इंदिरा दानू उत्तर प्रदेश में न्यायाधीश बनी

मई 2018 में बागेश्वर जिले की सत्र न्यायालय ने नेपाल की रहने वाली एक दस साल की बच्ची के बलात्कार के आरोप में एक व्यक्ति को बारह साल की सजा सुनाई. तब तक बच्ची का परिवार नेपाल वापस लौट चुका था लेकिन बागेश्वर में उसके न्याय की लड़ाई लड़ने वाली लड़की का नाम है इंदिरा दानू.

ऑडनारी की ख़बर के अनुसार 2017 में, खाती में एक पुल का निर्माण हो रहा था. बहुत से मजदूर इस काम में लगे हुए थे. नेपाल से भी कुछ मजदूर खाती गांव आए थे. इन्हीं नेपाली परिवारों में से, एक परिवार में 10 साल की एक बच्ची भी थी. जो अपने मां-बाप के साथ आई थी. मां-बाप दिन भर मजदूरी करते थे. और बच्ची उसी इलाके में कभी खेलती, कभी इधर-उधर भटकती रहती. एक आदमी था विजय बहादुर. वो भी नेपाल से आया था, मजदूरी करने के लिए. बच्ची पर उसकी बुरी नजर थी. एक दिन बहादुर ने मौका पाकर बच्ची का रेप कर दिया. बात थी 2017 के अप्रैल महीने की. और बच्ची को न्याय मिला एक साल बाद मार्च 2018 में.


मामला यहीं दब जाता अगर इस पर नज़र निर्भया सेल में कम कर रही इंदिरा दानू की नहीं जाती तो. जब इंदिरा रिपोर्ट दर्ज कराने कपकोट पुलिस थाने गयी तो उन्होंने दूसरे देश का मामला बताकर रिपोर्ट लिखने से मना कर दिया. तब इंदिरा दानू ने एसपी से फोन पर कहा कि

दो दिन से पीड़िता बाहर बैठी हुई है, पुलिस एफआईआर दर्ज नहीं कर रही है. आपकी भी जवाबदेही तय हो जाएगी. मैं तो जा रही हूं फाइल कोर्ट में लेकर.

दबाव में आकर पुलिस को मामला दर्ज करना पड़ा. एक साल की लगातार लडाई के बाद इंदिरा दानू ने बच्ची को न्याय दिलाया.

आज खबर आई है कि इंदिरा दानू उत्तर प्रदेश में न्यायाधीश बन गयी हैं. कपकोट के एक दूरस्थ गांव की बेटी उत्तर प्रदेश में न्यायाधीश बन गयी है. निर्भया प्रकोष्ठ में वरिष्ठ अधिवक्ता के पद पर कार्यरत इंदिरा दानू ने इस पद पर रहते हुये अनेक महिलाओं को न्याय दिलाया .

काफल ट्री की ओर से इंदिरा दानू को अनेक शुभकामनाएं.

-काफल ट्री डेस्क

काफल ट्री वाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिये यहाँ क्लिक करें: वाट्सएप काफल ट्री

काफल ट्री की आर्थिक सहायता के लिये यहाँ क्लिक करें

Girish Lohani

Recent Posts

द्वी दिना का ड्यार शेरुवा यौ दुनीं में : अलविदा, दीवान दा

‘यौ डाना कौ पारा, देख्यूंछ न्यारा-न्यारा’ दीवान सिंह कनवाल की आवाज़ में ये गीत पहली कुमाऊनी फ़िल्म…

19 hours ago

हिमालय को समझे बिना उसे शासित नहीं किया जा सकता

कुमाऊं-गढ़वाल हिमालयी क्षेत्र के लिए भिन्न प्रशासन, विशेष नीति या मैदानी भागों से भिन्न व्यवस्था…

2 days ago

पहाड़ों का एक सच्चा मित्र चला गया

बीते दिन सुबह लगभग चार बजे एक ऐसी खबर आई जिसने कौसानी और लक्ष्मी आश्रम…

2 days ago

कुमाऊँ की खड़ी होली

इन दिनों उत्तराखंड के कुमाऊँ में होली की धूम है. जगह-जगह खड़ी होली और बैठकी…

1 week ago

आधी सदी से आंदोलनरत उत्तराखंड का सबसे बड़ा गांव

बात उन दिनों की है, जब महात्मा गांधी जब देश भर में घूमकर और लिखकर…

2 weeks ago

फूल, तितली और बचपन

बचपन की दुनिया इस असल दुनिया से कई गुना खूबसूरत होती है. शायद इसलिए क्योंकि…

2 weeks ago