Featured

भारतीय हॉकी का चमत्कारिक खिलाड़ी रूप सिंह

ग्वालियर के रूप सिंह स्टेडियम का नाम एक महान हॉकी प्लेयर के नाम पर रक्खा गया. रूप सिंह भारतीय हॉकी के जादूगर ध्यानचंद के भाई थे.
रूप सिंह हॉकी के शानदार लेफ़्ट-इन प्लेयर थे. जो गेंद को गोली की स्पीड से गोल पोस्ट में दागने में यकीन करते थे. उनकी लाजवाब ड्रिब्लिंग के सामने विपक्षी खिलाडियों को गेंद के करीब भी नहीं फटकने देती थी. उनकी बिजली जैसी गति के साथ मैदान में की जाने वाली चपलता का कोई सानी नहीं था. उनसे पार पाना किसी खिलाडी के बस की बात नहीं थी. उनके शॉर्ट कॉर्नर अचूक हुआ करते थे. कॉर्नर को गोल में तब्दील कर देने का उनका हुनर बेमिसाल था.

ध्यानचंद ने भी एकाधिक बार रूप सिंह को खुद से बेहतर हॉकी खिलाड़ी बताया. ध्यान चंद को जिन एंगलों से गोल मारने में दिक्कत होती थी, उन जगहों से गोल मारने में रूप सिंह का कोई मुकाबला नहीं था.

1936 के बर्लिन ओलंपिक में जब भारत चैम्पियन बना तब ध्यान चंद और रूप सिंह दोनों ने ही कुल ग्यारह-ग्यारह गोल किये थे. म्यूनिख़ ओलंपिक स्टेडियम में एक सड़क का नाम रूप सिंह के नाम पर रख दिया गया था. रूप सिंह इसे देखने के लिए नहीं पहुँच पाए थे, तब ओलंपिक कमेटी ने रूप सिंह को उनके नाम पर बनाई गयी सड़क दिखाने के लिए म्यूनिख़ ओलम्पिक स्टेडियम का नक्शा भेजा.

रूप सिंह को देश और इंडियन हॉकी फेडरेशन ने वह मान नहीं दिया जिसके वो हक़दार थे. उनकी माली हालत बेहद खराब रही. अपनी बीमारी के इलाज के लिए उन्हें अपने गोल्ड और सिल्वर मेडल तक बेचने पड़े थे.

काफल ट्री वाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिये यहाँ क्लिक करें: वाट्सएप काफल ट्री

काफल ट्री की आर्थिक सहायता के लिये यहाँ क्लिक करें

Sudhir Kumar

Recent Posts

अनूठी शान है कुमाऊनी महिला होली की

यूं तो होली पूरे देश में मनाए जाने वाला एक उमंग पर्व है परन्तु अलग…

3 hours ago

धरती की 26 सेकंड वाली धड़कन: लोककथा और विज्ञान का अद्भुत संगम

दुनिया के अनेक लोक कथाओं में ऐसा जिक्र तो आता है कि धरती जीवित है,…

5 days ago

कथा दो नंदों की

उपकोशा की चतुराई, धैर्य और विवेक से भरी कथा के बाद अब कथा एक नए…

5 days ago

इस बदलते मौसम में दो पहाड़ी रेसिपी

पहाड़ों में मौसम का बदलना जीवन की गति को भी बदल देता है. सर्दियों की…

6 days ago

अल्मोड़े की लखौरी मिर्च

उत्तराखंड अपनी प्राकृतिक संपदा, पारंपरिक खेती और लोक संस्कृति के लिए जाना जाता है. पहाड़…

6 days ago

एक गुरु की मूर्खता

केरल की मिट्टी में कुछ तो है, या शायद वहाँ की हवा में, जो मलयालियों…

6 days ago