खेल

कोहली का इंग्लैंड में टेस्ट सीरीज जीतने का सपना टूटा

पांच मैचों की सीरीज में इंग्लैंड के खिलाफ साउथेप्टन में चौथे टेस्ट मैच में टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने पास 50 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ने का मौका गंवा दिया. भारत अगर ये मैच जीत जाता तो 50 साल बाद ऐसा  जब भारत एशिया के बाहर एक सीजन में तीन टेस्ट मैच जीतती. इससे पहले ऐसा साल 1968 में हुआ था। मंसूर अली खान पटौदी की कप्तानी में भारत ने न्यूजीलैंड को 3-1 से हराया था.

लेकिन इस मैच में मेजबान टीम ने भारत को 60 रन से हरा दिया और पांच टेस्ट मैचों की सीरीज में 3-1 की अपराजेय बढ़त हासिल कर ली. इस टेस्ट में हार के बाद भारतीय कप्तान विराट कोहली का इंग्लैंड में टेस्ट सीरीज जीतने का सपना टूट गया.

इस मैच की दूसरी पारी में भारतीय टीम को जीत के लिए 245 रन का लक्ष्य मिला था लेकिन भारतीय टीम 184 रन पर ऑल आउट हो गई.विराट कोहली (58) और अजिंक्य रहाणे (51) और पुछल्ले आर. अश्विन (25) को छोड़कर कोई बल्लेबाज पिच पर टिकने का माद्दा नहीं दिखा सका. इंग्लैंड की दूसरी पारी रविवार को ही 271 रन पर सिमट गई थी. पहली पारी में इंग्लैंड ने 246 रन बनाए थे, जिसके जवाब में भारत ने अपनी पहली पारी में 273 रन बनाए थे. मैच में नौ विकेट चटकाने वाले ऑफ स्पिनर मोईन अली को मैन ऑफ द मैच चुना गया.

चौथी पारी में भारत का शीर्ष क्रम हत्थे से उखड़ने के बाद कप्तान विराट कोहली (58) ने अजिंक्य रहाणे के साथ मिलकर चौथे विकेट के लिए 101 रन जोड़कर करोड़ों भारतीय क्रिकेटप्रेमियों को कुछ उम्मीदें दी थीं, लेकिन बाकी के बल्लेबाजों ने उस पर पानी फेर दिया.

काफल ट्री वाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिये यहाँ क्लिक करें: वाट्सएप काफल ट्री

काफल ट्री की आर्थिक सहायता के लिये यहाँ क्लिक करें

Kafal Tree

Recent Posts

बजट में युवाओं के लिए योजना का ढोल है पर उसकी गमक गुम है

उत्तराखंड के आय व्यय लेखे 2026-27 को समझते हुए यह आशंका उभरती है की क्या…

3 weeks ago

जापान में आज भी इस्तेमाल होती है यह प्राचीन भारतीय लिपि

भाषाओं का इतिहास हमेशा रोचक रहा है. दुनिया की कई भाषाओं में ऐसे शब्द मिलते…

3 weeks ago

आज है उत्तराखंड का लोकपर्व ‘फूलदेई’

उत्तराखंड को केवल 'देवभूमि' ही नहीं, बल्कि उत्सवों की भूमि कहना भी बिल्कुल सटीक होगा. यहाँ साल भर…

3 weeks ago

द्वी दिना का ड्यार शेरुवा यौ दुनीं में : अलविदा, दीवान दा

‘यौ डाना कौ पारा, देख्यूंछ न्यारा-न्यारा’ दीवान सिंह कनवाल की आवाज़ में ये गीत पहली कुमाऊनी फ़िल्म…

4 weeks ago

हिमालय को समझे बिना उसे शासित नहीं किया जा सकता

कुमाऊं-गढ़वाल हिमालयी क्षेत्र के लिए भिन्न प्रशासन, विशेष नीति या मैदानी भागों से भिन्न व्यवस्था…

4 weeks ago

पहाड़ों का एक सच्चा मित्र चला गया

बीते दिन सुबह लगभग चार बजे एक ऐसी खबर आई जिसने कौसानी और लक्ष्मी आश्रम…

4 weeks ago