Featured

बच्चों के वापस लौटने के साथ ही फिर से वीरान हो जाएंगे पहाड़

दिल्ली, मुम्बई, हल्द्वानी देहरादून और न जाने कितने महानगरों और बड़े नगरों में गर्मियों की छुट्टी खत्म होने को है. इन शहरों में स्कूलों की छुट्टी खत्म होने की वजह से महीने भर से बच्चों की आवाज से खिले हुये पहाड़ों के अधिकांश घर अब एकबार फिर से सूने हो जायेंगे, रह जायेगे कुछ बूढ़े या गांव के सबसे मजबूर. (Hill Villages Would be Deserted Again )

खुले गांव से किसी कस्बे, कस्बे से फिर किसी नगर, नगर से किसी बड़े नगर, बड़े नगर फिर किसी महानगर के किसी कोने में अपने बच्चों समेत लाखों पहाड़ी यात्रा पर हैं. गांव के शांत वातावरण को छोड़ शहर की भीड़ के कोलाहल को अपनी नियति मान चुके इस पहाड़ी समुदाय को अपनी इस यात्रा के हर हिस्से में भीड़ मिलेगी. (Hill Villages Would be Deserted Again)

शादी में आये मेहमानों का मल बह रहा है औली में

फिर वो पिथौरागढ़ का रहने वाला हो या उत्तरकाशी का. भोर होते ही गांव से पहले या तो किसी छोटी गाड़ी में ठूसा हुआ या लम्बे पैदल रास्ते के बाद कस्बे में जायेगा. वहां से शहरों को जाने वाली बसों में भीड़ का हिस्सा बन जायेगा या कोई टैक्सी वाला किराये से उसे नोच भगायेगा.

उसके साथ होंगे उसके बच्चे, पत्नी और मां-बाप के प्यार से भरे कुछ झोले. इन झोलों में मां-बाप अपने बच्चों के लिए उनके गांव का पूरा संसार समेटने की पूरी कोशिश करते हैं. थोड़ा भट्ट थोड़ा मडवे का आटा, थोड़ा चावल का आटा, थोड़े मसूर थोड़ा गहत, एक बोतल घी और जो हो सका वो सब.

54,000 रुपये पकड़ो और चुपचाप हमारा कचरा उठाओ

एक उम्र तक के बच्चे बार-बार बूढ़े आमा-बुबू को साथ ले जाने की जिद भी करेंगे पर उम्र बाद बच्चे समझ जाते हैं कि ऐसा संभव नहीं है न उनके पिता के लिये न उनके पिता के पिता के लिये.

पहाड़ की ठंडी हवा को अलविदा कहकर ये अपने आने वाले एक साल के लिए कैद हो जायेंगे किसी बड़े शहर या महानगर में. हल्द्वानी का चुरैन बस अड्डा, देहरादून का बदबूदार आईएसबीटी, दिल्ली का पान की पीक से पटा आनन्द विहार और न जाने किस शहर का कौन सा स्टेशन इंतजार में है.  

-गिरीश लोहनी

वाट्सएप में पोस्ट पाने के लिये यहाँ क्लिक करें: वाट्सएप काफल ट्री

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें: Kafal Tree Online

काफल ट्री वाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिये यहाँ क्लिक करें: वाट्सएप काफल ट्री

काफल ट्री की आर्थिक सहायता के लिये यहाँ क्लिक करें

Kafal Tree

View Comments

  • क्या लिखे हो जनाब, एकदम सत्य। लेकिन मजबूरी को कोई नहीं जानता। मेरे ख्याल से शायद कोई भी अपना घर अपने बुजुर्गों को छोड़ कर नहीं जाना चाहता। लेकिन इंसान की मजबूरी उससे क्या क्या कराती है। सबको गांव में रोज़गार भी तो नहीं मिलता।

Recent Posts

बजट में युवाओं के लिए योजना का ढोल है पर उसकी गमक गुम है

उत्तराखंड के आय व्यय लेखे 2026-27 को समझते हुए यह आशंका उभरती है की क्या…

2 weeks ago

जापान में आज भी इस्तेमाल होती है यह प्राचीन भारतीय लिपि

भाषाओं का इतिहास हमेशा रोचक रहा है. दुनिया की कई भाषाओं में ऐसे शब्द मिलते…

2 weeks ago

आज है उत्तराखंड का लोकपर्व ‘फूलदेई’

उत्तराखंड को केवल 'देवभूमि' ही नहीं, बल्कि उत्सवों की भूमि कहना भी बिल्कुल सटीक होगा. यहाँ साल भर…

2 weeks ago

द्वी दिना का ड्यार शेरुवा यौ दुनीं में : अलविदा, दीवान दा

‘यौ डाना कौ पारा, देख्यूंछ न्यारा-न्यारा’ दीवान सिंह कनवाल की आवाज़ में ये गीत पहली कुमाऊनी फ़िल्म…

3 weeks ago

हिमालय को समझे बिना उसे शासित नहीं किया जा सकता

कुमाऊं-गढ़वाल हिमालयी क्षेत्र के लिए भिन्न प्रशासन, विशेष नीति या मैदानी भागों से भिन्न व्यवस्था…

3 weeks ago

पहाड़ों का एक सच्चा मित्र चला गया

बीते दिन सुबह लगभग चार बजे एक ऐसी खबर आई जिसने कौसानी और लक्ष्मी आश्रम…

3 weeks ago