सरकार ने दिया सामूहिक रूप से पटाखे फोड़ने का सुझाव

केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय स्तर पर पटाखों पर प्रतिबंध लगाने से इन्कार कर दिया है. केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय ने प्रदूषण की समस्या से निपटने और दीवाली के दौरान प्रदूषण का मुकाबला करने के लिये अल्पकालिक उपायों को तैयार करने के तरीकों का सुझाव देते हुए सुप्रीम कोर्ट के समक्ष पाँच पृष्ठ का एक शपथ-पत्र प्रस्तुत किया.

दीवाली के दौरान प्रदूषण रोकने के उपाय हेतु सरकार ने ‘ग्रीन’ पटाखों के उत्पादन, सामुहिक रूप से पटाखे फोड़ने और लड़ियों के उत्पादन में नियंत्रण जैसे सुझाव सरकार द्वारा दिए गये हैं. केंद्र सरकार ने कम उत्सर्जन वाले पटाखों का उपयोग करने का प्रस्ताव रखा है. यह पटाखे 30-35% तक PM कमी के साथ निम्न ध्वनि व निम्न प्रकाश उत्सर्जक हैं. निम्न प्रदूषणकारी के रूप में इन-सीटू जल उत्पादन के दौरान नाइट्रोजन ऑक्साइड एवं सल्फर डाइऑक्साइड में महत्त्वपूर्ण कमी करते हैं. निम्न लागत वाले ऑक्सीडेंट्स के कारण यह पटाखे कम लागत के भी हैं.

सरकार ने कच्चे माल की निरूपण सुविधाओं की स्थापना का सुझाव भी दिया है ताकि खराब गुणवत्ता की कच्ची सामाग्री की जांच हो सके. पटाखा निर्माताओं ने इस साल दीवाली का मौसम शुरू होने से पूर्व केंद्र द्वारा दिए सुझावों को शीघ्र गति देने का आग्रह किया है.

काफल ट्री वाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिये यहाँ क्लिक करें: वाट्सएप काफल ट्री

काफल ट्री की आर्थिक सहायता के लिये यहाँ क्लिक करें

Girish Lohani

Recent Posts

द्वी दिना का ड्यार शेरुवा यौ दुनीं में : अलविदा, दीवान दा

‘यौ डाना कौ पारा, देख्यूंछ न्यारा-न्यारा’ दीवान सिंह कनवाल की आवाज़ में ये गीत पहली कुमाऊनी फ़िल्म…

3 days ago

हिमालय को समझे बिना उसे शासित नहीं किया जा सकता

कुमाऊं-गढ़वाल हिमालयी क्षेत्र के लिए भिन्न प्रशासन, विशेष नीति या मैदानी भागों से भिन्न व्यवस्था…

4 days ago

पहाड़ों का एक सच्चा मित्र चला गया

बीते दिन सुबह लगभग चार बजे एक ऐसी खबर आई जिसने कौसानी और लक्ष्मी आश्रम…

4 days ago

कुमाऊँ की खड़ी होली

इन दिनों उत्तराखंड के कुमाऊँ में होली की धूम है. जगह-जगह खड़ी होली और बैठकी…

1 week ago

आधी सदी से आंदोलनरत उत्तराखंड का सबसे बड़ा गांव

बात उन दिनों की है, जब महात्मा गांधी जब देश भर में घूमकर और लिखकर…

2 weeks ago

फूल, तितली और बचपन

बचपन की दुनिया इस असल दुनिया से कई गुना खूबसूरत होती है. शायद इसलिए क्योंकि…

2 weeks ago