Featured

जार्ज फर्नांडीज का जाना

1967 के लोकसभा चुनाव थे. दक्षिण मुम्बई से कांग्रेस के कद्दावर नेता एस.के पाटिल की जीत तय मानी जा रही थी. एस.के पाटिल ने यहां तक घोषणा कर दी थी इस सीट पर भगवान भी आकर लड़ ले वह भी उनको नहीं हरा सकता. इस पर एस.के पाटिल के खिलाफ खड़े जार्ज फर्नांडीज (George Fernandes) ने एक पोस्टर छापा और लिखा

“पाटिल कहते हैं, भगवान भी नहीं हरा सकते उनको. लेकिन आप हरा सकते हैं इस शख़्स को.”

पाटिल 42 हज़ार के अंतर से चुनाव हार गये और महाराष्ट्र की राजनीति में उदय हुआ ‘जॉर्ज द जायंट किलर’ का.

1977 के आम चुनाव के दौरान जार्ज तिहाड़ जेल में बंद थे. तिहाड़ में जनता दल की जीत को फर्नांडीज के नेतृत्त्व दीवाली की तरह मनाया गया. जॉर्ज एक लाख वोटों से ज्यादा वोटों से मुजफ्फरपुर से चुनाव जीते. इसके बाद वह जनता दल की सरकार में पहले संचार मंत्री और फिर उद्योग मंत्री रहे.

नेहरू के मंत्रिमंडल में शिक्षा मंत्री रहे हुमायूं कबीर की बेटी लैला कबीर,जार्ज फर्नांडीज की पत्नी थी. लैला कबीर और फर्नांडीज की शादी में नकी धुर-विरोधी इंदिरा गाँधी भी शामिल हुई थीं.

जार्ज के संबंध में कहा जाता है कि जार्ज हमेशा अपनी जेब में कुछ टाँफियाँ रख करते. जहां भी उन्हें बच्चे मिलते वह बच्चों को टॉफियाँ देते और उनसे बातचीत में घुलमिल जाते.

जार्ज से जुड़ी ऐसी ढेरों बातें हैं जो एक जमीनी नेता को राजनीति की बुलंदियों पर पहुंचाती हैं.

जार्ज फर्नांडीज (George Fernandes) को फ़्लू था और उनकी हालत में सुधार हो रहा था, लेकिन आज सुबह 6 बजे उनकी हालत बिगड़ी और उन्हें दिल्ली के एक अस्पताल में ले जाया गया. जहाँ उनकी मौत हो गयी. जार्ज फर्नांडीज का जाना भारतीय राजनीति में भले कोई बड़ा बदलाव न लाये लेकिन जार्ज का जाना भारतीय राजनीति में एक बड़े बदलाव का जाना हमेशा माना जायेगा.

-काफल ट्री डेस्क

काफल ट्री वाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिये यहाँ क्लिक करें: वाट्सएप काफल ट्री

काफल ट्री की आर्थिक सहायता के लिये यहाँ क्लिक करें

Girish Lohani

Recent Posts

दुर्गम पहाड़ों तक कैसे पहुंचे महाराष्ट्र-गुजरात के पर्व

बचपन में हमें होली-दिवाली और राखी के अलावा मकर संक्रांति, घी त्यार और फूलदेई जैसे उत्सवों…

5 days ago

पिथौरागढ़ में स्विट्ज़रलैंड बनने की है पूरी क्षमता

इस बार करीब 9 साल बाद पिथौरागढ़ जाकर एक बात साफ दिखी कि यहां कुछ…

1 week ago

अलमोड़े में नंदादेवी मेले की ताज़ा तस्वीरें

आस्था और विश्वास की प्रतीक श्री नंदा देवी की भक्ति में इन दिनों पूरा उत्तराखंड…

2 weeks ago

अहा! कैसा होता था नंदादेवी कौतिक

उत्तराखण्ड के पहाड़ों में मेले केवल मनोरंजन के अवसर नहीं रहे हैं. वे लोकजीवन की…

2 weeks ago

सागर से शिखर तक : स्वामी मन्मथन

पिछली कड़ी : बद्रीदत्त पांडे और इंद्र सिंह नयाल ने रखा था ‘उत्तराखंड राज्य की…

3 weeks ago

उत्तराखण्ड की महिलाएं : स्थितियों, संघर्षों और चुनौतियों का दस्तावेज

1970 के दशक का उत्तराखण्ड का ‘चिपको आंदोलन’ विश्वविख्यात है. यह तथ्य भी कमोबेश ज्ञात है कि…

3 weeks ago