Featured

सबको शिक्षा के समान अवसर मिलने चाहिए

जवाहरलाल नेहरु विश्वविद्यालय जिसे हम जेएनयू के नाम से जानते हैं. इस यूनिवर्सिटी को कुछ लोगों ने जान-बूझकर देशद्रोहियों का अड्डा और वामपंथ का किला नाम दिया है, ताकि इस यूनिवर्सिटी की खूबियों पर पानी फेर सकें. Equal Opportunities for Education

यहां फीस बढोतरी के विरोध में दमदार आंदोलन छात्र चला रहे हैं. प्रशासन ने फौरी तौर पर इनकी कुछ बाते मानी हैं, लेकिन अभी भी कई मांगों को लेकर ये अड़े हैं. यहां गरीब परिवार से निकले छात्रों का मजाक बनाया जा रहा है, उनकी गरीबी का मखौल उड़ाया जा रहा है. लेकिन कोई उस दर्द को महसूस नहीं कर रहा है जिसकी जरूरत है. Equal Opportunities for Education

ऐसा ही एक छात्र आंदोलन उत्तराखंड में चल रहा है. यहां 16 आयुर्वेदिक कॉलेजों के छात्र फीस बढ़ोतरी को लेकर पिछले 47 दिनों से सड़क पर हैं. उनकी सालाना फीस 80 हजार से बढ़ाकर करीब 2 लाख 15 हजार कर दी गई है. छात्र अदालतों से भी अपने पक्ष में फैसला ले आए हैं पर इसके बावजूद उन्हें राहत नहीं मिली है.

सरकार इनकी कोई सुध नहीं ले रही है, मीडिया कवरेज का कोई असर होता नहीं दिख रहा है. इस बीच कल मेट्रो में सफर के दौरान एक वाकया मेरे साथ घटा, इसे आप लोगों के साथ शेयर करना चाहता हूं ताकि शिक्षा के मह्त्व को आप समझ सकें, नौकरी के अलावा भी शिक्षा वो हथियार है, जो व्यक्ति का जीवन स्तर बदल सकती है.

कल रात मैं गुड़गांव से वापस मेट्रो में दिल्ली लौट रहा था. तो मेट्रो में ये भाई टकरा गए. दरअसल इन्हें सरायकाले खां जाना था और आईएनए मेट्रो स्टेशन से पिंक लाइन लेनी थी. मुझसे  मदद मांगने पर पर मैंने इन्हें अपने साथ ले लिया.

इनसे बातचीत में पता चला कि ये पढ़े लिखे नहीं हैं और उम्र 20 साल है. ये राजस्थान के गंगानहर के पास के रहने वाले हैं. पढ़ाई न करने की वजह पूछने पर बताया कि पिता का देहांत हो गया था. मां ने जेसे तैसे करके पाला,

बड़े भाई को याद करते हुए बोले शायद वो जिंदा होता तो ज़रूर पढ़ लेते. 30 साल की उम्र में उनका बीमारी की वजह से निधन हो गया. उसके बाद हम दो भाई बचे खेतों में काम करते थे. लेकिन वहां इतना पैसा नहीं तो यहां चला आए. सैलरी पूछने पर बोले 8 से 10 हजार कमा लेता हूं. इतने कम पैसों में गुजारा करने के सवाल पर बोले कि कमरा ठेकेदार ने दिया है. एक कमरे में 10 लोग रहते हैं. मिलकर खाना बनाते हैं. 2000 रुपये करीब खर्च आता है. बाकी पैसे घर भेजते हैं.

पढ़ाई न कर पाने का मलाल उनकी बातों से साफ झलक रहा था. कुछ लोग जो जेएनयू और अन्य संस्थानों में फीस बढ़ोतरी पर तंज कसते हैं उन्हें जरा इन लोगों के बारे में पढ़ना चाहिए और मिलना चाहिए. सबको शिक्षा के समान अवसर मिलने चाहिए ताकि इन्हें बुनियादी हक मिल सके और उनका जीवन स्तर उठ सके और ये बराबरी पर खड़े हुए.

शिक्षा के निजीकरण की जो चाल चली जा रही है उस ट्रेप को समझें. ये ही सोच रहा हूँ कि ऐसे न जाने कितने लोग हैं जो शिक्षा हासिल नहीं कर पाए हैं गरीबी की वजह से.

विविध विषयों पर लिखने वाले हेमराज सिंह चौहान पत्रकार हैं और अल्मोड़ा में रहते हैं.

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें: Kafal Tree Online

काफल ट्री वाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिये यहाँ क्लिक करें: वाट्सएप काफल ट्री

काफल ट्री की आर्थिक सहायता के लिये यहाँ क्लिक करें

Kafal Tree

Recent Posts

द्वी दिना का ड्यार शेरुवा यौ दुनीं में : अलविदा, दीवान दा

‘यौ डाना कौ पारा, देख्यूंछ न्यारा-न्यारा’ दीवान सिंह कनवाल की आवाज़ में ये गीत पहली कुमाऊनी फ़िल्म…

1 day ago

हिमालय को समझे बिना उसे शासित नहीं किया जा सकता

कुमाऊं-गढ़वाल हिमालयी क्षेत्र के लिए भिन्न प्रशासन, विशेष नीति या मैदानी भागों से भिन्न व्यवस्था…

2 days ago

पहाड़ों का एक सच्चा मित्र चला गया

बीते दिन सुबह लगभग चार बजे एक ऐसी खबर आई जिसने कौसानी और लक्ष्मी आश्रम…

2 days ago

कुमाऊँ की खड़ी होली

इन दिनों उत्तराखंड के कुमाऊँ में होली की धूम है. जगह-जगह खड़ी होली और बैठकी…

1 week ago

आधी सदी से आंदोलनरत उत्तराखंड का सबसे बड़ा गांव

बात उन दिनों की है, जब महात्मा गांधी जब देश भर में घूमकर और लिखकर…

2 weeks ago

फूल, तितली और बचपन

बचपन की दुनिया इस असल दुनिया से कई गुना खूबसूरत होती है. शायद इसलिए क्योंकि…

2 weeks ago