समाज

देघाट की फ़िज़ा में आज बारूद की ‘बू’ थी

1942 का साल था और तारीख आज की थी. चौकोट की तीनों पट्टियों की एक सभा देघाट में होनी थी. देघाट में विनौला नदी के पास देवी के एक मंदिर में करीब 5 हजार लोग एकत्रित थे. पुलिस के कुछ सैनिक सभा के पास आये पर इतनी भीड़ देखकर बीच में जाने की हिम्मत न कर सके.
(Deghat Goli Kand Uttarakhand)

शान्तिपूर्ण तरीके से चल रही सभा में से पुलिस ने सभा से बाहर निकले उदेपुर के एक सत्याग्रही खुशाल सिंह मनराल को हिरासत में ले लिया. जब जनता को खुशाल सिंह मनराल की हिरासत की बात पता चली तो उन्होंने पटवारी की चौकी घेर ली. जनता जोर-शोर से खुशाल सिंह मनराल को छुड़ाने की मांग करने लगी.

पटवारी की चौकी में भीड़ हो गयी. जोर-जोर से नारेबाजी कर खुशाल सिंह मनराल को छुड़ाने की मांग कर रही भीड़ को अनियंत्रित होने में भी देर न लगी. भीड़ को नियंत्रित करने के नाम पर पुलिस ने निहत्थी जनता को घेरा और गोली चला दी.
(Deghat Goli Kand Uttarakhand)

इतिहास में ‘देघाट गोली कांड’ नाम से दर्ज इस घटना में भेलीपार गांव के हरिकृष्ण उप्रेती और खलडुवा गांव के हीरामणि गडेला गोली लगने से शहीद हो गये. इन दोनों की ही उम्र महज 35-36 साल रही होगी. देघाट गोली कांड में भेलीपार गांव के रामदत्त पांडे भी पुलिस की गोली से घायल हुये. बदरी दत्त कांडपाल पर भी तीसरे दिन गोली लगी.

पुलिस आनन-फानन में रात के समय शवों को देघाट से पहले उदेपुर ले गयी. दूसरे दिन पुलिस शवों को वहां से रानीखेत लेकर गई. अंतिम संस्कार सिनौला में किया गया.

देघाट गोली कांड के बाद क्षेत्र का माहौल गर्म था. 8 दिन बाद अंग्रेजों ने मौका देखकर विद्रोह के दमन के नाम पर कारवाई की. 70 सिपाही देघाट पहुंचे. विद्रोह के दमन के नाम पर सार्वजनिक लूट-पाट की गई. उदयपुर, क्यरस्यारी, सिरमोली, गोलना और महरौली गांवों में सामूहिक अर्थदंड लगाया गया. गांव वालों को बुलाकर बेतों से पीटा गया. क्षेत्र से 29 लोगों को जेल भेजा गया.
(Deghat Goli Kand Uttarakhand)

संदर्भ: मशहूर इतिहासकार और पर्यावरणविद प्रो. शेखर पाठक द्वारा सम्पादित पुस्तक ‘सरफरोशी की तमन्ना

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें : Kafal Tree Online

काफल ट्री वाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिये यहाँ क्लिक करें: वाट्सएप काफल ट्री

काफल ट्री की आर्थिक सहायता के लिये यहाँ क्लिक करें

Kafal Tree

Recent Posts

बजट में युवाओं के लिए योजना का ढोल है पर उसकी गमक गुम है

उत्तराखंड के आय व्यय लेखे 2026-27 को समझते हुए यह आशंका उभरती है की क्या…

2 days ago

जापान में आज भी इस्तेमाल होती है यह प्राचीन भारतीय लिपि

भाषाओं का इतिहास हमेशा रोचक रहा है. दुनिया की कई भाषाओं में ऐसे शब्द मिलते…

2 days ago

आज है उत्तराखंड का लोकपर्व ‘फूलदेई’

उत्तराखंड को केवल 'देवभूमि' ही नहीं, बल्कि उत्सवों की भूमि कहना भी बिल्कुल सटीक होगा. यहाँ साल भर…

2 days ago

द्वी दिना का ड्यार शेरुवा यौ दुनीं में : अलविदा, दीवान दा

‘यौ डाना कौ पारा, देख्यूंछ न्यारा-न्यारा’ दीवान सिंह कनवाल की आवाज़ में ये गीत पहली कुमाऊनी फ़िल्म…

6 days ago

हिमालय को समझे बिना उसे शासित नहीं किया जा सकता

कुमाऊं-गढ़वाल हिमालयी क्षेत्र के लिए भिन्न प्रशासन, विशेष नीति या मैदानी भागों से भिन्न व्यवस्था…

7 days ago

पहाड़ों का एक सच्चा मित्र चला गया

बीते दिन सुबह लगभग चार बजे एक ऐसी खबर आई जिसने कौसानी और लक्ष्मी आश्रम…

7 days ago