Featured

पिथौरागढ़ उपचुनाव में कांग्रेस से अंजू लूंठी को टिकट

कांग्रेस ने आज पिथौरागढ़ उपचुनाव के लिये अपना प्रत्याशी घोषित किया है. कांग्रेस ने यह टिकट अंजू लूंठी को दिया. पिथौरागढ़ विधानसभा सीट पूर्व वित्त मंत्री प्रकाश पंत के निधन के बाद से खाली थी. (Congress candidate in Pithoragarh by-election)

कांग्रेस की ओर से मयूख महर पहले ही चुनाव लड़ने से मना कर चुके थे. मयूख महर के द्वारा पहले ही पार्टी नेतृत्व को अपना निर्णय बता दिया गया था. उनके निर्णय के बाद कांग्रेस में असमंजस की स्थिति में थी. (Congress candidate in Pithoragarh by-election)

सोमवार के दिन कांग्रेस के बड़े नेता मयूख महर से चुनाव लड़ने का अनुरोध करने पिथौरागढ़ तक पहुंचे थे. प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह, नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदयेश, पूर्व स्पीकर गोविंद सिंह कुंजवाल सोमवार के दिन पिथौरागढ़ में ही थे.

जिसके बाद कांग्रेस के सभी बड़े नेताओं ने मिलकर अंजू लूंठी के नाम पर सहमति बनाई. आज कांग्रेस ने अंजू लुंठी को टिकट देने की घोषणा के साथ कहा कि कांग्रेस विकास के मुद्दे पर जीत हासिल करेगी.

भाजपा ने अपना टिकट प्रकाश पंत की पत्नी चंद्रा पंत को देना पहले ही तय कर लिया है. अब यह देखना दिलचस्प होगा कि दोनों पार्टियों द्वारा महिला उम्मीदवार को टिकट दिये जाने पर पिथौरागढ़ विधानसभा की सीट किसके हिस्से जाती है.

काफल ट्री वाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिये यहाँ क्लिक करें: वाट्सएप काफल ट्री

काफल ट्री की आर्थिक सहायता के लिये यहाँ क्लिक करें

Girish Lohani

Recent Posts

बजट में युवाओं के लिए योजना का ढोल है पर उसकी गमक गुम है

उत्तराखंड के आय व्यय लेखे 2026-27 को समझते हुए यह आशंका उभरती है की क्या…

3 weeks ago

जापान में आज भी इस्तेमाल होती है यह प्राचीन भारतीय लिपि

भाषाओं का इतिहास हमेशा रोचक रहा है. दुनिया की कई भाषाओं में ऐसे शब्द मिलते…

3 weeks ago

आज है उत्तराखंड का लोकपर्व ‘फूलदेई’

उत्तराखंड को केवल 'देवभूमि' ही नहीं, बल्कि उत्सवों की भूमि कहना भी बिल्कुल सटीक होगा. यहाँ साल भर…

3 weeks ago

द्वी दिना का ड्यार शेरुवा यौ दुनीं में : अलविदा, दीवान दा

‘यौ डाना कौ पारा, देख्यूंछ न्यारा-न्यारा’ दीवान सिंह कनवाल की आवाज़ में ये गीत पहली कुमाऊनी फ़िल्म…

3 weeks ago

हिमालय को समझे बिना उसे शासित नहीं किया जा सकता

कुमाऊं-गढ़वाल हिमालयी क्षेत्र के लिए भिन्न प्रशासन, विशेष नीति या मैदानी भागों से भिन्न व्यवस्था…

3 weeks ago

पहाड़ों का एक सच्चा मित्र चला गया

बीते दिन सुबह लगभग चार बजे एक ऐसी खबर आई जिसने कौसानी और लक्ष्मी आश्रम…

3 weeks ago