Featured

असोज की घसियारी व घास की किस्में

पहाड़ के लोगों का पहाड़ सा जीवन

महीना असोज के लगते ही हिमालय के तलहटी में बसे गाँवों में घास की कटाई प्रारम्भ हो जाती है जो कार्तिक माह के आते आते खत्म होने लगती है. कृषि व पशुपालन पहाड़ की मुख्य जीवन की धारा, हिस्सा, आदत व व्यवहार है. (Column by Prayag Singh Rawat)

शरद में मवेशियों के चारे के लिये हरी घास को काटकर सुखाकर लुटे लगाये जाते है जो ह्यूनाल-शरद के दिनों से अगले 5 माह चौमास तक काम आते रहता है. घास की किस्मों में मध्य हिमालय में पायी जाने वाली घास— गाज्यो, प्यून्सी, रोतनगोल, सालम आदि हैं.

उच्च हिमालय में पौष्टिकता से भरपूर घास—  फिजी, लव-कुश,  बुगी (जिसके नाम से मखमली घासों के मैदान को बुग्याल अल्पाइन कहते हैं) आदि.

असोज में अधिकतर मध्य हिमालय व नगरी नदी किनारे बसे गांवों में पशुपालक लोग ठण्ड दिनों के लिए एकत्र करके रखते है. जिसमें गाज्यो, सालम, बाबिल, प्यून्सी, रोतनगोल के साथ कार्तिक महीने व अन्य फसलों की पराली भी मवेशियों के भोजन चारे के रूप में सुखाकर लुटे लगाकर ठण्ड चारे के रूप में साल भर दिया जाता है. 

पौष्टिकता व सहूलियत के हिसाब से दुधारू मवेशियों को गाज्यो, प्यून्सी व मडुआ की पराली दी जाती है, जबकि नर मवेशियों को सालिम, रोतङ्गल, गेंहु-धान की पराली से गुजारा करना पड़ता है.

साझेदारी ही होती है असोज की घास कटाई में

ग्रामीण जीवन में आपस में एक साझेदारी होती है जो शहरों में कम ही देखने को मिलती है. हमने अपने बचपन के दिनों में देखा ग्रामीण महिलाओं को पहले ग्राम पंचायत के सुदूर जंगलों घास काटकर लाते. तेजो गांवों से लगभग 10/15 किलोमीटर हमारे गाँव जलथ की महिला-पुरुष घास काटने के लिए हमारे गाँव के सरहद घास के मांग डानापनी, बुल्फिधार, लड़ी, ब्वॉटगारी, जिमिघाट, मेनसिंह टाप आदि जगह से मवेशियों व घर के छत, जो तब सलीम घास के होते थे, ठंड के दिनों बर्फबारी व चौमास के बरसात से अपने आप परिवार व मवेशियों को सुरक्षित रखने को लाया जाता था जो आपस में गाँव के महिला पुरूषों के सामूहिक कार्य व बिना सहयोगी भावनाओ के नही हो सकता है. असम्भव जैसा है.

इसे भी पढ़ें : ‘मुनस्यारी हाउस’ इस तरह पहाड़ी उत्पादों का सबसे विश्वसनीय ब्रांड बना

गाँव के नजदीक फैले घास की मांग भी आपस में बारी-बारी साझेदारी कर, जिसे पहाड़ी भाषा में (ओल्ट-पोल्ट) कहते है, यही परम्परा चली आ रही है.

जोहार घाटी में मिलम के करीबी गांव जलथ के रहने वाले प्रयाग सिंह रावत वर्तमान में उत्तराखण्ड सरकार में सेवारत हैं. हिमालय और प्रकृति के प्रेमी प्रयाग उत्तराखण्ड के उत्पादों और पर्यटन को बढ़ावा देने के कई उपक्रमों के सहयोगी हैं.

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें : Kafal Tree Online

काफल ट्री की आर्थिक सहायता के लिये यहाँ क्लिक करें

काफल ट्री वाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिये यहाँ क्लिक करें: वाट्सएप काफल ट्री

काफल ट्री की आर्थिक सहायता के लिये यहाँ क्लिक करें

Sudhir Kumar

Recent Posts

कुमाऊँ की विलुप्त होती जन्माष्टमी पट्ट-चित्र परम्परा

कुमाऊँ में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी केवल भगवान कृष्ण के जन्म का धार्मिक पर्व नहीं रही है,…

2 weeks ago

बद्रीदत्त पांडे और इंद्र सिंह नयाल ने रखा था ‘उत्तराखंड राज्य की संकल्पना’ का वैचारिक आधार

पिछली कड़ी : पहले समाज बदलो, राज्य अपने आप सार्थक हो जाएगा : इंद्र सिंह नयाल इन्द्र…

2 weeks ago

आकर्षक कलेवर में आंचलिक परिवेश की किताब “टुकड़ा-टुकड़ा जिंदगी”

पूरी तरह आंचलिक परिवेश में तैयार, "टुकड़ा टुकड़ा जिंदगी" वरिष्ठ इतिहासकार डॉ निर्मल जोशी की नव प्रकाशित…

2 weeks ago

भूख न तीस न डर न फिकर छ्, मुट्ट बोटीं छन कसीं कमर छ्

ये सितंबर 1994 की सुबह थी जब खटीमा में पूर्व सैनिकों का जुलूस निकल रहा था. पूर्व…

2 weeks ago

उत्तराखण्ड के सरोवर

उत्तराखण्ड को सामान्यतः हिमालय, नदियों, झरनों और जलधाराओं की भूमि के रूप में जाना जाता है. किंतु…

2 weeks ago

दौड़ता अल्मोड़ा : फ़ोटो निबंध

पिछले 3 सालों से अल्मोड़ा के कुछ जागरूक युवा अल्मोड़ा मानसून मैराथन का आयोजन कर रहे हैं,जिसमें…

2 weeks ago