Featured

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत की कोरोना जांच रिपोर्ट आई पॉजिटिव

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत कोरोना पॉजिटिव हो चुके हैं. तीन घंटे पहले मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत द्वारा इसकी पुष्टि की गयी. मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने अपने ट्वीट कर लिखा कि-
(CM Trivendra Rawat Corona Positive)

‘आज मैंने कोरोना टेस्ट करवाया था और रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. मेरी तबीयत ठीक है और लक्षण भी नहीं हैं. अतः डॉक्टर्स की सलाह पर मैं होम आइसोलेशन में रहूंगा. मेरा सभी से अनुरोध है, कि जो भी लोग गत कुछ दिनों में मेरे संपर्क में आए हैं, कृपया स्वयं को आइसोलेट कर अपनी जांच करवाएं.

इससे पूर्व उत्तराखंड की राज्यपाल बेबी रानी मौर्य भी कोरोना से संक्रमित हो चुकी थी. दिसम्बर 8 से उन्होंने राजभवन में बैठना भी प्रारंभ कर दिया था. राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने मुख्यमंत्री के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करते हुये ट्विट किया. राज्यपाल ने ट्वीट कर कहा कि वह बाबा बदरी-केदार से उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ के लिए प्रार्थना करती हैं.
(CM Trivendra Rawat Corona Positive)

अगले तीन दिनों में उत्तराखंड विधानसभा का शीतकालीन सत्र भी शुरु होना है. मुख्यमंत्री के कोरोना संक्रमित होने से सरकार की चिंतायें और अधिक बड़ गयी हैं. राज्य में पिछले हफ्ते से कोरोना संक्रमण तेजी से फ़ैल रहा है.

चार दिन पूर्व मुख्यमंत्री के रसोईये की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद मुख्यमंत्री की कोरोना जांच की गयी थी. जिसके बाद आज दोपहर मुख्यमंत्री भी कोरोना संक्रमित पाये गये. मुख्‍यमंत्री की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद मुख्‍यमंत्री सचिवालय के सभी अधिकारियों व कर्मचारियों का भी कोविड टेस्‍ट कराया गया है.
(CM Trivendra Rawat Corona Positive)

काफल ट्री डेस्क

Support Kafal Tree

.

काफल ट्री वाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिये यहाँ क्लिक करें: वाट्सएप काफल ट्री

काफल ट्री की आर्थिक सहायता के लिये यहाँ क्लिक करें

Kafal Tree

Recent Posts

बजट में युवाओं के लिए योजना का ढोल है पर उसकी गमक गुम है

उत्तराखंड के आय व्यय लेखे 2026-27 को समझते हुए यह आशंका उभरती है की क्या…

3 weeks ago

जापान में आज भी इस्तेमाल होती है यह प्राचीन भारतीय लिपि

भाषाओं का इतिहास हमेशा रोचक रहा है. दुनिया की कई भाषाओं में ऐसे शब्द मिलते…

3 weeks ago

आज है उत्तराखंड का लोकपर्व ‘फूलदेई’

उत्तराखंड को केवल 'देवभूमि' ही नहीं, बल्कि उत्सवों की भूमि कहना भी बिल्कुल सटीक होगा. यहाँ साल भर…

3 weeks ago

द्वी दिना का ड्यार शेरुवा यौ दुनीं में : अलविदा, दीवान दा

‘यौ डाना कौ पारा, देख्यूंछ न्यारा-न्यारा’ दीवान सिंह कनवाल की आवाज़ में ये गीत पहली कुमाऊनी फ़िल्म…

3 weeks ago

हिमालय को समझे बिना उसे शासित नहीं किया जा सकता

कुमाऊं-गढ़वाल हिमालयी क्षेत्र के लिए भिन्न प्रशासन, विशेष नीति या मैदानी भागों से भिन्न व्यवस्था…

3 weeks ago

पहाड़ों का एक सच्चा मित्र चला गया

बीते दिन सुबह लगभग चार बजे एक ऐसी खबर आई जिसने कौसानी और लक्ष्मी आश्रम…

3 weeks ago