Featured

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत कोरोना पॉजिटिव

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत मुख्यमंत्री बनने के बाद से ही अपने बयानों को लेकर सुर्ख़ियों में हैं. अपने बयानों से राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय सुर्खियां बटोरने वाले तीरथ रावत को लेकर बड़ी खबर यह आ रही है कि वे कोरोना पॉजिटिव हो गये हैं. खुद मुख्यमंत्री ने आज ट्वीट कर स्वयं की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने की ख़बर दी है. उन्होंने ट्वीट कर लिखा की:
(CM Tirath Singh Rawat Corona Positive)

मेरी कोरोना टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. मैं ठीक हूँ और मुझे कोई परेशानी नहीं है. डॉक्टर्स की निगरानी में मैंने स्वयं को आइसोलेट कर लिया है. आप में से जो भी लोग गत कुछ दिनों में मेरे निकट संपर्क में आयें हैं, कृपया सावधानी बरतें और अपनी जाँच करवाएं.

मुख्यमंत्री द्वारा ट्वीट किये जाने के बाद उनके कुशल स्वाथ्य की कामना राज्य भर में की जा रही हैं. मुख्यमंत्री ने अपने ट्वीट में अपने संपर्क में आये सभी लोगों से भी सावधानी बरतने और जांच करने का निवेदन किया है.

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने पिछले दिनों दिल्ली से लेकर उत्तराखंड के अलग-अलग हिस्सों की यात्रा पर भी रहे. अतः उन्होंने अपने संपर्क में आये लोगों की संख्या भी अधिक है.
(CM Tirath Singh Rawat Corona Positive)

काफल ट्री वाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिये यहाँ क्लिक करें: वाट्सएप काफल ट्री

काफल ट्री की आर्थिक सहायता के लिये यहाँ क्लिक करें

Kafal Tree

Recent Posts

दुर्गम पहाड़ों तक कैसे पहुंचे महाराष्ट्र-गुजरात के पर्व

बचपन में हमें होली-दिवाली और राखी के अलावा मकर संक्रांति, घी त्यार और फूलदेई जैसे उत्सवों…

24 hours ago

पिथौरागढ़ में स्विट्ज़रलैंड बनने की है पूरी क्षमता

इस बार करीब 9 साल बाद पिथौरागढ़ जाकर एक बात साफ दिखी कि यहां कुछ…

6 days ago

अलमोड़े में नंदादेवी मेले की ताज़ा तस्वीरें

आस्था और विश्वास की प्रतीक श्री नंदा देवी की भक्ति में इन दिनों पूरा उत्तराखंड…

1 week ago

अहा! कैसा होता था नंदादेवी कौतिक

उत्तराखण्ड के पहाड़ों में मेले केवल मनोरंजन के अवसर नहीं रहे हैं. वे लोकजीवन की…

1 week ago

सागर से शिखर तक : स्वामी मन्मथन

पिछली कड़ी : बद्रीदत्त पांडे और इंद्र सिंह नयाल ने रखा था ‘उत्तराखंड राज्य की…

2 weeks ago

उत्तराखण्ड की महिलाएं : स्थितियों, संघर्षों और चुनौतियों का दस्तावेज

1970 के दशक का उत्तराखण्ड का ‘चिपको आंदोलन’ विश्वविख्यात है. यह तथ्य भी कमोबेश ज्ञात है कि…

2 weeks ago