Featured

उत्तरकाशी में बादल फटने से भीषण तबाही कई लापता

उत्तराखंड के गढ़वाल में उत्तरकाशी जिले से आज बादल फटने के कारण जान-माल के तबाह होने की खबरें सामने आ रही हैं. हिमाचल से लगी गढ़वाल सीमा के पास भारी बारिश के बीच कई लोग लापता बताये जा रहे हैं. स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार इस इलाके में बादल फटने के कारण हुई मूसलाधार बारिश में कई लोग बह गए हैं.

प्रशासन ने बारिश से कई घरों के तबाह हो जाने और डेढ़ साल की एक बच्ची समेत कुल 3 लोगों के लापता होने की सूचना दी है. लापता लोगों का यह आंकड़ा और ज्यादा भी हो सकता है.  

उत्तरकाशी जिले की मोरी तहसील, आराकोट, टिकोची समेत कई अन्य इलाकों में बादल फटने से हुई तबाही में कई घर टोंस नदी की बाढ़ में बह गए. माकुड़ी, आराकोट, टिकोची और दुचानू में कई गाँवों पर खतरा बढ़ गया है. इन सभी जगहों से लोगों को हटाकर सुरक्षित जगहों पर भेजा जा रहा है. त्यूनी बाजार पर मंडराते खतरे को देखते हुए पूरा बाजार खाली करा लिया गया है, यही हाल आराकोट का भी है. कई प्रशासनिक अधिकारियों हालातों की समीक्षा में जुटे हुए हैं. कई इलाकों में एसडीआरएफ, आईटीबीपी और रेड क्रॉस की टीमों को रेस्क्यू के लिए भेजा गया है. इस इलाके की सभी सडकें बंद होने से प्रशासन और रेस्क्यू टीमों को आवागमन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है.

काफल ट्री वाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिये यहाँ क्लिक करें: वाट्सएप काफल ट्री

काफल ट्री की आर्थिक सहायता के लिये यहाँ क्लिक करें

Sudhir Kumar

Recent Posts

बजट में युवाओं के लिए योजना का ढोल है पर उसकी गमक गुम है

उत्तराखंड के आय व्यय लेखे 2026-27 को समझते हुए यह आशंका उभरती है की क्या…

3 weeks ago

जापान में आज भी इस्तेमाल होती है यह प्राचीन भारतीय लिपि

भाषाओं का इतिहास हमेशा रोचक रहा है. दुनिया की कई भाषाओं में ऐसे शब्द मिलते…

3 weeks ago

आज है उत्तराखंड का लोकपर्व ‘फूलदेई’

उत्तराखंड को केवल 'देवभूमि' ही नहीं, बल्कि उत्सवों की भूमि कहना भी बिल्कुल सटीक होगा. यहाँ साल भर…

3 weeks ago

द्वी दिना का ड्यार शेरुवा यौ दुनीं में : अलविदा, दीवान दा

‘यौ डाना कौ पारा, देख्यूंछ न्यारा-न्यारा’ दीवान सिंह कनवाल की आवाज़ में ये गीत पहली कुमाऊनी फ़िल्म…

3 weeks ago

हिमालय को समझे बिना उसे शासित नहीं किया जा सकता

कुमाऊं-गढ़वाल हिमालयी क्षेत्र के लिए भिन्न प्रशासन, विशेष नीति या मैदानी भागों से भिन्न व्यवस्था…

4 weeks ago

पहाड़ों का एक सच्चा मित्र चला गया

बीते दिन सुबह लगभग चार बजे एक ऐसी खबर आई जिसने कौसानी और लक्ष्मी आश्रम…

4 weeks ago