हैडलाइन्स

भाजपा विधायक का विरोध कर रहे ग्रामीणों ने गनर को पीटा

गोठा में राजस्व गांव की मांग को लेकर लौका और गोठा गांव के लोगों ने सितारगंज के विधायक सौरभ बहुगुणा का रास्ता रोक लिया. विधायक अपने गनर अमित कुमार समेत बुधवार को लौका, गोठा और गुरुनानक नगरी में बाढ़ प्रभावितों से मिलकर लौट रहे थे.
(BJP MLA Gunner Assaulted Uttarakhand)

बाढ़ पीढ़ितों का हाल जानकर लौट रहे भाजपा विधायक का स्थानीय लोगों ने जमकर विरोध किया. अपने गांव को राजस्व गांव घोषित किये जाने की मांग को लेकर आंदोलित जनता ने विधायक की गाड़ी रोक दी. जिसके बाद विधायक के गनर अमित कुमार और आन्दोलनकारियों के बीच हुई बहस शुरु हुई. विधायक की सूचना पर कोतवाल प्रकाश सिंह दानू ने मौके पर पहुंचकर प्रदर्शनकारियों के बीच से उनका वाहन निकलवाया.   

विधायक के गनर अमित कुमार ने बताया कि वह ग्रामीणों को समझा-बुझाकर रास्ता खाली करने की अपील कर रहे थे. इसी बीच उग्र हुई भीड़ ने उनके साथ हाथापाई कर वर्दी फाड़ दी. उनकी तहरीर के आधार पर कुछ ग्रामीणों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है.
(BJP MLA Gunner Assaulted Uttarakhand)

लौका, गोठा के सैकड़ों परिवार आज भी खानबदोश का जीवन व्यतीत कर कर रहे हैं. ये गांव राजस्व अभिलेखों में दर्ज नहीं हैं जिस कारण यहां सरकार की ओर से कोई सुविधायें नहीं आ पाती हैं. इन गावों को सरकारी आवास, प्रधानमंत्री किसान सम्मान योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है.

ग्रामीणों का कहना है कहा कि 50 वर्ष से लौका, गोठा को राजस्व गांव घोषित कर उन्हें भी अन्य लोगों की तरह सरकारी योजनाओं का लाभ देने की मांग कर रहे हैं. इस संबंध में ग्रामीणों  ने सीएम को मांग पत्र भेजकर जल्द से जल्द समस्याओं के समाधान की मांग भी की थी.
(BJP MLA Gunner Assaulted Uttarakhand)

काफल ट्री डेस्क

Support Kafal Tree

.

इसे भी पढ़ें: ‘ये चिराग जल रहे हैं’ स्मृति कथाओं के जीवंत शब्दचित्र

काफल ट्री वाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिये यहाँ क्लिक करें: वाट्सएप काफल ट्री

काफल ट्री की आर्थिक सहायता के लिये यहाँ क्लिक करें

Kafal Tree

Recent Posts

कुमाऊँ की विलुप्त होती जन्माष्टमी पट्ट-चित्र परम्परा

कुमाऊँ में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी केवल भगवान कृष्ण के जन्म का धार्मिक पर्व नहीं रही है,…

2 weeks ago

बद्रीदत्त पांडे और इंद्र सिंह नयाल ने रखा था ‘उत्तराखंड राज्य की संकल्पना’ का वैचारिक आधार

पिछली कड़ी : पहले समाज बदलो, राज्य अपने आप सार्थक हो जाएगा : इंद्र सिंह नयाल इन्द्र…

2 weeks ago

आकर्षक कलेवर में आंचलिक परिवेश की किताब “टुकड़ा-टुकड़ा जिंदगी”

पूरी तरह आंचलिक परिवेश में तैयार, "टुकड़ा टुकड़ा जिंदगी" वरिष्ठ इतिहासकार डॉ निर्मल जोशी की नव प्रकाशित…

2 weeks ago

भूख न तीस न डर न फिकर छ्, मुट्ट बोटीं छन कसीं कमर छ्

ये सितंबर 1994 की सुबह थी जब खटीमा में पूर्व सैनिकों का जुलूस निकल रहा था. पूर्व…

2 weeks ago

उत्तराखण्ड के सरोवर

उत्तराखण्ड को सामान्यतः हिमालय, नदियों, झरनों और जलधाराओं की भूमि के रूप में जाना जाता है. किंतु…

2 weeks ago

दौड़ता अल्मोड़ा : फ़ोटो निबंध

पिछले 3 सालों से अल्मोड़ा के कुछ जागरूक युवा अल्मोड़ा मानसून मैराथन का आयोजन कर रहे हैं,जिसमें…

2 weeks ago