Featured

उत्तराखंड में बिशु मेले 2019 की तस्वीरें

उत्तराखंड का जौनसार बाबर क्षेत्र अपनी विशिष्ट संस्कृति के लिये जाना जाता है. प्रकृति की अनुपम छटा में बसे इस क्षेत्र में प्रतिवर्ष वैशाख के पहले हफ्ते एक मेला लगता है इसे बिशु या बिस्सू मेला कहते हैं.

पांडवों को अपना वंशज मानने वाले जौनसार बाबर के लोग प्रकृति प्रेमी होते हैं. बिशु मेले भी प्रकृति के प्रति जौनसार के लोगों का लगाव देखने को मिलता है.

महिला पुरुष बच्चे इस मेले में शामिल होते हैं.नए परम्परागत सुंदर कपड़ों में लोग मेले में आते हैं. इस अवसर पर परंपरागत परिधानों में सजे लोग पूड़ी पकोड़े इत्यादि स्थानीय व्यंजनों का स्वाद लेते हैं.

सामूहिक रूप से ढोल-दमामों-रणसिगों की ध्वनि पर नृत्य करते धनुष, तीर व फरशा लिए धनुर्धारी दो दलों में विभक्त होते हैं. स्थानीय भाषा में इसे ‘ठोटै’ खेलना कहते हैं. सूर्यास्त तक यह धनुर्युद्ध चलता रहता है.

रात के समय यहां नृत्यगीत होता है. पुरुष और महिला अपने पारंपरिक परिधान में लोकगीत गाते हैं और लोकनृत्य भी करते हैं. मेले में उनकी वेशभूषा भी एक विशेष आकर्षण का विषय रहती है.

लोग बहुत दूर-दूर से मेले का हिस्सा बनने आते हैं. ऐसा नहीं है कि इस मेले में केवल जौनसारी समाज के लोग शामिल होते हैं. इस मेले को देखने देहरादून उत्तरकाशी जिलों से दूर दूर से लोग आते हैं.

यह क्षेत्र हिमांचल प्रदेश की सीमा से लगा क्षेत्र है अतः इस क्षेत्र की परम्परा और हिमांचल की परम्परा में सामानता देखी जा सकती है. हिमांचल में कूल्लू क्षेत्र में भी इसप्रकार का एक बड़ा मेला आयोजित होता है. उसे भी बिशु ही कहा जाता है.

सभी तस्वीरें देहरादून के रहने वाले अभिषेक विश्नोई ने ली हैं.

फोटो : अभिषेक बिश्नोई

फोटो : अभिषेक बिश्नोई

फोटो : अभिषेक बिश्नोई

फोटो : अभिषेक बिश्नोई

फोटो : अभिषेक बिश्नोई

फोटो : अभिषेक बिश्नोई

फोटो : अभिषेक बिश्नोई

फोटो : अभिषेक बिश्नोई

फोटो : अभिषेक बिश्नोई

फोटो : अभिषेक बिश्नोई

फोटो : अभिषेक बिश्नोई

वाट्सएप में पोस्ट पाने के लिये यहाँ क्लिक करें. वाट्सएप काफल ट्री
हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें : Kafal Tree Online

काफल ट्री वाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिये यहाँ क्लिक करें: वाट्सएप काफल ट्री

काफल ट्री की आर्थिक सहायता के लिये यहाँ क्लिक करें

Girish Lohani

Recent Posts

कुमाऊँ की विलुप्त होती जन्माष्टमी पट्ट-चित्र परम्परा

कुमाऊँ में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी केवल भगवान कृष्ण के जन्म का धार्मिक पर्व नहीं रही है,…

1 week ago

बद्रीदत्त पांडे और इंद्र सिंह नयाल ने रखा था ‘उत्तराखंड राज्य की संकल्पना’ का वैचारिक आधार

पिछली कड़ी : पहले समाज बदलो, राज्य अपने आप सार्थक हो जाएगा : इंद्र सिंह नयाल इन्द्र…

1 week ago

आकर्षक कलेवर में आंचलिक परिवेश की किताब “टुकड़ा-टुकड़ा जिंदगी”

पूरी तरह आंचलिक परिवेश में तैयार, "टुकड़ा टुकड़ा जिंदगी" वरिष्ठ इतिहासकार डॉ निर्मल जोशी की नव प्रकाशित…

1 week ago

भूख न तीस न डर न फिकर छ्, मुट्ट बोटीं छन कसीं कमर छ्

ये सितंबर 1994 की सुबह थी जब खटीमा में पूर्व सैनिकों का जुलूस निकल रहा था. पूर्व…

1 week ago

उत्तराखण्ड के सरोवर

उत्तराखण्ड को सामान्यतः हिमालय, नदियों, झरनों और जलधाराओं की भूमि के रूप में जाना जाता है. किंतु…

1 week ago

दौड़ता अल्मोड़ा : फ़ोटो निबंध

पिछले 3 सालों से अल्मोड़ा के कुछ जागरूक युवा अल्मोड़ा मानसून मैराथन का आयोजन कर रहे हैं,जिसमें…

2 weeks ago