हैडलाइन्स

भगत सिंह कोश्यारी होंगे महाराष्ट्र के नए राज्यपाल

भाजपा के कद्दावार नेता और उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी को महाराष्ट्र का राज्यपाल नियुक्त किया गया है. महाराष्ट्र के वर्तमान राज्यपाल सी.विद्यासागर राव का कार्यकाल जल्द ही पूर्ण होने जा रहा है. इसके बाद भगत सिंह कोश्यारी महाराष्ट्र के राज्यपाल का पदभार ग्रहण करेंगे. कोश्यारी उत्तराखण्ड राज्य के दूसरे मुख्यमंत्री होने के साथ ही 2002 से 2007 तक राज्य के विपक्ष का नेतृत्व भी कर चुके हैं.  

उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री कोश्यारी का जन्म 17 जून 1942 को उत्तराखण्ड के कुमाऊँ मंडल के बागेश्वर जिले के एक गाँव में हुआ. प्रारंभिक शिक्षा पूर्ण करने के बाद उन्होंने अल्मोड़ा कॉलेज से अंग्रेजी में उच्च शिक्षा ग्रहण की. अल्मोड़ा कॉलेज उस वक़्त आगरा विश्विद्यालय का हिस्सा हुआ करता था. इस दौरान वे छात्र संघ के महासचिव भी रहे. कोश्यारी अपने छात्र जीवन में ही राजनीति में सक्रिय हो गए थे. युवावस्था में ही उन्होंने राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के उद्देश्यों के लिए स्वयं को समर्पित कर दिया. वे आपातकाल में जेल भी गए.

2008 से 2014 तक राज्यसभा सांसद भी रहे भगत सिंह कोश्यारी को उत्तराखण्ड के ठेठ नेता के रूप में जाना जाता है. उत्तराखण्ड के शीर्ष नेतृत्व में प्रतिद्वंदिता के चलते कोश्यारी राज्य की राजनीति में उपेक्षित भी रहे. लेकिन संघ और स्थानीय जनता का समर्थन हमेशा उनके साथ रहा.

काफल ट्री वाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिये यहाँ क्लिक करें: वाट्सएप काफल ट्री

काफल ट्री की आर्थिक सहायता के लिये यहाँ क्लिक करें

Sudhir Kumar

Recent Posts

द्वी दिना का ड्यार शेरुवा यौ दुनीं में : अलविदा, दीवान दा

‘यौ डाना कौ पारा, देख्यूंछ न्यारा-न्यारा’ दीवान सिंह कनवाल की आवाज़ में ये गीत पहली कुमाऊनी फ़िल्म…

3 days ago

हिमालय को समझे बिना उसे शासित नहीं किया जा सकता

कुमाऊं-गढ़वाल हिमालयी क्षेत्र के लिए भिन्न प्रशासन, विशेष नीति या मैदानी भागों से भिन्न व्यवस्था…

4 days ago

पहाड़ों का एक सच्चा मित्र चला गया

बीते दिन सुबह लगभग चार बजे एक ऐसी खबर आई जिसने कौसानी और लक्ष्मी आश्रम…

4 days ago

कुमाऊँ की खड़ी होली

इन दिनों उत्तराखंड के कुमाऊँ में होली की धूम है. जगह-जगह खड़ी होली और बैठकी…

1 week ago

आधी सदी से आंदोलनरत उत्तराखंड का सबसे बड़ा गांव

बात उन दिनों की है, जब महात्मा गांधी जब देश भर में घूमकर और लिखकर…

2 weeks ago

फूल, तितली और बचपन

बचपन की दुनिया इस असल दुनिया से कई गुना खूबसूरत होती है. शायद इसलिए क्योंकि…

2 weeks ago