Featured

बल्दिया एकादशी: बैलों की छुट्टी और मौज-मस्ती का दिन

उत्तराखंड का बहुजन समाज मुख्यतः कृषक और पशुपालक रहा है. इनके लिए जमीन और पशुधन सबसे ज्यादा प्रिय और कीमती है. इसीलिए उत्तराखंड के पर्वतीय समाज में एक दिन पशुओं के उत्सव का भी तय किया गया है.

यह दिन है हरिबोधिनी एकादशी (कार्तिक शुक्ल) का. कुमाऊँ के कई इलाकों में इसे बल्दिया एकाश (हल जोतने वालों की एकादशी) भी कहा जाता है.

बल्दिया एकादशी के दिन बैलों को हल जोतने से मुक्ति मिलती है. बैलों को बढ़िया भोजन करवाया जाता है. उनके लिए विशेष तौर पर उड़द की खिचड़ी बनायी जाती है. बोलों के सींगों पर तेल की मालिश की जाती है और उन्हें फूलों की माला पहनायी जाती है.

गढ़वाल में इसे एगाश कह जाता है. इस दिन बैलों को पिसे हुए जौ के पड़े खिलाये जाते हैं. गढ़वाल के जौनपुर इलाके में इन्हें दही-चावल खिलाए जाते हैं और इनकी पूजा भी की जाती है.

इस त्यौहार के अलाव अभी उत्तराखण्ड के किसान समाज में बैलों की छुट्टी के लिए अन्य दिन भी तय किये जाते हैं. इन दिनों को ‘अजोत,’ ‘हल न जोतने के दिन’ कहा जाता है. जैसे— चैत्रशुदी पूर्णिमा, वैशाख शुक्ल तृतीया, श्रावण कृष्ण एकादशी, कार्तिक शिक्ल प्रतिपदा. काली कुमाऊं में मार्गशीर्ष 11 गते को कृषकीय उपकरणों— हल, जुआ, पाटा आदि को ऐपण दिए जाते हैं और उन्हें पूजा जाता है.

(उत्तराखंड ज्ञानकोष, प्रो. डी. डी. शर्मा के आधार पर)

काफल ट्री वाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिये यहाँ क्लिक करें: वाट्सएप काफल ट्री

काफल ट्री की आर्थिक सहायता के लिये यहाँ क्लिक करें

Sudhir Kumar

Recent Posts

बजट में युवाओं के लिए योजना का ढोल है पर उसकी गमक गुम है

उत्तराखंड के आय व्यय लेखे 2026-27 को समझते हुए यह आशंका उभरती है की क्या…

3 days ago

जापान में आज भी इस्तेमाल होती है यह प्राचीन भारतीय लिपि

भाषाओं का इतिहास हमेशा रोचक रहा है. दुनिया की कई भाषाओं में ऐसे शब्द मिलते…

3 days ago

आज है उत्तराखंड का लोकपर्व ‘फूलदेई’

उत्तराखंड को केवल 'देवभूमि' ही नहीं, बल्कि उत्सवों की भूमि कहना भी बिल्कुल सटीक होगा. यहाँ साल भर…

3 days ago

द्वी दिना का ड्यार शेरुवा यौ दुनीं में : अलविदा, दीवान दा

‘यौ डाना कौ पारा, देख्यूंछ न्यारा-न्यारा’ दीवान सिंह कनवाल की आवाज़ में ये गीत पहली कुमाऊनी फ़िल्म…

6 days ago

हिमालय को समझे बिना उसे शासित नहीं किया जा सकता

कुमाऊं-गढ़वाल हिमालयी क्षेत्र के लिए भिन्न प्रशासन, विशेष नीति या मैदानी भागों से भिन्न व्यवस्था…

1 week ago

पहाड़ों का एक सच्चा मित्र चला गया

बीते दिन सुबह लगभग चार बजे एक ऐसी खबर आई जिसने कौसानी और लक्ष्मी आश्रम…

1 week ago