हैडलाइन्स

पुलिस में महिलाओं के बारे में 8वें राष्ट्रीय सम्मेलन

पुलिस में महिलाओं के बारे में 8वां राष्ट्रीय सम्मेलन (एनसीडब्ल्यूपी) आज से रांची, झारखंड में शुरू हुआ. पुलिस अनुसंधान एवं विकास ब्यूरो झारखंड पुलिस के सहयोग से इस दो दिवसीय सम्मेलन का आयोजन कर रहा है. यह सम्मेलन महिला पुलिस के मुद्दों का समाधान करने और उनकी व्यावसायिक दक्षता को अधिक से अधिक बढ़ाने तथा अनुकूल बनाने के लिए एक सक्षम माहौल तैयार करने वाला राष्ट्रीय स्तर का एक मात्र मंच है.

उच्चतम न्यायालय की पूर्व न्यायाधीश, न्यायमूर्ति ज्ञानसुधा मिश्रा, सीबीआई के संयुक्त निदेशक डॉ. सी.के. गोस्वामी, आईपीएस, अतिरिक्त सीआईटी, नई दिल्ली श्रीमती शुभ्रता प्रकाश और राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती रेखा शर्मा जैसे प्रसिद्ध वक्ता ने इस सम्मेलन में भागीदारी की.

महिला पुलिस कर्मियों की क्षमता निर्माण से निपटने और संपूर्ण व्यावसायिकता प्राप्त करने के लिए पुलिस कार्यों में पर्याप्त अवसर प्रदान करने के लिए एक सशक्त निकाय की लंबे समय से जरूरत महसूस की जा रही थी. एनसीडब्ल्यूपी इस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए एक समग्र समाधान के रूप में सामने आया. एनसीडब्ल्यूपी का पहला सम्मेलन 2002 में नई दिल्ली में आयोजित किया गया, जिसमें विभिन्न राज्यों/केन्द्रशासित प्रदेशों और केन्द्रीय पुलिस संगठनों की अलग-अलग रैंकों की महिला पुलिस कर्मियों ने बड़े उत्साहपूर्वक भाग लिया. एनसीडब्ल्यूपी सभी पुलिस संगठनों/सीपीओ में यौन उत्पीड़न से निपटने के तंत्र को मजबूत बनाने और उस पर निगरानी रखने तथा सक्रिय तरीकों और साधनों का सुझाव देने के लिए लगातार काम कर रहा है.

काफल ट्री वाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिये यहाँ क्लिक करें: वाट्सएप काफल ट्री

काफल ट्री की आर्थिक सहायता के लिये यहाँ क्लिक करें

Girish Lohani

Recent Posts

देवदार या देव दारु

देवदार या देव दारुः देवों के वृक्ष मुख्य रूप से हिमालय मे लगभग डेढ़ हज़ार…

3 days ago

कसारदेवी : जहां स्वर्ग के सबसे करीब होने का अहसास होता है

“कसारदेवी या अल्मोड़ा जैसी छोटी सी जगह में ऐसा क्या है जो दुनियाभर से लोगों…

3 days ago

दुर्गम पहाड़ों तक कैसे पहुंचे महाराष्ट्र-गुजरात के पर्व

बचपन में हमें होली-दिवाली और राखी के अलावा मकर संक्रांति, घी त्यार और फूलदेई जैसे उत्सवों…

1 week ago

पिथौरागढ़ में स्विट्ज़रलैंड बनने की है पूरी क्षमता

इस बार करीब 9 साल बाद पिथौरागढ़ जाकर एक बात साफ दिखी कि यहां कुछ…

2 weeks ago

अलमोड़े में नंदादेवी मेले की ताज़ा तस्वीरें

आस्था और विश्वास की प्रतीक श्री नंदा देवी की भक्ति में इन दिनों पूरा उत्तराखंड…

3 weeks ago

अहा! कैसा होता था नंदादेवी कौतिक

उत्तराखण्ड के पहाड़ों में मेले केवल मनोरंजन के अवसर नहीं रहे हैं. वे लोकजीवन की…

3 weeks ago