हैडलाइन्स

युवाओं को समर्पित पहली कैबिनेट मीटिंग

बीती शाम खटीमा से विधानसभा विधायक पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली. पुष्कर सिंह धामी उत्तराखंड के 11वें मुख्यमंत्री हैं. पुष्कर सिंह धामी राज्य में अब तक सबसे युवा मुख्यमंत्री हैं. युवाओं में ख़ास पकड़ रखने वाले पुष्कर सिंह धामी ने अपनी पहली कैबिनेट मीटिंग में युवाओं से जुड़े मुद्दों पर फैसले लेकर उन्हें निराश नहीं किया.
(1st Cabinet Meeting of Uttarakhand CM)

रविवार देर शाम हुई कैबिनेट की मीटिंग में सात महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित किये गये. जिनमें अधिकाँश युवाओं से जुड़े मामले थे. आज प्रशासन द्वारा प्रस्तावों के संबन्ध में जानकारी दी गयी. लिये गये निर्णयों में सबसे महत्वपूर्ण अतिथि शिक्षकों का वेतन बढ़ाने का फैसला है. इसके अतिरिक्त उपनल कर्मचारी, पुलिस ग्रेड पे आदि पर भी महत्वपूर्ण निर्णय लिये गये.

पहली कैबिनेट बैठक के सात प्रस्ताव

अतिथि शिक्षकों का वेतन 15 हजार से बढ़ाकर 25 हजार रुपए किया गया. अतिथि शिक्षकों को प्राथमिकता के आधार पर उनके जनपदों में नियुक्ति दी जाएगी और उनके पदों को रिक्त नहीं माना जाएगा.

उपनल कर्मचारियों के मामले में कैबिनेट ने हरक सिंह रावत की अध्यक्षता में कमेटी गठित की. गणेश जोशी, धन सिंह रावत भी कमेटी के सदस्य की.
(1st Cabinet Meeting of Uttarakhand CM)

राजकीय पॉलिटेक्निक में सालों से संविदा पर काम कर रहे जिन लोगों को 2018 में बाहर कर दिया गया था, संविदा के आधार पर उनकी सेवा निरंतर बनाए रखने का निर्णय लिया गया.

पुलिस के ग्रेड पे के मामले में मंत्रिमंडल की तीन सदस्य सब कमेटी बनाई गई. सुबोध उनियाल की अध्यक्षता में धन सिंह रावत और रेखा आर्य कमेटी में शामिल.

प्रदेश में विभिन्न विभागों में रिक्त पड़े 22 हजार पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू करने का फैसला लिया गया. बैकलॉग पदों को भी भरने का फैसला लिया गया. हर जनपद का जिला रोजगार कार्यालय उस जनपद के लिए आउट सोर्स एजेंसी का काम करेगा.
(1st Cabinet Meeting of Uttarakhand CM)

–काफल ट्री डेस्क

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें : Kafal Tree Online

काफल ट्री वाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिये यहाँ क्लिक करें: वाट्सएप काफल ट्री

काफल ट्री की आर्थिक सहायता के लिये यहाँ क्लिक करें

Kafal Tree

Recent Posts

दुर्गम पहाड़ों तक कैसे पहुंचे महाराष्ट्र-गुजरात के पर्व

बचपन में हमें होली-दिवाली और राखी के अलावा मकर संक्रांति, घी त्यार और फूलदेई जैसे उत्सवों…

6 hours ago

पिथौरागढ़ में स्विट्ज़रलैंड बनने की है पूरी क्षमता

इस बार करीब 9 साल बाद पिथौरागढ़ जाकर एक बात साफ दिखी कि यहां कुछ…

5 days ago

अलमोड़े में नंदादेवी मेले की ताज़ा तस्वीरें

आस्था और विश्वास की प्रतीक श्री नंदा देवी की भक्ति में इन दिनों पूरा उत्तराखंड…

1 week ago

अहा! कैसा होता था नंदादेवी कौतिक

उत्तराखण्ड के पहाड़ों में मेले केवल मनोरंजन के अवसर नहीं रहे हैं. वे लोकजीवन की…

1 week ago

सागर से शिखर तक : स्वामी मन्मथन

पिछली कड़ी : बद्रीदत्त पांडे और इंद्र सिंह नयाल ने रखा था ‘उत्तराखंड राज्य की…

2 weeks ago

उत्तराखण्ड की महिलाएं : स्थितियों, संघर्षों और चुनौतियों का दस्तावेज

1970 के दशक का उत्तराखण्ड का ‘चिपको आंदोलन’ विश्वविख्यात है. यह तथ्य भी कमोबेश ज्ञात है कि…

2 weeks ago