हैडलाइन्स

एस.एस. संधू उत्तराखंड के मुख्य सचिव नियुक्त

प्रदेश में नेतृत्व परिवर्तन के साथ ही अफसरशाही में हलचल शुरू हो गई है. नौकरशाही में भी बड़ा फेरबदल देखने को मिल सकता है. खबर है कि एस.एस. संधू उत्तराखंड के नए मुख्य सचिव बनाया जा चुका है. शासन स्तर पर और भी फ़ेरबदल देखने को मिल सकते हैं. सचिवों के विभागों में भी बदलाव हो सकता है.
(New Chief Secretary of Uttarakhand)

सुखवीर सिंह संधू 1988 बैच के आईएएस हैं. वह मूल रूप से उत्तराखंड कैडर के अफसर हैं. संधू उत्तराखंड सरकार में कई अहम पदों पर रह चुके हैं. उत्तराखंड सरकार द्वारा मांग किये जाने पर केंद्र ने आज एस.एस. संधू को रिलीव कर दिया है. कैबिनेट की अपोइंटमेंट एंड स्टेबलिशमेंट कमेटी के सचिव श्रीनिवास आर ने संबंध में आदेश जारी किया. इसके साथ ही उत्तराखंड सरकार द्वारा उन्हें मुख्य सचिव का पद ग्रहण करने संबंधी पत्र भी जारी किया जा चुका है.

2019 में एस.एस. संधू को राष्ट्रीय राजमार्ग विकास प्राधिकरण का जिम्मा सौंपा गया था. वर्तमान में वह राष्ट्रीय राजमार्ग विकास प्राधिकरण के चेयरमैन के पद पर काबिज थे. एस.एस.संधू अब मुख्य सचिव ओमप्रकाश की जगह लेंगे. नये मुख्यमंत्री द्वारा लिये गये इस बड़े फैसले के बाद माना जा रहा है कि राज्य में अफसरशाही में बड़े परिवर्तन हो सकते हैं.

बीते दिन शपथ लेने वाले मुख्यमंत्री पुष्कर लगातार एक्शन मोड में हैं. बीते दिन हुई कैबिनेट की बैठक में युवाओं से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय लेने के बाद आज उनके नेतृत्व में सरकार द्वारा लिया गया यह अत्यंत महत्वपूर्ण कदम बताया जा रहा है.
(New Chief Secretary of Uttarakhand)

इसे भी पढ़ें: युवाओं को समर्पित पहली कैबिनेट मीटिंग

–काफल ट्री डेस्क

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें : Kafal Tree Online

काफल ट्री वाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिये यहाँ क्लिक करें: वाट्सएप काफल ट्री

काफल ट्री की आर्थिक सहायता के लिये यहाँ क्लिक करें

Kafal Tree

Recent Posts

दुर्गम पहाड़ों तक कैसे पहुंचे महाराष्ट्र-गुजरात के पर्व

बचपन में हमें होली-दिवाली और राखी के अलावा मकर संक्रांति, घी त्यार और फूलदेई जैसे उत्सवों…

5 hours ago

पिथौरागढ़ में स्विट्ज़रलैंड बनने की है पूरी क्षमता

इस बार करीब 9 साल बाद पिथौरागढ़ जाकर एक बात साफ दिखी कि यहां कुछ…

5 days ago

अलमोड़े में नंदादेवी मेले की ताज़ा तस्वीरें

आस्था और विश्वास की प्रतीक श्री नंदा देवी की भक्ति में इन दिनों पूरा उत्तराखंड…

1 week ago

अहा! कैसा होता था नंदादेवी कौतिक

उत्तराखण्ड के पहाड़ों में मेले केवल मनोरंजन के अवसर नहीं रहे हैं. वे लोकजीवन की…

1 week ago

सागर से शिखर तक : स्वामी मन्मथन

पिछली कड़ी : बद्रीदत्त पांडे और इंद्र सिंह नयाल ने रखा था ‘उत्तराखंड राज्य की…

2 weeks ago

उत्तराखण्ड की महिलाएं : स्थितियों, संघर्षों और चुनौतियों का दस्तावेज

1970 के दशक का उत्तराखण्ड का ‘चिपको आंदोलन’ विश्वविख्यात है. यह तथ्य भी कमोबेश ज्ञात है कि…

2 weeks ago