हैडलाइन्स

टोक्यो ओलम्पिक में भारतीय खिलाड़ियों के उत्साहवर्धन के लिये नैनीताल के कलाकारों का गीत

हाल ही में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा टोक्यो ओलम्पिक में भारतीय खिलाड़ियों के उत्साहवर्धन के लिये Cheer4India कैम्पेन की शुरुआत की गयी. देश भर से लोग #Cheer4India का प्रयोग कर टोक्यो में होने वाले ओलम्पिक खेलों में भारतीय खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ा रहे हैं.

इस कड़ी में फिल्ड आउटरिच ब्यूरो विभाग, नैनीताल द्वारा एक वीडियो प्रसारित किया गया. नैनीताल के कलाकारों द्वारा बनाये गये इस वीडियो गीत को सोशियल मीडिया में खूब सराहा जा रहा है. फिल्ड आउटरिच ब्यूरो द्वारा प्रसारित यह गीत नैनीताल की शर्मिष्ठा बिष्ट ने गाया है. डॉ. संतोष आशीष द्वारा लिखे गये इस गीत को युवा नीतेश बिष्ट ने संगीत दिया है और आनन्द सिंह बिष्ट और गोपेश बिष्ट ने इसे कम्पोज किया है.

50 सेकंड के इस छोटे से वीडियो क्लिप को फेसबुक और ट्वीटर जैसे सोशियल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म पर काफ़ी सराहा जा रहा है. उत्तराखंड के युवा संगीतकार नितेश द्वारा दिये जानदार संगीत और शर्मिष्ठा बिष्ट की दृढ़ आवाज में यह गीत #Cheer4India के मूल उदेश्य को सहज प्राप्त करता है.

शर्मिष्ठा चक्रवर्ती बिष्ट की आवाज में सुनिये रवीन्द्र नाथ टैगौर का गीत ‘एकला चलो रे’

शर्मिष्ठा चक्रवर्ती बिष्ट की मधुर आवाज़ को उनके यूट्यूब चैनल में भी सुना जा सकता है.

इसे भी पढ़ें: बॉलीवुड के सुरों में लमगड़ा की कारीगरी

–काफल ट्री डेस्क

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें : Kafal Tree Online

काफल ट्री वाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिये यहाँ क्लिक करें: वाट्सएप काफल ट्री

काफल ट्री की आर्थिक सहायता के लिये यहाँ क्लिक करें

Kafal Tree

Recent Posts

दुर्गम पहाड़ों तक कैसे पहुंचे महाराष्ट्र-गुजरात के पर्व

बचपन में हमें होली-दिवाली और राखी के अलावा मकर संक्रांति, घी त्यार और फूलदेई जैसे उत्सवों…

7 hours ago

पिथौरागढ़ में स्विट्ज़रलैंड बनने की है पूरी क्षमता

इस बार करीब 9 साल बाद पिथौरागढ़ जाकर एक बात साफ दिखी कि यहां कुछ…

5 days ago

अलमोड़े में नंदादेवी मेले की ताज़ा तस्वीरें

आस्था और विश्वास की प्रतीक श्री नंदा देवी की भक्ति में इन दिनों पूरा उत्तराखंड…

1 week ago

अहा! कैसा होता था नंदादेवी कौतिक

उत्तराखण्ड के पहाड़ों में मेले केवल मनोरंजन के अवसर नहीं रहे हैं. वे लोकजीवन की…

1 week ago

सागर से शिखर तक : स्वामी मन्मथन

पिछली कड़ी : बद्रीदत्त पांडे और इंद्र सिंह नयाल ने रखा था ‘उत्तराखंड राज्य की…

2 weeks ago

उत्तराखण्ड की महिलाएं : स्थितियों, संघर्षों और चुनौतियों का दस्तावेज

1970 के दशक का उत्तराखण्ड का ‘चिपको आंदोलन’ विश्वविख्यात है. यह तथ्य भी कमोबेश ज्ञात है कि…

2 weeks ago