Featured

खुद को जवाब दो लड़कियो और मिलकर नई राह ढूंढो

मैं तय करती हूं कि तुम मेरे सार्त्र बनने के लायक नहीं

– मनीषा पाण्डेय    

वैसे इस सत्‍य से किसको इनकार है कि बहुसंख्‍यक हिंदुस्‍तानी मर्द निहायत सामंती, घटिया और मर्दवादी हैं.

– कि हिंदी साहित्‍य आदि-इत्‍यादि की दुनिया में डॉमिनेशन भी मर्दों का है.

– हिंदी की दुनिया में डॉमिनेट करने वाले और इस संसार की लगाम अपने हाथ में थामे मर्द इन व्‍हॉटएवर चांस यूरोप से नहीं आए हैं. सब उत्‍तर प्रदेश, बिहार आदि आदि हिंदी भाषी देशों-प्रदेशों के वासी हैं.

– हिंदी साहित्‍य की दुकान चलाने वाले भी विदाउट एक्सेप्शन मर्द नहीं महामर्द हैं. (कोट अनकोट)

– हिंदी की सारी पत्रिकाओं के संपादक मर्द हैं.

– संस्‍थाओं, पुरस्‍कारों, अकादमियों आदि-आदि के सचिव, महासचिव, अतिमहासचिव सब मर्द हैं.

– सबको खूबसूरत, मुस्‍कुराती, शरमाती, लजाती औरतें पसंद हैं.

– सब ऑफ़र करते हैं, आइए ना, कॉफी पीने चलेंगी, डिनर पर मिलते हैं, आपकी कहानी क्‍या तोप है. आपके भीतर अनूठी लेखकीय क्षमता है. आपमें सिमोन द बोवुआर होने के सारे गुण मौजूद हैं. और कौन है आपका सार्त्र, मैं ही तो हूं. आपका कामू है मेरा दोस्‍त.

– सुना कभी आपने कि किसी औरत ने खींचकर तमाचा जड़ा हो किसी महानुभाव साहित्‍यकार को, जब वो उन्‍हें सिमोन द बोवुआर बनने का पाठ पढ़ा रहे थे.

– किसी ने की हिम्‍मत कि चूल्‍हे में गया लेखन और भाड़ झोंकने गया कहानी का प्रकाशन. बुड्ढे की ऐसी की तैसी.अगर ये हिंदी की दुनिया वैसी ही है, जैसीकि ये है तो नहीं बनना मुझे राइटर. नहीं छपे मेरी कोई कहानी ताउम्र.भाड़ में जाओ सब के सब.

– तुम कौन हो तय करने वाले कि मैं तुम्‍हारी सिमोन द बोवुआर हूं. मैं तय करती हूं कि तुम मेरे सार्त्र बनने के लायक नहीं.

इस भाषा में कब बोलना सीखेंगी लड़कियां. सीखें और विकल्‍प ढूंढें. अगर लिखना आता है तो कोई लिखने से रोक नहीं सकता. अगर लिखना ही जिंदगी है तो किसमें है दम कि तुम्‍हारी जिंदगी छीन ले तुमसे.

लेकिन पहले इन सवालों का जवाब देना होगा. दुनिया को नहीं, किसी लेखक को नहीं, किसी मर्द को नहीं, अपने आपको.

खुद को जवाब दो और मिलकर नई राह ढूंढो, लिखने की, छपने की, अपने पाठकों तक पहुंचने की और इस मिलकर जीने की.

मनीषा पाण्डेय

टीवी-18 में सीनियर एडिटर मनीषा इंडिया टुडे और अन्य  प्रतिष्ठित मीडिया  घरानों में काम कर चुकी हैं. मनीषा महिलाओं से संबंधित मुद्दों  पर अपने  विचारोतेजक एवं अर्थवान लेखन  के लिए  सोशियल मिडिया का एक लोकप्रिय नाम हैं . वह  bedakhalidiary.blogspot.com नाम का लोकप्रिय ब्लॉग चलाती हैं. 

काफल ट्री वाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिये यहाँ क्लिक करें: वाट्सएप काफल ट्री

काफल ट्री की आर्थिक सहायता के लिये यहाँ क्लिक करें

Kafal Tree

Recent Posts

बजट में युवाओं के लिए योजना का ढोल है पर उसकी गमक गुम है

उत्तराखंड के आय व्यय लेखे 2026-27 को समझते हुए यह आशंका उभरती है की क्या…

2 weeks ago

जापान में आज भी इस्तेमाल होती है यह प्राचीन भारतीय लिपि

भाषाओं का इतिहास हमेशा रोचक रहा है. दुनिया की कई भाषाओं में ऐसे शब्द मिलते…

2 weeks ago

आज है उत्तराखंड का लोकपर्व ‘फूलदेई’

उत्तराखंड को केवल 'देवभूमि' ही नहीं, बल्कि उत्सवों की भूमि कहना भी बिल्कुल सटीक होगा. यहाँ साल भर…

2 weeks ago

द्वी दिना का ड्यार शेरुवा यौ दुनीं में : अलविदा, दीवान दा

‘यौ डाना कौ पारा, देख्यूंछ न्यारा-न्यारा’ दीवान सिंह कनवाल की आवाज़ में ये गीत पहली कुमाऊनी फ़िल्म…

2 weeks ago

हिमालय को समझे बिना उसे शासित नहीं किया जा सकता

कुमाऊं-गढ़वाल हिमालयी क्षेत्र के लिए भिन्न प्रशासन, विशेष नीति या मैदानी भागों से भिन्न व्यवस्था…

3 weeks ago

पहाड़ों का एक सच्चा मित्र चला गया

बीते दिन सुबह लगभग चार बजे एक ऐसी खबर आई जिसने कौसानी और लक्ष्मी आश्रम…

3 weeks ago