हैडलाइन्स

देहरादून आरटीओ ऑफिस में मुख्यमंत्री का छापा

आज सुबह 10 बजे उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी देहरादून आरटीओ ऑफिस में पहुंचे. मुख्यमंत्री के अचानक आरटीओ देहरादून पहुंचने पर हडकंप मच गया.
(Uttarakhand CM in RTO Dehradun)

आरटीओ ऑफिस में मुख्यमंत्री ने पाया की 80 प्रतिशत स्टाफ ऑफिस नहीं पहुंचा है. इस पर मुख्यमंत्री ने कार्यवाही करते हुये आरटीओ देहरादून को तत्काल सस्पेंड करने का आदेश दिया.

आरटीओ ऑफिस देहरादून को लेकर मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले कुछ दिनों से मेरे पास यहां अव्यवस्थाओं की शिकायत लगातार आ रही थी. इस वजह से आज में सुबह सुबह यहां आया. देहरादून आरटीओ में चल रही लापरवाही पर मुख्यमंत्री खासे नाराज नज़र आये.

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने परिवहन सचिव अरविंद सिंह हयांकी को निर्देश देते हुए कहा कि जितने भी कर्मचारी समय होने के बावजूद उपस्थित नहीं हैं उनका वेतन रोका जाय और आरटीओ को सस्पेंड किया जाय.

राजपुर रोड स्थित आरटीओ ऑफिस में अपने इस निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पाया कि आम जनता अपने वाहनों से संबंधित कार्यों के लिए सुबह 9 बजे से मौजूद है लेकिन कार्यालय में  कुछ कर्मचारियों को छोड़कर अन्य सभी 10.30 बजे तक कार्यालय में नहीं हैं.
(Uttarakhand CM in RTO Dehradun)

काफल ट्री वाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिये यहाँ क्लिक करें: वाट्सएप काफल ट्री

काफल ट्री की आर्थिक सहायता के लिये यहाँ क्लिक करें

Kafal Tree

Recent Posts

कुमाऊं में रामलीला की परम्परा

सांस्कृतिक परम्परा की दृष्टि से उत्तराखण्ड एक समृद्ध राज्य है. समय-समय पर यहां के कई…

21 hours ago

‘पायर’ फिल्म के सुलगते सवाल…

जाने-माने पत्रकार, साहित्यकार और फिल्म निर्देशक विनोद कापड़ी से कल शाम मुलाकात हुई. दरअसल,उनके निर्देशन में…

23 hours ago

हुक्का क्लब अल्मोड़ा की रामलीला से एक्सक्लूसिव तस्वीरें

उत्तराखंड की सांस्कृतिक राजधानी अल्मोड़ा के मुख्य आकर्षण में से एक रामलीला का मंचन इन…

24 hours ago

‘पायर’ पहाड़ की ठोस पीठ है

लोग इसे पहाड़ और पलायन की कहानी की तरह देखेंगे. लोग इसे खंडहर होते जा…

2 days ago

धन सिंह राणा ‘संघर्षनामा’

पिछली कड़ी : सागर से शिखर तक : स्वामी मन्मथन संघर्षनामा का ये किस्सा आजादी…

3 days ago

गौरा को किसी से शिकायत नहीं थी

गाँव में सब उसे जानते थे. कोई उस के पास सब्जी लेने आता तो वह…

6 days ago