हैडलाइन्स

एक साल में डूब गयी उत्तराखंड सरकार की कैबिनेट मीटिंग वाली 4 करोड़ की बोट

4 करोड़ की फ्लोटिंग मरीना बोट याद है? वही मरीना बोट जिसपर पिछले साल एक इन्हीं दिनों उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने अपनी कैबिनेट मीटिंग की थी. जिस पर बैठकर उन्होंने न जाने क्या-क्या वादे किये थे. खबर है कि अब वह डूब गयी है.

न्यूज 18 में एक छपी ख़बर के अनुसार चार करोड़ की यह बोट पर्यटन विभाग की लापरवाही के चलते डूब गयी है. पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज की ओर से इस पर अब तक कोई टिप्पणी नहीं दी गयी है. यह बोट उत्तराखंड सरकार की कैबिनेट मीटिंग के बाद से ही जंग खा रही थी.

ऐतिहासिक बताई गयी उस कैबिनेट मीटिंग में त्रिवेंद्र सिंह रावत ने 13 जिलों में 13 टूरिस्ट स्पॉट विकसित करने का वादा किया था. उन्होंने कहा था कि युवाओं के लिये और अधिक रोजगार के अवसर सृजित किये जा रहे हैं.

एक साल में 13 में एक भी टूरिस्ट स्पॉट विकसित नहीं हुआ अलबत्ता रोजगार की बात करने पर सरकार ‘भारत माता की जय’ कहने को कहती है. अब 4 करोड़ की यह बोट भी डूब गयी.

मरीना बोट को डूबना दिखाता है कि सरकार अपनी नीतियों को लेकर कितनी अधिक संवेदनशील है. वैसे उत्तराखंड राज्य पिछले अठारह साल में एक प्रयोगशाला से अधिक कुछ नहीं रहा. यहां जो आता है प्रयोग कर जाता है उसके नुकसान राज्य की जनता भुगत रही है.

भाजपा की वर्तमान सरकार डबल इंजन सरकार आने से विकास की बात कर रही थी लेकिन यह डबल इंजन भी लोगों के काम न आ सका. हां, मुख्यमंत्री और मंत्रियों के लिये यह डबल इंजन बढ़िया काम कर रहा हो तो अलग बात है.

कुल मिलाकर उत्तराखंड का आज का हाल यह है कि अगर आपसे कोई पूछे कि उत्तराखंड सरकार का क्या हाल है आप आंख मूंद कर कह सकते हैं डूब गयी.

– काफल ट्री डेस्क

नैनीताल लोकसभा सीट में उज्याड़ खाणी बल्द और यकलू बानर हैं मुद्दे

सर्दियों में नैनीताल से चीनापीक की वाॅक – फोटो निबन्ध

काफल ट्री वाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिये यहाँ क्लिक करें: वाट्सएप काफल ट्री

काफल ट्री की आर्थिक सहायता के लिये यहाँ क्लिक करें

Girish Lohani

Recent Posts

बजट में युवाओं के लिए योजना का ढोल है पर उसकी गमक गुम है

उत्तराखंड के आय व्यय लेखे 2026-27 को समझते हुए यह आशंका उभरती है की क्या…

4 weeks ago

जापान में आज भी इस्तेमाल होती है यह प्राचीन भारतीय लिपि

भाषाओं का इतिहास हमेशा रोचक रहा है. दुनिया की कई भाषाओं में ऐसे शब्द मिलते…

4 weeks ago

आज है उत्तराखंड का लोकपर्व ‘फूलदेई’

उत्तराखंड को केवल 'देवभूमि' ही नहीं, बल्कि उत्सवों की भूमि कहना भी बिल्कुल सटीक होगा. यहाँ साल भर…

4 weeks ago

द्वी दिना का ड्यार शेरुवा यौ दुनीं में : अलविदा, दीवान दा

‘यौ डाना कौ पारा, देख्यूंछ न्यारा-न्यारा’ दीवान सिंह कनवाल की आवाज़ में ये गीत पहली कुमाऊनी फ़िल्म…

4 weeks ago

हिमालय को समझे बिना उसे शासित नहीं किया जा सकता

कुमाऊं-गढ़वाल हिमालयी क्षेत्र के लिए भिन्न प्रशासन, विशेष नीति या मैदानी भागों से भिन्न व्यवस्था…

1 month ago

पहाड़ों का एक सच्चा मित्र चला गया

बीते दिन सुबह लगभग चार बजे एक ऐसी खबर आई जिसने कौसानी और लक्ष्मी आश्रम…

1 month ago