Featured

यूट्यूब में ट्रेंड हो रहा है कुमाऊनी गाना

यूट्यूब के ट्रेंडिंग चार्ट में एक गीत ट्रेंड हो रहा है सोनचड़ी. बागेश्वर की कमला देवी, नैनीताल के दिग्विजय और ऋषिकेश में जन्मी नेहा कक्कड़ की आवाज में यह गीत दुनिया भर में खूब पंसद किया जा रहा है. कोक स्टूडियो भारत सीजन 2 से रिलीज हुए इस गीत के मुखड़े मुनस्यारी के लवराज ने लिखे हैं.
(Sonchadi Coke Studio Bharat)

सोनचड़ी कोक स्टूडियो से रिलीज होने वाला उत्तराखंड का पहला गीत है. कोक सोनचड़ी गीत में पहाड़ के पारम्परिक वाद्ययंत्र सुनने को तो मिलते ही है साथ में वीडियो में दिखने वाले सेट में पारंपरिक ऐपण भी ख़ूब छज रहा है. शमशाद पिथौरागढ़िया द्वारा बनाये गये यह ऐपण ख़ूब सराहे जा रहे हैं.

कुमाऊनी छपेली से शुरू होने वाला यह गीत कमला देवी की आवाज से शुरू होता है और उन्हीं की आवाज में खत्म भी होता है. बागेश्वर जिले के गरूड़ तहसील के लखनी गाँव की रहने वाली कमला देवी राजुला मालूशाही की प्रणय गाथा गाने का अंदाज ख़ूब निराला है.
(Sonchadi Coke Studio Bharat)

रिलीज़ के पहले 24 घंटों में इस गीत को लगभग चार लाख व्यूज मिल चुके हैं. कमला देवी, दिग्विजय और नेहा कक्कड़ की आव़ाज को ख़ूब सराहा जा रहा है.

कोक स्टूडियो से रिलीज उत्तराखंड के इस पहले गीत से कई अन्य स्थानीय युवाओं के नाम नही जुड़े हैं हल्द्वानी में अपना स्टूडियो चलने वाले नितेश बिष्ट ने इस गीत में हुड़का बजाया है. बाजपुर के युवा गिटारिस्ट दीपांशु शर्मा हैं मैन्डोलिन पर और वहीं के करन जोशी ने थाली बजायी है. युवाओं की इस टीम ने उत्तराखंड के पारम्परिक लोकगायन के लिए नये रास्ते खोले हैं. हुड़का और कांसे की थाली जैसे ठेठ पहाड़ी वाद्य यंत्रों का एक बड़े मंच से एक साथ बजना नई उम्मीद जगाता है.
(Sonchadi Coke Studio Bharat)

काफल ट्री फाउंडेशन

काफल ट्री वाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिये यहाँ क्लिक करें: वाट्सएप काफल ट्री

काफल ट्री की आर्थिक सहायता के लिये यहाँ क्लिक करें

Kafal Tree

Recent Posts

बजट में युवाओं के लिए योजना का ढोल है पर उसकी गमक गुम है

उत्तराखंड के आय व्यय लेखे 2026-27 को समझते हुए यह आशंका उभरती है की क्या…

4 weeks ago

जापान में आज भी इस्तेमाल होती है यह प्राचीन भारतीय लिपि

भाषाओं का इतिहास हमेशा रोचक रहा है. दुनिया की कई भाषाओं में ऐसे शब्द मिलते…

4 weeks ago

आज है उत्तराखंड का लोकपर्व ‘फूलदेई’

उत्तराखंड को केवल 'देवभूमि' ही नहीं, बल्कि उत्सवों की भूमि कहना भी बिल्कुल सटीक होगा. यहाँ साल भर…

4 weeks ago

द्वी दिना का ड्यार शेरुवा यौ दुनीं में : अलविदा, दीवान दा

‘यौ डाना कौ पारा, देख्यूंछ न्यारा-न्यारा’ दीवान सिंह कनवाल की आवाज़ में ये गीत पहली कुमाऊनी फ़िल्म…

1 month ago

हिमालय को समझे बिना उसे शासित नहीं किया जा सकता

कुमाऊं-गढ़वाल हिमालयी क्षेत्र के लिए भिन्न प्रशासन, विशेष नीति या मैदानी भागों से भिन्न व्यवस्था…

1 month ago

पहाड़ों का एक सच्चा मित्र चला गया

बीते दिन सुबह लगभग चार बजे एक ऐसी खबर आई जिसने कौसानी और लक्ष्मी आश्रम…

1 month ago