Featured

मुनस्यारी में बर्फ

बुधवार के दिन भी उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी जारी रही.

हिमालय में इस बार पहले के मुकाबले ज्यादा बर्फ पड़ी है. बर्फ गिरने हिमालय के लगभग दस हजार ग्लेशियर के रिचार्ज होने की उम्मीद है. इनमें से 3500 ग्लेशियर अकेले उत्तराखंड में ही मौजूद हैं.

उत्तराखंड में हुई बर्फबारी ने पिछले 20 साल का रिकॉर्ड तोड़ा है. 1999 के जनवरी में 1158 से 1200 मीटर की ऊंचाई में स्थित गांवों और कस्बों में पड़ी थी. इसबार 1100 मीटर की ऊंचाई में इलाकों में भी बर्फबारी हुई है.

बागेश्वर में कौसानी, कपकोट अल्मोड़ा में शौकियाथल, वृद्ध जागेश्वर, धौलादेवी व गुरड़ाबाज की पहाड़ियों पर खूब बर्फबारी हुई है.

गढ़वाल में भी ऊखीमठ, जखोली और अगस्त्यमुनि ब्लाक के ऊंचाई वाले गांवों में मंगलवार सुबह छह बजे से शुरू हुई बर्फबारी बुधवार को भी रुक-रुककर जारी रही.

मुनस्यारी में लगातार हो रही बर्फबारी से पूरा मुनस्यारी क्षेत्र बर्फ से ढ़क गया है. एक तरफ जहां बर्फबारी से स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, वहीं दूसरी और दूर-दूर से बर्फबारी का आनंद उठाने आए पर्यटकों के चेहरे खिले हुए हैं. मुनस्यारी के कई हिस्सों में दो से तीन फीट तक बर्फ जमा हो गई है.

पिथौरागढ़ आपदा विभाग ने जनपद में गुरुवार को भारी बर्फबारी व बारिश की चेतावनी जारी की है. एडीएम आरडी पालीवाल ने बताया कि जिले में अगले 24 घंटों में भारी बारिश व बर्फबारी का पूर्वानुमान बताया गया है.

किसी भी प्रकार की घटना की सूचना आपदा कन्ट्रोल रूम के टॉल फ्री नम्बर 1077 व लैंड लाइन नंबर 05965-230819 पर देने की अपील की है.

फिलहाल मुनस्यारी में हुई बर्फबारी की तस्वीरों का आनन्द लीजिये. मुनस्यारी की यह सभी तस्वीरें नरेंद्र सिंह परिहार ने ली हैं.

 

मूलरूप से पिथौरागढ़ के रहने वाले नरेन्द्र सिंह परिहार वर्तमान में जी. बी. पन्त नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ़ हिमालयन एनवायरमेंट एंड सस्टेनबल डेवलपमेंट में रिसर्चर हैं.

काफल ट्री वाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिये यहाँ क्लिक करें: वाट्सएप काफल ट्री

काफल ट्री की आर्थिक सहायता के लिये यहाँ क्लिक करें

Girish Lohani

Recent Posts

यह सिस्टम बचाता है स्विट्ज़रलैंड के पहाड़वासियों को आपदा से

एक ही समय में धराली और स्विट्ज़रलैंड में हिमस्खलन या भूस्खलन की घटनाएं हुईं, लेकिन…

2 days ago

10 डिग्री की ठंड में फुटबॉल का जोश : फोटो निबन्ध

फुटबॉल के जुनून के सामने ठंड के मौसम में भी खिलाड़ियों ने मैदान में अपने…

2 days ago

क्या हमें कभी मिलेंगे वो फल जो ट्रेल ने कुमाऊं में खाए?

आजकल पहाड़ को समझना समय को उल्टा पढ़ना हो गया है. पिछले कुछ वर्षों से…

2 days ago

प्रबल प्रयास की चाह में सिडकुल और उपजी विषमता

पिछली कड़ी  : तिवारी मॉडल में पहाड़ की उद्योग नीति और पलायन राज्य अंर्तसंरचना एवम औद्योगिक विकास…

2 days ago

बर्फ ही नहीं हरियाली भी गायब हो रही है हिमालयी इलाकों से

हिमालय को आमतौर पर बर्फ़, जंगल और हरियाली का प्रतीक माना जाता है, लेकिन एक…

1 week ago

उत्तराखंड क्रिकेट टीम से रचा इतिहास

उत्तराखंड क्रिकेट ने रविवार को एक नया इतिहास रच दिया. राज्य की टीम ने जमशेदपुर…

1 week ago