समाज

भारतीय क्रिकेट टीम में वापसी पर उत्तराखंड की स्नेह राणा ने पिता को याद कर लिखी भावुक पोस्ट

अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में बेहतरीन प्रदर्शन करने वालों में एकता बिष्ट, मानसी जोशी का नाम सभी जानते हैं. भारत की बेहतरीन क्रिकेटर में ही एक नाम स्नेह राणा का भी है. इंग्लैंड दौरे के लिए इस दफा उत्तराखण्ड से एकता बिष्ट के साथ स्नेह राणा को भी भारतीय टीम में जगह मिली है. स्नेह राणा 5 साल पहले भी अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट खेल चुकी हैं. पूरे 5 साल बाद स्नेह की टीम में वापसी हुई है.
(Sneh Rana Uttarakhand Cricketer)

राइट आर्म ऑफ ब्रेक बॉलर और दाएं हाथ की बल्लेबाज देहरादून की रहने वाली स्नेह राणा को टीम इंडिया में जगह बनाने के लिए ख़ासा संघर्ष करना पड़ा और दोबारा उसी मुकाम को फिर हासिल करने के लिए भी.  स्नेह ने  2014 अपने में वन डे और टी-20 करियर की शुरुआत श्रीलंका के खिलाफ की. 2016 तक स्नेह राणा ने भारत की तरफ से 7 वन डे और 5 टी-20 मैच खेले. इसके बाद तो स्नेह को अगले पांच साल तक टीम इंडिया के लिए खेलने का मौका नहीं मिला. अब पांच साल के बाद स्नेह राणा ने इंग्लैंड दौरे के लिए टेस्ट, वन डे और टी-20 टीम में जगह बनायीं है.
(Sneh Rana Uttarakhand Cricketer)

पांच साल की मेहनत का नतीजा मिलने के बाद स्नेह अपने पिता को याद कर भावुक हुईं. हाल ही में उनके पिता का निधन हुआ है और वे अपनी बेटी को नीली जर्सी में देखने के लिए नहीं हैं. स्नेह ने इन्स्टाग्राम पर अपने पिता के नाम भावुक कर देने वाला सन्देश भी लिखा है —

पापा यह आपके लिये. काश की आज आप यहाँ यह देखने के लिये होते और इस लम्हे को जीते. यह मेरे और मेरे परिवार के लिये एक भावुक क्षण है, आख़िरकार पांच साल बाद में फिर भारत की यह जर्सी पहन रही हूँ. मैं अपनी भावनाओं को जता नहीं सकती. जिन लोगों ने भी मेरा साथ दिया और मेरा मार्गदर्शन किया उन सभी का शुक्रिया. लिस्ट बहुत लम्बी है. भगवान को शुक्रिया. पापा अपना आशीर्वाद बनाए रखना. मुझे पता है आप हमेशा यहीं कहीं हैं. मैं आपको बहुत याद करती हूं और आपसे बहुत प्यार करती हूँ.  

अपने अब तक के कैरियर में सात वन डे मुकाबलों में स्नेह ने सात विकेट लिए हैं और 21 रन भी बनाए हैं. पांच टी-20 मैचों में 27 रन बनाए और एक विकेट झटका है.
(Sneh Rana Uttarakhand Cricketer)

काफल ट्री डेस्क

काफल ट्री वाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिये यहाँ क्लिक करें: वाट्सएप काफल ट्री

काफल ट्री की आर्थिक सहायता के लिये यहाँ क्लिक करें

Sudhir Kumar

Recent Posts

बजट में युवाओं के लिए योजना का ढोल है पर उसकी गमक गुम है

उत्तराखंड के आय व्यय लेखे 2026-27 को समझते हुए यह आशंका उभरती है की क्या…

3 weeks ago

जापान में आज भी इस्तेमाल होती है यह प्राचीन भारतीय लिपि

भाषाओं का इतिहास हमेशा रोचक रहा है. दुनिया की कई भाषाओं में ऐसे शब्द मिलते…

3 weeks ago

आज है उत्तराखंड का लोकपर्व ‘फूलदेई’

उत्तराखंड को केवल 'देवभूमि' ही नहीं, बल्कि उत्सवों की भूमि कहना भी बिल्कुल सटीक होगा. यहाँ साल भर…

3 weeks ago

द्वी दिना का ड्यार शेरुवा यौ दुनीं में : अलविदा, दीवान दा

‘यौ डाना कौ पारा, देख्यूंछ न्यारा-न्यारा’ दीवान सिंह कनवाल की आवाज़ में ये गीत पहली कुमाऊनी फ़िल्म…

4 weeks ago

हिमालय को समझे बिना उसे शासित नहीं किया जा सकता

कुमाऊं-गढ़वाल हिमालयी क्षेत्र के लिए भिन्न प्रशासन, विशेष नीति या मैदानी भागों से भिन्न व्यवस्था…

4 weeks ago

पहाड़ों का एक सच्चा मित्र चला गया

बीते दिन सुबह लगभग चार बजे एक ऐसी खबर आई जिसने कौसानी और लक्ष्मी आश्रम…

4 weeks ago