Featured

चांदी के दरवाजों और स्तम्भों से जगमगायेगा बाबा केदार का धाम

उत्तराखंड के सबसे बड़े तीर्थों में गिने जाने वाले केदारनाथ धाम का महात्म्य दुनिया भर में विख्यात है. उत्तराखंड सरकार द्वारा आयोजित की जाने वाली चार धाम यात्रा का सबसे बड़ा पड़ाव माना जाने वाला यह तीर्थ हिन्दू धर्म में सबसे पवित्र और महत्वपूर्ण माना जाता है. (Silver gate and pillars would add to the beauty of Kedarnath)

बहुत लम्बे समय से पवित्र केदार नाथ धाम पर भक्तों की अगाध श्रद्धा रही है. यहाँ आने वाले दुनिया भर के श्रद्धालु बाबा के इस धाम के लिए समय-समय पर बड़े और उल्लेखनीय दान कार्य करते रहते हैं. (silver gate and pillars would add to the beauty of Kedarnath)

हाल के महीने में केदार नाथ के दो भक्तों ने बड़ी मात्रा में मंदिर की साज सज्जा के लिए बड़ी मात्री में चांदी उपहार की है.

पिछले माह दिल्ली में रहने वाले एक व्यापारी महेश शर्मा ने मंदिर को दो क्विंटल चांदी का दान किया था. बताया जा रहा है कि इस चांदी का इस्तेमाल मंदिर के भीतरी स्तंभों और उन पर की जाने वाली नक्काशी के लिए किया जाएगा.

मंदिर कमेटी ने पुजारियों से बातचीत के बाद इस प्रस्ताव को हरी झंडी दे दी है. बताया यह भी जा रहा है कि उक्त व्यापारी ने चांदी का काम करने के लिए मंदिर में अपने कारीगर भी भेजे हैं.

इस वर्ष मंदिर को पांच करोड़ से ऊपर की धनराशि दान के रूप में प्राप्त हुई है. यहाँ यह बताना उल्लेखनीय होगा कि पिछले वर्ष मोरारी बापू ने मंदिर के सौन्दर्यीकरण के लिए एक करोड़ रुपये का दान किया था.

इसके अलावा बीते मंगलवार को पंजाब के जालन्धर के रहने वाले गगन भास्कर ने भी बाबा केदार के प्रति अपनी निष्ठा और भक्ति का प्रदर्शन करते हुए मंदिर के लिए चांदी का बना एक नक्काशीदार दरवाजा भेंट किया है.

इस दरवाजे को विधिवत पूजा अर्चना कर मंदिर परिसर में स्थापित किया गया. इस अवसर पर बाबा का दर्शन करने आये श्रद्धालु बड़ी संख्या में उपस्थित रहे.

काफल ट्री वाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिये यहाँ क्लिक करें: वाट्सएप काफल ट्री

काफल ट्री की आर्थिक सहायता के लिये यहाँ क्लिक करें

Kafal Tree

Recent Posts

कुमाऊँ की विलुप्त होती जन्माष्टमी पट्ट-चित्र परम्परा

कुमाऊँ में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी केवल भगवान कृष्ण के जन्म का धार्मिक पर्व नहीं रही है,…

1 week ago

बद्रीदत्त पांडे और इंद्र सिंह नयाल ने रखा था ‘उत्तराखंड राज्य की संकल्पना’ का वैचारिक आधार

पिछली कड़ी : पहले समाज बदलो, राज्य अपने आप सार्थक हो जाएगा : इंद्र सिंह नयाल इन्द्र…

2 weeks ago

आकर्षक कलेवर में आंचलिक परिवेश की किताब “टुकड़ा-टुकड़ा जिंदगी”

पूरी तरह आंचलिक परिवेश में तैयार, "टुकड़ा टुकड़ा जिंदगी" वरिष्ठ इतिहासकार डॉ निर्मल जोशी की नव प्रकाशित…

2 weeks ago

भूख न तीस न डर न फिकर छ्, मुट्ट बोटीं छन कसीं कमर छ्

ये सितंबर 1994 की सुबह थी जब खटीमा में पूर्व सैनिकों का जुलूस निकल रहा था. पूर्व…

2 weeks ago

उत्तराखण्ड के सरोवर

उत्तराखण्ड को सामान्यतः हिमालय, नदियों, झरनों और जलधाराओं की भूमि के रूप में जाना जाता है. किंतु…

2 weeks ago

दौड़ता अल्मोड़ा : फ़ोटो निबंध

पिछले 3 सालों से अल्मोड़ा के कुछ जागरूक युवा अल्मोड़ा मानसून मैराथन का आयोजन कर रहे हैं,जिसमें…

2 weeks ago