Default

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी चुनाव हारे

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपने गृहनगर खटीमा से चुनाव हार गये हैं. उत्तराखंड की हॉट सीट खटीमा में सबकी नजर थी यहां से प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मैदान में उतरे थे. मुख्यमंत्री का मुकाबला कांग्रेस के भुवन कापड़ी से था. शुरुआत से ही चले इस कड़े मुकाबले में आखिर में कांग्रेस के भुवन कापड़ी ने बाजी मार ली. मुख्यमंत्री पुष्कर धामी के चुनाव हारने की आधिकारिक घोषणा अब तक नहीं हुई है पर सूत्रों के अनुसार लगभग 7000 वोटों के अंतर से वह अपना चुनाव हार चुके हैं.
(Pushkar Singh Dhami Lost Election)

खटीमा सीट पर पिछला विधानसभा चुनाव भी पुष्कर सिंह धामी और भुवन कापड़ी के बीच रहा था जिसमें पुष्कर सिंह धामी  2709 वोट से जीते थे. युवा सीएम होने के साथ ही धामी कई लोगों की पहली पसंद भी बने थे. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पुष्कर सिंह धामी के लिये कहा था कि धामी- फ्लावर नहीं फायर है.

प्रदेश में एकतरफ जहां वर्तमान मुख्यमंत्री हार गये हैं वहीं भाजपा पिछले बीस साल के मिथक को तोड़ते हुये लगातार दूसरी बार सरकार बनाने जा रही है. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के चुनाव न जीतने की वजह से भाजपा के भीतर नये मुख्यमंत्री की दौड़ भी शुरु हो गयी है.

कयास लगाये जा रहे हैं अनिल बलूनी और रमेश पोखरियाल निशंक ने दिल्ली में अपनी-अपनी गतिविधियां तेज कर दी हैं. कुल मिलाकर एक बार फिर उत्तराखंड को नया मुख्यमंत्री मिलने की पूरी संभावना है.
(Pushkar Singh Dhami Lost Election)

-काफल ट्री फाउंडेशन

Support Kafal Tree

.

काफल ट्री वाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिये यहाँ क्लिक करें: वाट्सएप काफल ट्री

काफल ट्री की आर्थिक सहायता के लिये यहाँ क्लिक करें

Kafal Tree

Recent Posts

कुमाऊं में रामलीला की परम्परा

सांस्कृतिक परम्परा की दृष्टि से उत्तराखण्ड एक समृद्ध राज्य है. समय-समय पर यहां के कई…

21 hours ago

‘पायर’ फिल्म के सुलगते सवाल…

जाने-माने पत्रकार, साहित्यकार और फिल्म निर्देशक विनोद कापड़ी से कल शाम मुलाकात हुई. दरअसल,उनके निर्देशन में…

23 hours ago

हुक्का क्लब अल्मोड़ा की रामलीला से एक्सक्लूसिव तस्वीरें

उत्तराखंड की सांस्कृतिक राजधानी अल्मोड़ा के मुख्य आकर्षण में से एक रामलीला का मंचन इन…

1 day ago

‘पायर’ पहाड़ की ठोस पीठ है

लोग इसे पहाड़ और पलायन की कहानी की तरह देखेंगे. लोग इसे खंडहर होते जा…

2 days ago

धन सिंह राणा ‘संघर्षनामा’

पिछली कड़ी : सागर से शिखर तक : स्वामी मन्मथन संघर्षनामा का ये किस्सा आजादी…

3 days ago

गौरा को किसी से शिकायत नहीं थी

गाँव में सब उसे जानते थे. कोई उस के पास सब्जी लेने आता तो वह…

6 days ago