Default

14000 वोटों से हारे पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत

पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत अपनी विधानसभा सीट लालकुंआ से हार गये हैं. लालकुंआ सीट से विधानसभा चुनाव लड़ रहे हरीश रावत 14000 वोटों के बड़े अंतर से हार गये हैं. भाजपा के मोहन सिंह बिष्‍ट ने उन्‍हें 14 हजार वोटों से हराया है. हरीश रावत चुनाव के शरुआती दौर से ही पिछड़ रहे थे. प्रत्येक अगले चरण की मतगणना के साथ हरीश रावत और मोहन बिष्ट के बीच मतों का अंतर बढ़ता रहा. हालांकि हरीश रावत के लिये अच्छी खबर यह रही है कि उनकी बेटी अनुपमा रावत हरिद्वार ग्रामीण क्षेत्र से चुनाव जीत गयी हैं.
(Harish Rawat lost the election)

उत्तराखंड में कांग्रेस की स्थिति अभी भी खराब है. पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के नेतृत्व में लड़े गये चुनाव में कांग्रेस अभी तक कोई ख़ास प्रदर्शन करती नजर नहीं आ रही है. मुख्यमंत्री हरीश रावत के चुनाव हारने से कांग्रेस में निराशा का माहौल है.

अभी तक आये रुझानों में भाजपा ने लगातार बढ़त बनाये हुई है. चुनाव आयोग के अनुसार ख़बर लिखे जाने तक भाजपा 70 विधानसभा सीटों में से 48 में आगे है. गौरतलब है कि राज्य में बीते 14 फरवरी को विधानसभा चुनाव हुए थे. 

-काफल ट्री फाउंडेशन

Support Kafal Tree

.

काफल ट्री वाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिये यहाँ क्लिक करें: वाट्सएप काफल ट्री

काफल ट्री की आर्थिक सहायता के लिये यहाँ क्लिक करें

Kafal Tree

Recent Posts

पहाड़ का वह बूढ़ा पिता

पहाड़ के एक छोटे-से गाँव में एक पिता रहता था. उम्र अब ढलने लगी थी,…

18 hours ago

कुमाऊं में रामलीला की परम्परा

सांस्कृतिक परम्परा की दृष्टि से उत्तराखण्ड एक समृद्ध राज्य है. समय-समय पर यहां के कई…

5 days ago

‘पायर’ फिल्म के सुलगते सवाल…

जाने-माने पत्रकार, साहित्यकार और फिल्म निर्देशक विनोद कापड़ी से कल शाम मुलाकात हुई. दरअसल,उनके निर्देशन में…

5 days ago

हुक्का क्लब अल्मोड़ा की रामलीला से एक्सक्लूसिव तस्वीरें

उत्तराखंड की सांस्कृतिक राजधानी अल्मोड़ा के मुख्य आकर्षण में से एक रामलीला का मंचन इन…

5 days ago

‘पायर’ पहाड़ की ठोस पीठ है

लोग इसे पहाड़ और पलायन की कहानी की तरह देखेंगे. लोग इसे खंडहर होते जा…

7 days ago

धन सिंह राणा ‘संघर्षनामा’

पिछली कड़ी : सागर से शिखर तक : स्वामी मन्मथन संघर्षनामा का ये किस्सा आजादी…

1 week ago