Default

उत्तराखंड के इन स्थानों पर भगवान हनुमान रामायण और महाभारत काल में आये

देवभूमि उत्तराखंड को देवों का घर माना जाता है. अलग-अलग समय पर यहां देवों के दर्शन देने की कथायें लोकप्रिय हैं. भगवान हनुमान से संबंधित ऐसे ही कुछ स्थान हैं जहां भगवान हनुमान रामायण और महाभारत काल में आये थे. इन स्थानों पर आज भगवान हनुमान को बड़ी श्रद्धा और आस्था के साथ पूजा जाता है.
(Places of Uttarakhand Related Hanuman)

उत्तराखंड के उन स्थानों  को जानिये जहां पर भगवान हनुमान रामायण और महाभारत काल में आये:

देवप्रयाग की श्री हनुमान गुफा

अलकनंदा और भागीरथी के संगम पर स्थित देवप्रयाग में संगम के पास ही एक छोटी सी गुफा स्थित है. इस गुफा को श्री हनुमान गुफा के नाम से जाना जाता है. माना जाता है कि देवप्रयाग में पवित्र स्नान के बाद हनुमान ने इसी स्थान पर भगवान राम का ध्यान किया.

ऐसा कहा जाता है कि ध्यान करते हुये हनुमान की आकृति इसी गुफा की चट्टानों में देखने को मिलती है. संगम में पवित्र स्नान के बाद बाद लोग श्री हनुमान गुफा में दर्शन को जरुर जाते हैं और यहां पूजा अर्चना कर भगवान हनुमान की विशेष पूजा करते हैं.
(Places of Uttarakhand Related Hanuman)

हनुमान चट्टी

हनुमान चट्टी का संबंध महाभारत काल और रामायणकाल दोनों से जोड़कर बताया जाता है. बद्रीनाथ से 5 किमी पूर्व में स्थित इस सिद्धस्थल के विषय में मान्यता है कि महाभारतकाल के दौरान जब भीम द्रोपदी के लिये कमल पुष्प लाने अलकापुरी जा रहे थे तब इसी स्थान पर भगवान हनुमान ने भीम को दर्शन दिये थे.  

हनुमान चट्टी में हनुमान गंगा और यमुना का संगम होता है, बड़कोट से इसकी दूरी 35 किलोमीटर है. यहां हनुमान गंगा में स्नान कर हनुमान शिला के दर्शन किये जाते हैं. एक अन्य मान्यता अनुसार यहां भगवान हनुमान की प्यास बुझाने को श्रीराम ने एक जलधारा प्रकट की थी. इसलिए हनुमान नदी को लोग हनुमान धारा भी कहते हैं.
(Places of Uttarakhand Related Hanuman)

जोशीमठ का भगवान हनुमान से संबंध

रामायण काल के समय जब लक्ष्मण को मूर्छा लगी तब भगवान राम के कहने पर हनुमान संजीवनी की ख़ोज पर निकले. इस बात की जानकारी जब रावण को हुई तो उसने कालनेमी नामक राक्षस को हनुमान के पीछे उनका वध करने के लिये भेज दिया. कहा जाता है कि जोशीमठ के समीप स्थित इसी स्थान पर हनुमान ने कालनेमी राक्षस का वध किया. इस स्थान पर आज भी कीचड़ रहता है और पानी लाल रहता है.

द्रोणगिरी गांव

यह उत्तराखंड का एक ऐसा गांव जहां भगवान हनुमान का नाम नहीं लिया जाता है. द्रोणगिरी गांव में होने वाली तीन दिन की रामलीला में भी ऐसे किसी भी प्रसंग का मंचन नहीं होता जिसमें हनुमान का जिक्र होता हो. लक्ष्मण को शक्ति लगने के बाद जब हनुमान द्रोणगिरी गांव में पहुंचे तो वहां के लोगों से संजीवनी बूटी के विषय में पूछा.
(Places of Uttarakhand Related Hanuman)

गांव वालों ने हनुमान की किसी प्रकार सहायता नहीं की. हनुमान अत्यंत उदास होकर गांव वालों से पूछते रहे पर उन्होंने कोई जानकारी न दी. तब रात्रि के समय गांव की एक बुढ़िया ने हनुमान को ऊँगली से इशारा कर संजीवनी बूटी का पता दिया. जब हनुमान उस स्थान पर गये तो उन्हें संजीवनी बूटी की पहचान न हो सकी.
(Places of Uttarakhand Related Hanuman)

गांव वालों से हनुमान को किसी भी प्रकार की मदद की उम्मीद न थी सो उन्होंने द्रोणपर्वत का दाहिना हिस्सा तोड़ दिया और अपने साथ ले गये क्योंकि द्रोणपर्वत को गांव वाले आराध्य के रूप में पूजते थे इस वजह से द्रोणगिरी गांव वाले भगवान हनुमान को नहीं पूजते हैं.

औली का हनुमान मंदिर

औली स्थित हनुमान मंदिर के विषय में माना जाता है कि जब हनुमान संजीवनी लेने द्रोणगिरी की ओर जा रहे थे तो इस स्थान पर विश्राम के लिये रुके थे. वर्तमान में यहां भगवान हनुमान का मंदिर है जहां लोग बड़ी श्रद्धा से पूजा अर्चना कर भगवान हनुमान को पूजते हैं.
(Places of Uttarakhand Related Hanuman)

काफल ट्री डेस्क

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें: Kafal Tree Online

Support Kafal Tree

.

काफल ट्री वाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिये यहाँ क्लिक करें: वाट्सएप काफल ट्री

काफल ट्री की आर्थिक सहायता के लिये यहाँ क्लिक करें

Kafal Tree

Recent Posts

बजट में युवाओं के लिए योजना का ढोल है पर उसकी गमक गुम है

उत्तराखंड के आय व्यय लेखे 2026-27 को समझते हुए यह आशंका उभरती है की क्या…

3 weeks ago

जापान में आज भी इस्तेमाल होती है यह प्राचीन भारतीय लिपि

भाषाओं का इतिहास हमेशा रोचक रहा है. दुनिया की कई भाषाओं में ऐसे शब्द मिलते…

3 weeks ago

आज है उत्तराखंड का लोकपर्व ‘फूलदेई’

उत्तराखंड को केवल 'देवभूमि' ही नहीं, बल्कि उत्सवों की भूमि कहना भी बिल्कुल सटीक होगा. यहाँ साल भर…

3 weeks ago

द्वी दिना का ड्यार शेरुवा यौ दुनीं में : अलविदा, दीवान दा

‘यौ डाना कौ पारा, देख्यूंछ न्यारा-न्यारा’ दीवान सिंह कनवाल की आवाज़ में ये गीत पहली कुमाऊनी फ़िल्म…

3 weeks ago

हिमालय को समझे बिना उसे शासित नहीं किया जा सकता

कुमाऊं-गढ़वाल हिमालयी क्षेत्र के लिए भिन्न प्रशासन, विशेष नीति या मैदानी भागों से भिन्न व्यवस्था…

3 weeks ago

पहाड़ों का एक सच्चा मित्र चला गया

बीते दिन सुबह लगभग चार बजे एक ऐसी खबर आई जिसने कौसानी और लक्ष्मी आश्रम…

3 weeks ago