हैडलाइन्स

हरीश रावत असम में गिरफ्तार

उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता हरीश रावत आज असम के गुवाहाटी शहर में गिरफ्तार कर लिए गए.

हरीश रावत आज गुवाहाटी में असम प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा आहूत धरना प्रदर्शन में भाग ले रहे थे. यह विरोध प्रदर्शन बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, आर्थिक मंदी, महिलाओं पर अत्याचार, विदेशों में भारतीयों की गिरती साख और देश में व्याप्त भ्रष्टाचार जैसे मुद्दों को केंद्र में रख कर किया जा रहा था.

असम कांग्रेस के प्रभारी के रूप में इस धरने में भाग ले रहे हरीश रावत को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. उनके साथ कांग्रेस के अन्य नेता – जयराम रमेश, मुकुल वासनिक, रिपुन बोरा, मानिक कुंवर जितेन्द्र सिंह, देबब्रत सैकिया और रकीबुल हुसैन भी दर्जनों कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ गिरफ्तार कर लिए गए.

हरीश रावत ने अपने फेसबुक पेज में इस धरने को लेकर एकाधिक पोस्ट लगाते हुए उन्होंने लिखा है –

कल मैंने, असम प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री रिपुन बोरा जी, नेताप्रतिपक्ष, श्री देवव्रत सैकिया, उपनेता, श्री रकिबुल हुसैन सहित अन्य साथियों के साथ, महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, व्यापारियों पर किये जा रहे अत्याचार और शोषण, महिलाओं का उत्पीड़न, आर्थिक मंदी आदि के विरोध में असम के जिला नौगाँव शहर में रैली निकाली व SBI बैंक के सामने धरना दिया।

आज, #Guwahati, Assam में #असम प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा आयोजित “#बढ़ती#महंगाई#बेरोजगारी#आर्थिक मंदी, #महिलाओं पर अत्याचार, विदेशों में भारतियों की गिरती #साख, देश में व्याप्त #भ्रष्टाचार के खिलाफ #धरना प्रदर्शन” कार्यक्रम में मैंने सभी कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ प्रतिभाग किया।

काफल ट्री वाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिये यहाँ क्लिक करें: वाट्सएप काफल ट्री

काफल ट्री की आर्थिक सहायता के लिये यहाँ क्लिक करें

Kafal Tree

Recent Posts

बर्फ ही नहीं हरियाली भी गायब हो रही है हिमालयी इलाकों से

हिमालय को आमतौर पर बर्फ़, जंगल और हरियाली का प्रतीक माना जाता है, लेकिन एक…

4 days ago

उत्तराखंड क्रिकेट टीम से रचा इतिहास

उत्तराखंड क्रिकेट ने रविवार को एक नया इतिहास रच दिया. राज्य की टीम ने जमशेदपुर…

4 days ago

उत्तराखंड बजट : स्वयं स्फूर्ति से परिपक्वता की ओर

लेखे के नये लाल बैग से निकला निर्मल बजट उत्साह संवर्धन नीति का पिटारा लाया…

1 week ago

बर्बर इतिहास का नाम क्यों ढो रहा है ‘खूनीबढ़’

कोटद्वार में बाबा की दुकान का नाम बदले जाने और बजरंग दल से भिड़ने वाले…

1 week ago

कौन थे पाशुपत संप्रदाय के पुरोधा ‘लकुलीश’?

पाशुपत संप्रदाय के पुरोधा भगवान लकुलीश को भारतीय शैव परंपरा के विकास में एक अत्यंत…

1 week ago

कैसे अस्तित्व में आया नारायण आश्रम और कौन थे नारायण स्वामी?

नारायण आश्रम उत्तराखंड के पिथौरागढ़ ज़िले में धारचूला से ऊपर, ऊँचे पहाड़ों और गहरी घाटियों…

1 week ago