Featured

घुइयां का कुमाऊनी में अर्थ

कुमाऊ में घुइयां का अर्थ अरबी से है लेकिन क्या आप उस घुइयां के बारे में जानते हैं जो जमीन और सूप के बाहरी हिस्से पर बनाई जाती है.

सूप बांस का बना एक घरेलू उपकरण है. उत्तराखंड के लगभग सभी घरों में यह सामान्य रूप से मिल जाता है. इसका प्रयोग अनाज से धूल साफ़ करने में किया जाता है. दीवाली के दौरान इस पर लाल गेरू लगाया जाता है उस पर बिस्वार से आकृति बनाई जाती हैं.

सूप के भीतर की ओर तो लक्ष्मी-नारायण की आकृति बनायी जाती है लेकिन बाहर की ओर घुइयां की आकृति बनाते हैं जिसे दरिद्रता का प्रतीक माना जाता है. इसे राक्षसी या डाकिनी भी कहा जाता है.

घुइयां की आकृति में दो सिर, चार पैर बने होते हैं इनका मुख नहीं बनाया जाता. गोले-गोले घुमेरदार आकृति कर सर बनाते हो और कई लोग इसी में आँख भी बना देते हैं. इनके पैर पीछे की ओर बनाये जाते हैं.

बद्रीदत पांडे ने अपनी किताब ‘कुमाऊं का इतिहास’ में इस प्रकार की आकृति को एड़ी नामक का भूत कहा है. घुइयां का अर्थ दरिद्रता से लेने का एक अन्य कारण भी है.

कुमाऊं में कार्तिक शुक्ल एकादशी के दिन महिलायें व्रत करती हैं और सुबह के समय सूप में खील, दाड़िम, अखरोट आदि रखकर सूप को गन्ने के टुकड़े से ठक-ठक पीटते हुये कहती हैं

आओ लक्ष्मी, बैठो नारायण, निकल घुइयां.

घुइयां के अनादर और इसका जिक्र लक्ष्मी के साथ किया जाना स्पष्ट करता है कि यह दरिद्रता का सूचक है.

घुइयां की आकृति

घुइयां सूप के अलावा जमीन पर भी बनाया जाता है. पूजा वाली जगह से ‘खल’ तक बीच-बीच में घर से बाहर के लिये भी आकृति बनायी जाती है. घुइयां को अलक्ष्मी भी कहा जाता है.

घुइयां को कुछ लोग भुइयां भी कहते हैं. ब्राह्मण लोग घुइयां की आकृति के स्थान पर एक पुरुष की जैसी आकृति बनाते हैं व उसके हाथ में झाड़ू भी बनाते हैं. इसी आकृति को वे घुइयां कहते हैं.

डॉ. कृष्णा बैराठी और डॉ कुश ‘सत्येन्द्र’ की पुस्तक कुमाऊं की लोककला, संस्कृति और परम्परा के आधार पर.

-काफल ट्री डेस्क

काफल ट्री वाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिये यहाँ क्लिक करें: वाट्सएप काफल ट्री

काफल ट्री की आर्थिक सहायता के लिये यहाँ क्लिक करें

Girish Lohani

View Comments

  • जो जमीन और सूप में बनाया जाता है उसे घुंईया नही भुईयां कहते हैं साहब।

Recent Posts

बजट में युवाओं के लिए योजना का ढोल है पर उसकी गमक गुम है

उत्तराखंड के आय व्यय लेखे 2026-27 को समझते हुए यह आशंका उभरती है की क्या…

2 weeks ago

जापान में आज भी इस्तेमाल होती है यह प्राचीन भारतीय लिपि

भाषाओं का इतिहास हमेशा रोचक रहा है. दुनिया की कई भाषाओं में ऐसे शब्द मिलते…

2 weeks ago

आज है उत्तराखंड का लोकपर्व ‘फूलदेई’

उत्तराखंड को केवल 'देवभूमि' ही नहीं, बल्कि उत्सवों की भूमि कहना भी बिल्कुल सटीक होगा. यहाँ साल भर…

2 weeks ago

द्वी दिना का ड्यार शेरुवा यौ दुनीं में : अलविदा, दीवान दा

‘यौ डाना कौ पारा, देख्यूंछ न्यारा-न्यारा’ दीवान सिंह कनवाल की आवाज़ में ये गीत पहली कुमाऊनी फ़िल्म…

2 weeks ago

हिमालय को समझे बिना उसे शासित नहीं किया जा सकता

कुमाऊं-गढ़वाल हिमालयी क्षेत्र के लिए भिन्न प्रशासन, विशेष नीति या मैदानी भागों से भिन्न व्यवस्था…

3 weeks ago

पहाड़ों का एक सच्चा मित्र चला गया

बीते दिन सुबह लगभग चार बजे एक ऐसी खबर आई जिसने कौसानी और लक्ष्मी आश्रम…

3 weeks ago