हैडलाइन्स

हेलीकॉप्टर दुर्घटना में चीफ ऑफ़ डिफेन्स स्टाफ बिपिन रावत की मृत्यु

तमिलनाडु के नीलगिरी जिले में  कुन्नूर के पास भारतीय वायु सेना का एक हेलिकॉप्टर के क्रेश हो गया है. यह हेलिकॉप्टर सुलूर एयरबेस से वेलिंगटन जा रहा था. इस हेलीकॉप्टर में चीफ ऑफ़ डिफेन्स स्टाफ बिपिन रावत मौजूद थे. रिपोर्ट्स के मुताबिक इस दुर्घटना में 12 लोगों की मृत्यु हो गयी है.
(General Bipin Rawat)

दुर्घटना में चीफ ऑफ़ डिफेन्स स्टाफ बिपिन रावत की मृत्यु हो गयी है. भारतीय सेना इस बारे में जानकारी देकर चीफ ऑफ़ डिफेन्स स्टाफ बिपिन रावत की मृत्यु की पुष्टि की.  

हेलिकॉप्टर में बिपिन रावत के साथ उनकी पत्नी मधुलिका रावत भी मौजूद थीं. क्रैश हुए हेलिकॉप्टर में बिपिन रावत, उनकी पत्नी, एक ब्रिगेडियर रैंक का अधिकारी, दो पायलट और एक अन्य अधिकारी मौजूद होने की ख़बर आ रही है. इस घटना के संबंध में इन्डियन एयर फ़ोर्स ने ट्वीट कर घटना की पुष्टि की थी.
(General Bipin Rawat)

हेलिकॉप्टर में सवार लोगों के नाम इस तरह बताये जा रहे हैं. जनरल बिपिन रावत, मधुलिका रावत, ब्रिगेडियर एलएस लिद्दर, ले. क. हरजिंदर सिंह, नायक गुरसेवक सिंह, नायक. जितेंद्र कुमार, लांस नायक विवेक कुमार, लांस नायक बी. साई तेजा. हवलदार सतपाल, जनरल बिपिन रावत 31 दिसंबर 2016 से 31 दिसंबर 2019 तक सेना प्रमुख के पद पर रहे. 1 जनवरी 2020 को उन्हें चीफ़ ऑफ़ डिफेंस स्टाफ नियुक्त किया गया था. बिपिन रावत देश के पहले चीफ़ ऑफ़ डिफेंस स्टाफ नियुक्त किये गये थे. बिपिन रावत मूल रूप से उत्तराखंड के पौड़ी जिले के रहने वाले थे.
(General Bipin Rawat)

काफल ट्री फाउंडेशन

Support Kafal Tree

.

काफल ट्री वाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिये यहाँ क्लिक करें: वाट्सएप काफल ट्री

काफल ट्री की आर्थिक सहायता के लिये यहाँ क्लिक करें

Kafal Tree

Recent Posts

बजट में युवाओं के लिए योजना का ढोल है पर उसकी गमक गुम है

उत्तराखंड के आय व्यय लेखे 2026-27 को समझते हुए यह आशंका उभरती है की क्या…

3 weeks ago

जापान में आज भी इस्तेमाल होती है यह प्राचीन भारतीय लिपि

भाषाओं का इतिहास हमेशा रोचक रहा है. दुनिया की कई भाषाओं में ऐसे शब्द मिलते…

3 weeks ago

आज है उत्तराखंड का लोकपर्व ‘फूलदेई’

उत्तराखंड को केवल 'देवभूमि' ही नहीं, बल्कि उत्सवों की भूमि कहना भी बिल्कुल सटीक होगा. यहाँ साल भर…

3 weeks ago

द्वी दिना का ड्यार शेरुवा यौ दुनीं में : अलविदा, दीवान दा

‘यौ डाना कौ पारा, देख्यूंछ न्यारा-न्यारा’ दीवान सिंह कनवाल की आवाज़ में ये गीत पहली कुमाऊनी फ़िल्म…

3 weeks ago

हिमालय को समझे बिना उसे शासित नहीं किया जा सकता

कुमाऊं-गढ़वाल हिमालयी क्षेत्र के लिए भिन्न प्रशासन, विशेष नीति या मैदानी भागों से भिन्न व्यवस्था…

3 weeks ago

पहाड़ों का एक सच्चा मित्र चला गया

बीते दिन सुबह लगभग चार बजे एक ऐसी खबर आई जिसने कौसानी और लक्ष्मी आश्रम…

3 weeks ago