हैडलाइन्स

उत्तराखंड में चल रही थी नकली रेमडेसिविर इंजेक्शन बनाने की फैक्ट्री

उत्तराखंड राज्य में कोटद्वार से दिल्ली पुलिस को कथित तौर पर नकली रेमडेसिविर इंजेक्शन बनाने वाली फार्मास्यूटिकल फैक्ट्री मिली. दिल्ली पुलिस ने यहां से 196 नकली रेमडेसिविर इंजेक्शन प्राप्त किये. पुलिस के अनुसार इससे पहले आरोपी 2000 रेमडेसिविर इंजेक्शन बेच चुके हैं.
(fake Remdevisir Injections Uttarakhand)

दिल्ली पुलिस कमिश्नर ने ट्वीटर पर बताया कि – एक लम्बी जांच और उपयोगी सूचनाओं के आधार पर उत्तराखंड के कोटद्वार से 5 आरोपियों को गिरफ्तार करते हुये भारी मात्रा में रेमडेसिविर इंजेक्शन बरामद किये गये. रेमडेसिविर इंजेक्शन को बाज़ार में 25000 हजार में बेचा जाता था.

दिल्ली पुलिस कमिश्नर ने इससे संबंधित एक वीडियो भी जारी किया. उन्होंने कहा कि 196 नकली रेमडेसिविर इंजेक्शन जब्त कर लिये गये हैं. फैक्ट्री में पैकिंग मशीन और नकली रेमडेसिविर इंजेक्शन के 3000 खाली शीशी बरामद की गयी थी .
(fake Remdevisir Injections Uttarakhand)

कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण के चलते रेमडेसिविर इंजेक्शन की मांग तेजी से बढ़ती जा रही है. पुलिस और प्रशासन इसकी नकली खेंप बाज़ार में होने की खबर के आधार पर लम्बे समय से मामले की तफतीस कर रही थी. गुरुवार को एक लीड के आधार पर दिल्ली पुलिस ने कोटद्वार में छापा मारा जहां उसे यह सफलता मिली.

–काफल ट्री डेस्क

उत्तराखंड में वायरल हो रहा है तीन टांग वाला फ्रीज

उत्तराखण्ड में कोरोना से मौतों पर हाईकोर्ट ने चिंता जताई, सरकार को दिए कई निर्देश

काफल ट्री वाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिये यहाँ क्लिक करें: वाट्सएप काफल ट्री

काफल ट्री की आर्थिक सहायता के लिये यहाँ क्लिक करें

Kafal Tree

Recent Posts

कुमाऊं में रामलीला की परम्परा

सांस्कृतिक परम्परा की दृष्टि से उत्तराखण्ड एक समृद्ध राज्य है. समय-समय पर यहां के कई…

15 hours ago

‘पायर’ फिल्म के सुलगते सवाल…

जाने-माने पत्रकार, साहित्यकार और फिल्म निर्देशक विनोद कापड़ी से कल शाम मुलाकात हुई. दरअसल,उनके निर्देशन में…

17 hours ago

हुक्का क्लब अल्मोड़ा की रामलीला से एक्सक्लूसिव तस्वीरें

उत्तराखंड की सांस्कृतिक राजधानी अल्मोड़ा के मुख्य आकर्षण में से एक रामलीला का मंचन इन…

18 hours ago

‘पायर’ पहाड़ की ठोस पीठ है

लोग इसे पहाड़ और पलायन की कहानी की तरह देखेंगे. लोग इसे खंडहर होते जा…

2 days ago

धन सिंह राणा ‘संघर्षनामा’

पिछली कड़ी : सागर से शिखर तक : स्वामी मन्मथन संघर्षनामा का ये किस्सा आजादी…

3 days ago

गौरा को किसी से शिकायत नहीं थी

गाँव में सब उसे जानते थे. कोई उस के पास सब्जी लेने आता तो वह…

5 days ago