हैडलाइन्स

लॉकडाउन में उत्तराखंड में विद्यार्थियों के लिए कक्षाओं का प्रसारण करेगा दूरदर्शन

डीडी उत्तराखंड, देहरादून और विद्यालयी शिक्षा विभाग , उत्तराखंड सरकार के बीच कोविड 19 के कारण लॉकडाउन को देखते हुए दूरदर्शन के माध्यम से शैक्षिक प्रसारण के लिए आज करारनामा (MoU) हस्ताक्षरित किया गया, जिसके अंतर्गत दूरदर्शन उत्तराखंड 24 अप्रैल 2020 से दोपहर एक बजे से ढाई बजे तक तीन कक्षाओं के लिए “ज्ञानदीप” श्रृंखला के तहत आधा-आधा घंटे के तीन पाठ प्रतिदिन प्रसारित करेगा. DD Uttarakhand to Broadcast Classes for Students

आज हुए करारनामा को विद्यालयी शिक्षा विभाग की ओर से मुकुल सती,अपर परियोजना निदेशक, समग्र शिक्षा और दूरदर्शन उत्तराखंड की तरफ से नरेंद्र रावत, कार्यक्रम अधिशासी द्वारा हस्ताक्षरित किया गया. DD Uttarakhand to Broadcast Classes for Students

डीडी उत्तराखंड से कल दिनांक 24 अप्रैल, 2020 से अपराह्न 1:00 बजे से अपराह्न 2:30 बजे तक कक्षा 9,10 एवं 12 के तीन विषयों के व्याख्यान से संबंधित तीन एपिसोड का प्रसारण प्रत्येक दिन किया जाएगा.

कोविड-19 महामारी के दृष्टिगत प्रदेश स्तर पर समस्त शिक्षण संस्थान तक बंद होने की दशा में शैक्षणिक पठन पाठन को सुचारू रखने के लिए यह व्यवस्था की गई है. कक्षा 9, 10 एवं 12 के छात्र छात्राओं के शिक्षण को ध्यान में रखते हुए इस अवधि में कुछ विषयों यथा – भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान, गणित तथा अंग्रेजी से संबंधित व्याख्यान का प्रसारण किया जाएगा. DD Uttarakhand to Broadcast Classes for Students

उत्तराखंड के 9वी, 10वी और 12वीं कक्षा के विद्यार्थी इसका लाभ ले सकते हैं. सभी अभिभावकों से अनुरोध है कि वे दूरदर्शन देहरादून के माध्यम से प्रसारित हो रहे इस कार्यक्रम का अधिकतम लाभ उठाएं.

विद्यार्थी गण प्रत्येक दिवस के व्याख्यान को डीडी उत्तराखंड के आधिकारिक यूट्यूब चैनल भी देख सकते हैं। इन सभी एपिसोड्स को यूट्यूब पर प्रत्येक दिन अपलोड किया जाएगा.

डीडी उत्तराखंड द्वारा जारी की गयी इस प्रेस विज्ञप्ति को डॉ. सुभाष चंद्र थलेडी, कार्यक्रम प्रमुख, डीडी उत्तराखंड, देहरादून द्वारा जारी किया गया है. DD Uttarakhand to Broadcast Classes for Students

यह भी पढ़ें: ल्वेशाल इंटर कालेज में नवीं में पढ़ने वाली ईशा और उसकी पिरूल की टोकरियां

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें: Kafal Tree Online

काफल ट्री वाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिये यहाँ क्लिक करें: वाट्सएप काफल ट्री

काफल ट्री की आर्थिक सहायता के लिये यहाँ क्लिक करें

Kafal Tree

Recent Posts

पहाड़ का वह बूढ़ा पिता

पहाड़ के एक छोटे-से गाँव में एक पिता रहता था. उम्र अब ढलने लगी थी,…

2 weeks ago

कुमाऊं में रामलीला की परम्परा

सांस्कृतिक परम्परा की दृष्टि से उत्तराखण्ड एक समृद्ध राज्य है. समय-समय पर यहां के कई…

2 weeks ago

‘पायर’ फिल्म के सुलगते सवाल…

जाने-माने पत्रकार, साहित्यकार और फिल्म निर्देशक विनोद कापड़ी से कल शाम मुलाकात हुई. दरअसल,उनके निर्देशन में…

2 weeks ago

हुक्का क्लब अल्मोड़ा की रामलीला से एक्सक्लूसिव तस्वीरें

उत्तराखंड की सांस्कृतिक राजधानी अल्मोड़ा के मुख्य आकर्षण में से एक रामलीला का मंचन इन…

2 weeks ago

‘पायर’ पहाड़ की ठोस पीठ है

लोग इसे पहाड़ और पलायन की कहानी की तरह देखेंगे. लोग इसे खंडहर होते जा…

2 weeks ago

धन सिंह राणा ‘संघर्षनामा’

पिछली कड़ी : सागर से शिखर तक : स्वामी मन्मथन संघर्षनामा का ये किस्सा आजादी…

3 weeks ago